भारतीय योग पद्धति को आत्मसात करें खिलाड़ीः संजय रावत

ग्रामीण युवा केन्द्र दतिया में कुछ यूं मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस खेलपथ संवाद दतिया। खेलों को पूरी तरह समर्पित संजय रावत हर लम्हे को यादगार बना देते हैं। आज उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी निराले अंदाज में मनाया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ग्रामीण युवा केंद्र विकासखंड दतिया ने खिलाड़ी बच्चों के साथ योगाभ्या.......

मुंबई के 42वें खिताब का सपना तोड़ने उतरेगी एमपी

मध्यप्रदेश की टीम 23 साल बाद रणजी फाइनल में पहुंची आमने-सामने होंगे मुंबई के ही दो कोच चंद्रकांत पंडित और अमोल मजूमदार खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट यानी रणजी ट्रॉफी के 2022 सत्र का फाइनल मुकाबला बुधवार से शुरू होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई की नजरें जहां 42वें खिताब पर होंगी वहीं मध्यप्रदेश की टीम उसका सपना तोड़ पहली बार रणजी चैcdपियन बन.......

सानिया मुख्य दौर में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय

क्वालीफाइंग राउंड में बाहर हुए युकी भांबरी और रामकुमार लंदन। भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और रामकुमार रामानाथन को विम्बलडन ओपन 2022 के क्वालीफाइंग राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने मैच सीधे सेटों में गंवाए और टूर्नामेंट बाहर हो गए। अब भारत की पूरी उम्मीदें सानिया मिर्जा पर होंगी, जो महिला युगल के मुख्य दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। वो इस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। 3.......

सुनील गावस्कर के पसंदीदा ओपनर हैं राहुल-रोहित

धवन को लेकर दिया बड़ा बयान नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टी-20 विश्व कप को लेकर कई अहम बातों कही हैं। उन्होंने भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चर्चा की है और बताया है कि उनकी पसंदीदा ओपनिंग जोड़ी क्या होगी। इसके साथ ही गावस्कर ने कहा कि अब शिखर धवन के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। गावस्कर के अनुसार अब चयनकर्ता धवन की बजाय युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। टी2.......

दो मैच हारने के बाद वापसी करना बड़ी बातः राहुल द्रविड़

ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर कोच का बयान नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत काफी चर्चा में रहे। पूरी सीरीज के दौरान पंत को कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को लेकर जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि, इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट गई। इसके बाद टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने पंत का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पंत पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे और शुरुआत.......

फिनिशर दिनेश कार्तिक पर भारतीय क्रिकेट जानकार फिदा

रोहित को चार साल पहले ही दिख गया था कार्तिक का अंदाज नई दिल्ली। आईपीएल 2022 से पहले दिनेश कार्तिक ने कहा था कि वो भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं और टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया में फिनिशर का रोल अदा करना चाहते हैं। उस समय किसी को यकीन नहीं था कि कार्तिक का यह सपना सच हो सकता है। हालांकि, आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए कार्तिक ने बतौर फिनिशर कमाल की बल्लेबाजी की और यह टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया में उनकी जगह बन चुकी थ.......

ट्रांसजेंडर तैराक को अब महिला कैटेगरी में शिरकत की अनुमति नहीं

क्या है तैराकी फेडेरेशन से जुड़ा विवाद? नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तैराकी फेडरेशन ने महिला कैटेगरी में शामिल होने वाली तैराकों को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। कोई भी ट्रांसजेंडर तैराक अब महिला कैटेगरी में भाग नहीं ले सकती है। इसके साथ ही एक ओपेन कैटेगरी बनाने का फैसला किया गया है, जिसमें सभी तरह के तैराक भाग ले सकेंगे। फीना के इस फैसले के बाद अमेरिका की लिया थॉमस जैसी तैराक एथलेटिक्स और विश्व चैम्पियनशिप जैसे बड़े इवेंट में भाग नहीं ले पाएंगी.......

ओलम्पिक पदक दिलाने वाले मनप्रीत को भारत की कमान

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। खेल के लिए कप्तान के रूप में मनप्रीत सिंह की वापसी हुई है, जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उप कप्तान चुना गया है। हॉकी इंडिया ने बर्मिंघम खेलों और 2024 पेरिस ओलम्पिक के क्वालीफायर हांगझोउ एशियाई खेलों के बीच कम समय के कार.......

मेदवेदेव को हरा हर्काज ने जीता हाले ओपन खिताब

हाले। ह्यूबर्ट हर्काज ने दुनिया के नम्बर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता और फिर से विम्बलडन के लिये अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अपनी तीखी सर्विस के लिये मशहूर पोलैंड के इस खिलाड़ी ने मेदवेदेव को केवल 64 मिनट में 6-1, 6-4 से हराकर अपना पहला ग्रासकोर्ट खिताब हासिल किया।  पिछले साल विम्बलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले हर्काज फिर से फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाले में खित.......

सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके साजन प्रकाश

फिना विश्व तैराकी चैम्पियनशिप  नयी दिल्ली। दिग्गज भारतीय तैराक साजन प्रकाश हंगरी के बुडापेस्ट में फिना विश्व चैम्पियनशिप की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 25वें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए। भारत के 28 साल के तैराक साजन एक मिनट 58.67 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे।  उनकी हीट के शीर्ष पांच तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। कंधे की चोट के बाद वापसी कर रहे दो बार के ओलम्पियन स.......