दीपक पूनिया और रवि कुमार की पोलैंड में ढंग से नहीं हो पा रही तैयारी

रूस में कई विश्व चैम्पियन कर रहे हैं तैयारी नई दिल्ली। पहलवानों की ओलम्पिक की तैयारियां पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। रवि कुमार दहिया और दीपक पूनिया को अब तक रूस का वीजा नहीं मिल पाया है, जिसके चलते दोनों पहलवान पोलैंड में फंसकर रह गए है, जहां उनकी ओलंपिक की तैयारियां ढंग से नहीं हो पा रही हैं। दोनों ही पहलवानों को उन्हें प्रैक्टिस कराने वाले पहलवान नहीं मिल पा रहे हैं। पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खत्म हुए 10 दिन से ऊपर.......

ओलम्पिक में रानी रामपाल सम्हालेंगी महिला हॉकी टीम की कमान

सविता और एक्का को बनाया उपकप्तान  नई दिल्ली। रानी रामपाल ही टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम की कमान सम्हालेंगी। हालांकि पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में दो उपकप्तान बनाई गई हैं। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी। भारत ने पिछले सप्ताह 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी। तब कप्तान की घोषणा नहीं की थी हालांकि यह लगभग तय था कि रानी ही टीम की अगुवाई करेंगी। रान.......

ओलम्पिक में खिलाड़ियों की तैयारी के लिए आगे आया बीसीसीआई

10 करोड़ रुपये दान देने का किया वादा नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड चाहता है कि ओलम्पिक में भाग लेने वाले देश के खिलाड़ी खेलों के महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिेए बीसीसीआई ने ओलम्पिक के लिए जाने वाले एथलीटों के प्रशिक्षण और तैयारियों के लिए 10 करोड़ रुपये देने का वादा किया। बोर्ड ने ये फैसला एक बैठक के दौरान लिया जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह भी शामिल थे।  बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने.......

राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ तेजिन्दर को टोक्यो ओलम्पिक का टिकट

गोलाफेंक में किया करिश्मा, दुती चंद के हाथ लगी निराशा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्री चार में सोमवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलम्पिक का टिकट पक्का किया। इस दौरान चार गुणा 100 मीटर की रिले टीम और फर्राटा धाविका दुती चंद ने भी नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किए।  तूर ने 21.49 मीटर की दूरी के साथ ओलम्पिक क्वालीफिकेशन हासिल किया और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। गोल.......

हॉकी प्रतिभाओं को खेल की बारीकियां सिखायेंगे ओलम्पियन समीर दाद

खेल मंत्री की पहल पर एयर इंडिया से प्रतिनियुक्ति पर आए समीर दाद खेलपथ संवाद भोपाल। खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा को साकार करने के लिए भोेपाल के ओलम्पियन समीर दाद को मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी एकेडमी में प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से एयर इंडिया द्वारा समीर दाद की सेवाएं खेल विभाग को प्रतिनियुक्ति पर साैंपी गई ह.......

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर निरोगी बनें- अंजली चौरसिया

जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ में सातवां विश्व य़ोग दिवस मना खेलपथ संवाद झाबुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ मध्य प्रदेश में सोमवार को सातवां विश्व य़ोग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीचर अंजली चौरसिया ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अंजली चौरसिया ने अपने संदेश में कहा कि आज के व्.......

नहीं रहीं भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी महासंघ की पूर्व सचिव अमृत बोस का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अमृत बोस भारतीय हॉकी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। भारतीय महिला हॉकी महासंघ की सचिव होने के साथ-साथ अमृत बोस ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी और दिल्ली महिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।  अमृत के निधन पर हॉकी इंडिया ने गहरा शोक प्रकट किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो.......

हरियाणवी छोरियों का दिखेगा टोक्यो में दम

16 बेटियां ओलम्पिक में दिखाएंगी कौशल खेलपथ संवाद सोनीपत (हरियाणा)। कभी बेटियों को कोख में ही मार देने के लिए अभिशप्त हरियाणा अब पूरी तरह बदलता दिख रहा है। वजह यहां की बेटियों का खेल के क्षेत्र में सिक्का जमाना है। अब तो हरियाणा के लोग बात-बात में कहते हैं कि म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के। म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के..आमिर खान की फिल्म दंगल के इस संवाद ने बेटियों के प्रति समाज की सोच ही नहीं बदली बल्कि अभावों के बीच उ.......

हॉकी बेटी निशा पिता को देना चाहती है नवजीवन

टोक्यो में महिला हॉकी का पदक जीतने की बेताबी खेलपथ संवाद सोनीपत। पिता को लकवा मारते ही निशा के घर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। निशा ने तब हॉकी के मैदान पर अपना रंग दिखाना ही शुरू किया था, लेकिन घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की बीमारी ने उनकी तीनों बेटियों को काम करने पर मजबूर कर दिया। निशा ने हॉकी छोड़ दी, लेकिन कोच प्रीतम रानी सिवाच ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने निशा को खेलने के लिए प्रेरित किया।  यह कोच की प्रेरणा और निशा क.......

स्नेह राणा ने भारत को हार से बचाया

शेफाली बनीं प्लेयर ऑफ द मैच ब्रिस्टल। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में हार से बचने में कामयाब रही। स्नेह राणा की नाबाद 80 और तानिया भाटिया की नाबाद 44 रन की पारी ने टेस्ट मैच को चौथे दिन ड्रॉ करवा दिया। शेफाली वर्मा को उनकी 96 और 63 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की प.......