बॉक्सिंग में लवलीना मेडल से बस एक कदम दूर

नेदिन को हरा अंतिम आठ में बनाई जगह टोक्यो। भारत की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलम्पिक में जोरदार शुरुआत की है। उन्होंने राउंड हॉफ 16 में 69 किलोग्राम भारवर्ग में जर्मनी की बॉक्सर एपेट्ज नेदिन को हराकर जीत के साथ शुरुआत की। लवलीना ने यह मुकाबला 3-2 के अंतर से जीता। इस जीत के साथ लवलीना ने अंतिम आठ में जगह बना ली। अब भारतीय मुक्केबाज लवलीना पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।  लवलीना ने इस मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को जोरदार .......

मुक्केबाजी आशीष का सफर पहले दौर में खत्म

टोक्यो। ओलंपिक में पदार्पण करने वाले भारतीय मुक्केबाज आशीष चौधरी (75 किग्रा) को चीन के एरबीके तुओहेता के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में लचर शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा और हार के साथ ही उनका सफर खत्म हो गया। एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 27 साल के इस खिलाड़ी ने शुरुआती दौर के बाद लय पकड़ी लेकिन यह उन्हें 0-5 की हार से बचने के लिए काफी नहीं था।   हिमाचल प्रदेश के इस मुक्केबाज को चीन के खिलाड़ी ने पहले दौर में ही अपने म.......

टोक्यो के ‘दंगल’ में मंगल करने हरियाणा की बेटियों ने भरी उड़ान

महिला कुश्ती पहलवानों को देश के लिए मेडल लाने की उम्मीद सोनीपत। टोक्यो के ‘दंगल’ में उतरने को हरियाणा की बेटियों ने उड़ान भर दी है। सोमवार को सोनीपत से महिला पहलवानों का दल रवाना हो गया। भारतीय रेसलिंग टीम में हरियाणा की चार महिला पहलवान हैं। सोनीपत के डीसी ललित सिवाच और साई केंद्र की निदेशक ललिता शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ दल को रवाना किया।  साई केंद्र के उप निदेशक प्रवीण कक्कड़ ने बताया कि इन मह.......

भारतीय महिला हॉकी टीम ने फिर चखी हार

टोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलम्पिक में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को पूल ए के मैच में रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता जर्मनी ने उसे 2-0 से मात दी।  पहले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के हाथों 1-5 से हारने के बाद भारतीय महिला टीम ने आज बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन दुनिया की तीसरे नंबर की टीम को हराने के लिये यह काफी नहीं था। भारत की गुरजीत कौर ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने का मौ.......

तीन करोड़ से अधिक में पड़ा मीराबाई का रजत पदक

अब राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुट जाएंगी तैयारियों पर विराम नहीं लगाना चाहते कोच खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक पदक लेकर टोक्यो से वापस लौट आईं मीराबाई चानू अपनी मां से मिलने के लिए बेताब हैं, लेकिन वह साफ कर देती हैं कि पदक मिलने के बावजूद वह ज्यादा आराम नहीं करेंगी। अगस्त के दूसरे सप्ताह में ही वह मणिपुर से वापस एनआईएस पटियाला लौट आएंगी और अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों की तैयारी में जुट जाएंगी। टो.......

मेदवेदेव के आगे नहीं टिके सुमित नागल

टेनिस में भारत का खराब प्रदर्शन टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। भारत के सुमित नागल को टेनिस स्पर्धा के पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में सुमित को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने शिकस्त दी। वह पूरे मैच के दौरान सुमित पर हावी रहे। मुकाबले के दौरान सुमित ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। मेदवेदेव .......

58 साल की उम्र में जीता पदक, पेश की मिसाल

टोक्यो खेल मैदानों से नई दिल्ली। उम्र के जिस पड़ाव पर लोग अक्सर ‘रिटायर्ड ’ जिदंगी की योजनाएं बनाने में मसरूफ होते हैं, कुवैत के 58 साल के अब्दुल्ला अलरशीदी ने ओलंपिक की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर दुनिया को दिखा दिया कि उनके लिए उम्र महज एक आंकड़ा है। सात बार के ओलम्पियन ने पदक जीतने के बाद 2024 में पेरिस ओलम्पिक में स्वर्ण पर निशाना लगाने का भी वादा किया जब वह 60 पार हो चुके होंगे।  तीसरी बार ओलम्पिक में खेल.......

तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम को लगा झटका

क्वार्टर फाइनल में कोरिया ने हराया टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में पुरुषों की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में भारत को झटका लगा है। क्वार्टर फाइनल में प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय और अतनु दास से सजी टीम इंडिया को कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय टिकड़ी को कोरिया की किम जे डियोक, किम वूजिन और ओह जिन-हाइक की टीम ने 6-0 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत का क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म हो गया।  कोरियाई टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए .......

जापान की 13 साल की मोमिजी ने रचा इतिहास

स्केटबोर्डिंग में जीता स्वर्ण पदक टोक्यो। जापान की 13 साल की मोमिजी निशया ने सोमवार को टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। वह 'खेलों के महाकुंभ' में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 13 साल 330 दिन की उम्र में महिलाओं की व्यक्तिगत स्केटबोर्ड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।  13 साल मोमिजी स्केटबोर्ड में पहला ओलम्पिक गोल्ड जीतने वाली एथलीट भी बनीं। बता दें कि स्केटबोर्ड को पहली बार इसी ओलम्पिक म.......

मणिपुर में मीराबाई बनी अपर पुलिस अधीक्षक

स्वदेश लौटते ही सरकार ने दिया सरप्राइज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतकर देश को खुशी का मौका दिया। अब देश की तरफ से भी उन्हें कई उपहार मिलने लगे हैं। मणिपुर की मीराबाई को अब राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने बड़ा सरप्राइज दिया है। मीराबाई को राज्य पुलिस में एडीशनल एसपी बनाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चानू को एक करोड़ रुपये का नकद ईनाम भी देने क.......