लातविया के खिलाफ उलटफेर को बेकरार हैं भारतीय बेटियां

पहली बार विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में उतरेगी महिला टेनिस टीम नई दिल्ली। भारतीय महिला टेनिस टीम बिली जीन किंग कप (फेड कप) में अपने से ऊंची रैंकिंग की लातवियाई टीम के खिलाफ विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम की अगुआई अंकिता रैना करेंगी जो इस समय 165वीं रैंकिंग पर काबिज देश की सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ी हैं। टीम की अन्य सदस्यों में अनुभवी सानिया मिर्जा, करमन कौर थांडी (637), रूतुजा भोंसले (420) और पदार्पण कर रही झील देसाई (568).......

भारत ने ओलपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को हराया

एफआईएच प्रो लीगः पेनल्टी शूट आउट में हुआ फैसला ब्यूनर्स आयर्स। एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टर्फ पर उतरने वाली भारतीय हॉकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है। एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों के पहले मुकाबले में भारत के सामने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना की एक न चली। ब्यूनर्स आयर्स में मेहमानों के घर में शनिवार रात भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मुकाबले अपने नाम किया। भारत की ओर से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने मारा। .......

दिल्ली चलो, दहाड़ो

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच से पहले श्रेयस अय्यर का भावुक वीडियो नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुकाबले से करेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस बार अपने रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना टूर्नामेंट में उतर रही है।  श्रेयस ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अय्यर ने दिल्ली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका सपोर्ट करूंगा। अय्यर कंधे की चोट की.......

सोनम और अंशू ने ओलम्पिक के लिए किया क्वॉलीफाई

साक्षी का सपना टूटा, तीन पहलवान बेटियां टोक्यो में दिखाएंगी दमखम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल जगत से शनिवार को एक बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की दो छोरियों पहलवान अंशू मलिक और सोनम मलिक को टोक्यो ओलम्पिक का कोटा मिल गया है। सोनम मलिक को ओलम्पिक टिकट से पहलवान साक्षी मलिक को बड़ा झटका लगा है। सोनम ने साक्षी को हराकर कोटा हासिल किया। अंशू मलिक और सोनम मलिक ने कजाकिस्तान में चल रहे एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर के फाइनल में जगह बना ली है। टोक्य.......

सेलर एकता यादव और रितिका दांगी ने देश को दिलाया कांस्य पदक

मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप ओमान-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। ओमान में आयोजित मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी की जोड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने 49ईआर  क्लास वोट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते.......

नेत्रा कुमानन का टेनिस-नृत्य के बाद नौकायन बना जूनुन

ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला की कहानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नेत्रा कुमानन ने 12 साल की उम्र तक टेनिस, साइकिलिंग, बास्केटबॉल के साथ भरतनाट्यम में भी हाथ आजमा लिया था लेकिन नौकायन से जुड़ने के बाद उन्हें जिंदगी का असली मकसद मिला, जिसे उन्होंने ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय नौकाचालक बनकर सार्थक किया। चेन्नई की 23 साल की इस खिलाड़ी ने ओमान में ही एशियाई क्वालीफायर की ‘लेजर रेडियल’ स्पर्धा में शीर.......

मुम्बई की पराजय के ये रहे कारण

कप्तान रोहित शर्मा के दो गलत फैसले  55 गेंदों पर 8 विकेट गंवाना भारी पड़ा चेन्नई। आईपीएल के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम लगातार नौवीं बार सीजन में अपना पहला मैच हारी है। शुक्रवार को हुए मुकाबले में मुंबई की हार के पीछे कई वजहें रहीं। इनमें बल्लेबाजी के वक्त आखिरी 10 ओवर में पारी का बिखरना और फील्डिंग के समय कप्तान रोहित शर्मा की कुछ रणनीतिक गलत.......

आईपीएल में आज होगी अनुभव और युवा जोश में टक्कर

मुम्बई में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा मुकाबला  मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में आज तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। इसे दोनों टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के बीच की टक्कर के तौर पर भी देखा जा रहा है। हमेशा धोनी को अपना आदर्श कहने वाले पंत के सामने कप्तानी के मोर्चे पर खुद को साबित करने की चुनौती होगी। साथ ही उन्हें यह .......

छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार से सम्मानित होंगी दुती चंद

चुनौतियों का हंसकर मुकाबला करने वाली जांबाज बेटी खेलपथ प्रतिनिधि रायपुर। भारत की महिला धावक और जकार्ता एशियाई खेलों में 100 तथा 200 मीटर में रजत पदक जीतने वाले दुती चंद को 14 अप्रैल को सरकार की तरफ से वर्चुवली छत्तीसगढ़ वीरनी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दुती की उपलब्धियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार का यह सराहनीय कदम है। दुती चंद शुरू से ही बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। पेशेवर और .......

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराया

विराट ने ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल को दिया जीत का श्रेय चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज बेहद रोमांचक मुकाबले से हुआ। आखिरी गेंद तक चले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया।  मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस लिन की 49 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने एबी डिविलियर्स (48) और ग्लेन मैक.......