फिर उठी केडी जाधव को पद्म भूषण अवॉर्ड देने की मांग

खेल मंत्रालय ने इस बार पद्म पुरस्कार के लिए नहीं की किसी की सिफारिश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश को पहला व्यक्तिगत ओलम्पिक पदक दिलाने वाले दिवंगत पहलवान केडी जाधव को एक बार फिर पद्म भूषण दिलाने की आवाज उठ खड़ी हुई है। महाराष्ट्र के कुछ सांसदों और उनके बेटे रंजीत जाधव ने खेल मंत्रालय से गुहार लगाई है कि दिग्गज पहलवान को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाया जाए।  उनकी ओर से जाधव के लिए खेल और गृह मंत्रालय को पद्म भूषण क.......

डे-नाइट टेस्ट ड्रा, भारतीय महिला टीम का रहा दबदबा

गोल्ड कोस्ट। भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपने पहले दिन-रात्रि टेस्ट में ज्यादातर समय आस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाये रखा जो मुख्यत: पहले दो दिन खराब मौसम रहने की वजह से ड्रा रहा।  आस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 143 रन पर खेलना शुरू किया। एलिस पैरी (नाबाद 68) और एशले गार्डनर (51) के बीच 89 रन की साझेदारी बना चुकी थी जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम के चरमराने की शुरुआत की और उसे चार विकेट पर 208.......

दिल्ली से हारकर मुंबई की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

शारजाह। आवेश खान और अक्षर पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 20) की समझदारी भरी साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी राह और मुश्किल कर दी।  इस जीत से दिल्ली की टीम ने तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है जबकि मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ .......

पंजाब को हराकर आरसीबी प्लेऑफ में

शारजाह। ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के बाद युजवेन्द्र चहल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में रविवार को यहां पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया। टीम के 12 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक हो गये हैं जबकि पंजाब के नाम 13 मैचों में पांच सफलता के साथ 10 अंक है।  पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब किसी चमत्कार की उम्मीद होगी.......

निशानेबाजी में भारत छह स्वर्ण के साथ शीर्ष पर

जूनियर विश्व कप शूटिंग लीमा (पेरू)। मनु भाकर की अगुआई में भारत ने दांव पर लगे छह स्वर्ण पदकों में से चार स्वर्ण पदक जीतकर आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रविवार को पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल की स्पर्धाओं में क्लीन स्वीप किया। इनमें मिश्रित, महिला एवं पुरुष टीम चैंपियनशिप शामिल हैं। इसके अलावा भारत ने पुरुषों की 10 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता।  भारत के नाम पर अब छह.......

मनु भाकर को जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण

इशा ने जीता चांदी का तमगा नई दिल्ली। भारतीय युवा निशानेबाज मनु भाकर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उन्नीस वर्षीय भाकर टोक्यो ओलम्पिक की निराशा को पीछे छोड़ते हुए 241.3 अंकों के साथ चैम्पियन बनीं। सोलह वर्षीय इशा सिंह (240.0) ने रजत जीता। रिदिम चौथे स्थान पर रहीं। रूद्राक्ष पाटिल (250.0) ने दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह टोक्यो ओलम्पिक की पद.......

लम्बे इंतजार के बाद मिला गोवर्धन को वीजा

भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी होगा लंदन मैराथन में शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लंदन मैराथन में भारत के सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल होगा। इस धावक का नाम गोवर्धन मीणा है। तीन अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में गोवर्धन मेडल के लिए जोर लगाएंगे। हालांकि, उन्हें वीजा मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर चले कैंपेन के बाद लंदन दूतावास ने गोवर्धन को वीजा जारी कर दिया। दरअसल गोवर्धन ने 11 सितम्बर को वीजा के लिए अप्लाई किया थ.......

रोनाल्डो के पुर्तगाल में रहकर फुटबॉल सीखेंगी अफगानी लड़कियां

महिला टीम की कप्तान ने दिलाई नई जिंदगी लिस्बन। अफगानिस्तान में तालिबान का राज होने के लगभग एक महीने बाद वहां की जूनियर टीम की खिलाड़ियों को नई जिंदगी मिली है। देश की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान फरखुंदा मुहताज की बदौलत ये लड़कियां 19 सितंबर को पुर्तगाल पहुंच चुकी हैं। यहां रहकर ये लड़कियां फुटबॉल सीखेंगी और पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी बनने का सपना पूरा कर सकेंगी।  अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद यहां के हालात बहुत तेजी से ब.......

नैतिकता का पाठ पढ़ाना बंद करो

अश्विन की इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन को दो टूक दुबई। आईपीएल के मैच में अतिरिक्त रन को लेकर मैदान पर विवाद के बाद भड़के रविचंद्रन अश्विन ने गुरूवार को इयोन मोर्गन और टिम साउदी से ‘अपमानजनक शब्दों' का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने से बाज आने के लिये कहा।  दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार को आईपीएल के मैच के दौरान डीप से राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दूसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत से टकर.......

भारत के 12 निशानेबाज फाइनल में

जूनियर विश्व चैम्पियनशिप नयी दिल्ली। भारत के 12 निशानेबाज पेरू के लीमा में चल रही जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए। छह व्यक्तिगत वर्ग के क्वालीफिकेशन दौर के मुकाबले बुधवार को खेले गए। ये सभी ओलम्पिक वर्ग भी है। फाइनल में भारत को कम से कम चार स्वर्ण मिलने की उम्मीद है।  रूद्रांक्ष पाटिल, धनुष श्रीकांत और पार्थ माखीजा ने जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल में क्रमश: 630.2, 629.6 और 629.2 का स्कोर कर फाइनल में जगह बनाई। य.......