ओलम्पिक में बढ़ता ही गया महिला खिलाड़ियों का कारवां

69 साल में महिला एथलीटों की संख्या 14 गुना बढ़ी इस बार 55 पेश करेंगी चुनौती जिनमें 35 पहली बार खेलेंगी  खेलपथ संवाद।  नई दिल्ली। बेटियां न ही कमजोर हैं, न ही बेटों से कमतर। ओलम्पिक खेलों के महाकुम्भ में भारतीय खिलाड़ी बेटियों ने अपने 69 साल के सफर में न केवल 14 फीसदी बढ़ोत्तरी की बल्कि कई दफा तो मुल्क की नाक कटने से भी बचाई। 2000 सिडनी ओलम्पिक में भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी तो 2016 रियो ओलम्पिक में शटलर पीवी सिंधू औ.......

टोक्यो ओलम्पिक पर कोरोना का साया

खेल गांव पहुंचे दो खिलाड़ियों सहित तीन खिलाड़ी पॉजिटिव टोक्यो। ओलम्पिक खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के सफल आयोजन को लेकर आशंका बन गयी है। यह पहला अवसर है जबकि खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है।  आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड.......

टोक्यो पहुंचा भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था

खेल गांव में जमाया डेरा टोक्यो। ओलंपिक में कुछ कर गुजरने के लक्ष्य के साथ भारतीय दल का पहला जत्था 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिये रविवार सुबह यहां पहुंचा तथा हवाई अड्डे पर कोविड-19 से जुड़े कड़े दिशानिर्देशों का पालन करने के बाद उन्होंने खेल गांव में प्रवेश किया। भारत के पहले जत्थे में 88 सदस्य शामिल हैं। उन्हें कल रात नयी दिल्ली में भव्य विदाई दी गयी।  इस बीच निशानेबाज और मुक्केबाज क्रोएशिया और इटली से जापान की राजधानी.......

श्रीलंका पर भारत की धमाकेदार जीत

शिखर धवन बने छह हजारी कोलंबो। भारत ने पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। शिखर धवन ने नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली। इसी के साथ धवन वन डे में 6 हजार रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गये। ईशान किशन के 42 गेंद पर शानदार 59 रन बनाये। पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद पर 43 और सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 31 रन जड़े।  टीम इंडिया ने 263 र.......

टोक्यो के खेल गांव में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला

आयोजकों ने की पुष्टि, संकट बरकरार टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक के आयोजन पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच टोक्यो ओलंपिक आयोजनकर्ताओं ने पुष्टि की है कि खेल गांव परिसर में कोरोना संक्रमित का एक मामला सामने आया है। खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। खेल गांव में कोरोना का मामला आने पर ओलंपिक के आयोजन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि कोविड-19 वैश्वविक महामारी के देखते हुए टोक्यो में 6 हफ्ते का कोरोना आपातकाल लागू है। पिछले .......

दादी के स्वर्गवास का पता लगने ही फूट-फूटकर रो पड़ी जुडोका

टोक्यो ओलम्पिक से पहले सुशीला चानू को करना पड़ा गम का सामना नई दिल्ली। मणिपुर की जुडोका सुशीला चानू के टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की सबसे ज्यादा खुशी उनकी दादी को हुई थी। यह दादी ही थीं जो सुशीला के दिल के बेहद करीब थीं। ओलम्पिक की तैयारियों के लिए फ्रांस जाते वक्त वह दादी से आशीर्वाद लेकर गई थीं, लेकिन 27 जून को उनकी दादी का स्वर्गवास हो गया। ओलंपिक की तैयारियां प्रभावित नहीं हों इसलिए घर वालों ने फ्रांस में तैयारियां कर र.......

90 सदस्यीय भारतीय दल को आज टोक्यो के लिए किया जाएगा विदा

खेल मंत्रालय ने दी जानकारी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद खेल मंत्रालय भारतीय दल के सभी सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ करने का जज्बा भर आज टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना करेगा। खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एयरपोर्ट जाकर 90 सदस्यीय भारतीय दल को टोक्यो के लिए एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट से विदा कर सकते हैं।  भारतीय दल को विदा करने वालों में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, राजीव मेहता के अलावा मंत्रालय, साई के अ.......

नागल एकल ड्रॉ में खेलेंगे

युकी चोट के कारण बाहर नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल के टोक्यो ओलंपिक में पुरूष एकल वर्ग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। आईटीएफ की तरफ से एआईटीए (अखिल भारतीय टेनिस संघ) को दी गई जानकारी में नागल के ओलंपिक खेलने की पुष्टि की गई है। एआईटीए ने दिविज शरण का नामांकन वापस लेकर पुरुष युगल प्रतियोगिता के लिए रोहन बोपन्ना के साथ उनकी जोड़ी बनाई है। नागल की 14 जून को रैंकिंग 144 थी जो टोक्यो ओलंपिक में सीधे प्रवेश के लिए आखिरी स.......

भारतीय निशानेबाजी दल टोक्यो पहुंचा

कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए टोक्यो। भारतीय निशानेबाजी टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची। कोविड टेस्ट के लिए निशानेबाजी दल के नमूने ले लिए गए हैं और परिणाम का इंतजार हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी दल क्रोएशिया में ज़ाग्रेब बेस से एम्स्टर्डम पहुंचा था। सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, और अंजुम मौदगिल भारत के निशानेबाजी दल के प्रमुख च.......

ओलम्पिक हॉकी फाइनल रद्द हुआ तो दोनों टीमों को मिलेगा गोल्ड मेडल

कोरोना संक्रमण को लेकर बना नया नियम टोक्यो। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण मामलों के कारण अगर तोक्यो ओलम्पिक में हॉकी फाइनल रद्द होता है तो दोनों टीमों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थियरे वील ने कहा कि कोरोना मामलों के कारण हॉकी स्पर्धा से नाम वापस लेने का अधिकार टीमों को होगा। एफआईएच द्वारा बनाये गए खेल विशेष नियमों (एसएसआर) के तहत अगर कोई टीम पूल मैच नहीं खेल पाती है तो दूसरी टीम को 5-0 से विजयी मान.......