आलोचना के बाद किट से हटा चीनी प्रायोजक

अब भारतीय एथलीट चीनी कम्पनी ली निंग के ब्रांड की किट नहीं पहनेंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की किट में चीनी प्रायोजक नहीं होंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ ने पिछले सप्ताह ओलम्पिक जाने वाले एथलीटों की किट का अनावरण किया था। उस किट पर चीन की ब्रांड थी। ऐसे में आईओए की आलोचना हुई उसके बाद यह निर्णय लिया गया। पिछले साल गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद आईओए ने चीनी कम्पनियों के स.......

टोक्यो ओलम्पिक में दर्शक बनने की भारतीयों में मची होड़

आईओए के पास पहुंची टोक्यो जाने को 605 की लम्बी सूची  भारतीय ओलम्पिक संघ के इंकार के बाद 480 हुई संख्या खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीयों की अजब लीला है। टोक्यो ओलम्पिक को करीब देखते हुए खिलाड़ियों के साथ जाने वालों ने अभी से जुगाड़ बैठाना शुरू कर दिया है। मजे की बात तो यह है कि टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटाने वालों की संख्या सवा सौ भी नहीं है लेकिन जापान जाने वालों और वहां तफरी करने वालों की संख्या तीन गुना अधिक है। टोक.......

सिफान हसन का 10000 मीटर में नया विश्व रिकॉर्ड

29:06.82 मिनट में दूरी तय कर अयाना का पांच साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त किया नई दिल्ली। नीदरलैंड की सिफान हसन ने महिलाओं की दस हजार मीटर दौड़ 29:06.82 मिनट में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। हसन ने हेंगेलो में हुई एथलेटिक्स मीट में यह उपलब्धि हासिल की। मौजूदा विश्व चैंपियन 28 वर्षीय हसन ने इथोपिया की अल्माज अयाना (29:17.45 मिनट) का 2016 रियो ओलम्पिक में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा। इस जीत से सिफान ने टोक्यो ओलम्पिक से पहले अपनी प्रतिद्व.......

टोक्यो ओलम्पिक में दो ध्वजवाहक के साथ उतर सकता है भारत

आईओए प्रमुख नरिन्दर बत्रा ने दिए संकेत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने कहा कि भारत आगामी टोक्यो ओलम्पिक में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार दो ध्वजवाहक के साथ उतर सकता है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला होगी। बत्रा ने कहा कि इनके नामों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। बत्रा ने कहा, 'अब तक इस पर फैसला नहीं किया गया है। यह मामला अब भी सलाह मशविरे के चरण पर है लेकिन संभावना .......

डेबी हेविट बनीं इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन की प्रमुख

158 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा लंदन। इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने डेबी हेविट को 158 साल पहले गठित इस खेल की राष्ट्रीय संस्था की पहली महिला प्रमुख के रूप में चुना है। वह पूर्व अध्यक्ष ग्रेग क्लार्क के इस्तीफे के 14 महीने बाद जनवरी में इंग्लैंड एफए से जुड़ेंगी। क्लार्क ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान नस्ल, लिंग और लैंगिकता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था। सफल महिला व्यवसायी हेविट ने एफए की ओर से जारी बयान म.......

नेशनल खेलने से चूके खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी

कोरोना संक्रमण ने बना दिया उम्रदराज खेलपथ संवाद बिलासपुर। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में 60 खिलाड़ी हैंडबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। नेशनल में दो सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद इन्हें स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस, सेना और अन्य जगह नौकरी मिलती है, लेकिन पिछले साल से कोरोना के कारण राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के 29 खिलाड़ी जूनियर वर्ग की आयु सीमा पार कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कारण साल 2020 से सभी प्.......

17 साल की कोको गॉफ ने किया कमाल

फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह पेरिस। अमेरिका की युवा टेनिस स्टार कोको गॉफ ने पहली बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 17 साल की कोको ने प्रीक्वार्टर फाइनल में 25वीं सीड ट्यूनीशिया की ओंस जेबुर को 6-3, 6-1 से शिकस्त दी। इस युवा खिलाड़ी ने महज 53 मिनट में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।  अब क्वार्टर फाइनल में कोको का सामना चेक रिपब्लिक की बारबोरा क्रेजीकोवा से होगा। क्रेजसिकोवा ने भी 2018 की फ्रेंच .......

ओलम्पिक क्वालीफाई खिलाड़ियों को 28 दिन बाद लगेगा दूसरा टीका

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों और अधिकारियों के लिए कोविड-19 टीके की दो डोज ( खुराक) के बीच के अंतर को चार सप्ताह निर्धारित किया है। बत्रा ने राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को भी इसकी जानकारी दी है।  बत्रा ने यहां जारी बयान में कहा, 'सभी एनएसएफ जिनके खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार.......

दो बच्चों की मां सिनैड 44 की उम्र में ओलम्पिक में करेंगी पदार्पण

नारी शक्ति के लिए एक मिसालः तीन सदस्यीय टीम में 32 साल की पशले सबसे छोटी होंगी नई दिल्ली। चालीस साल की उम्र से पहले ही ज्यादातर खिलाड़ी खेल को अलविदा कह देते हैं। खासकर एथलेटिक्स में। पर ऑस्ट्रेलिया की सिनैड डाइवर 44 की उम्र में खेलों के महाकुंभ ओलम्पिक में पदार्पण करने जा रही हैं। दो बच्चों की मां सिनैड को दो अन्य साथियों के साथ ऑस्ट्रेलिया की मैराथन टीम में शामिल किया गया है।  इन तीनों की संयुक्त उम्र 118 साल है। आयरिश मूल की .......

कविंदर, शिवा, नीरज, संजीत कराएंगे मुक्केबाजों को तैयारियां

वीजा मिला तो इटली के असिसी ट्रेनिंग सेंटर जाएंगे बॉक्सर नई दिल्ली। एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों को नजदीकी और विवादास्पद मुकाबलों में हराने वाले कजाखस्तान और उज्बेकिस्तान ने ओलंपिक से पहले अपने यहां भारतीय टीम के साथ तैयारियों से इंकार कर दिया है। अब भारतीय मुक्केबाजों की आस इटली पर टिकी है। वीजा मिला तो पुरुष और महिला मुक्केबाज इटली के असिसी ट्रेनिंग सेंटर रवाना होंगे।  फिलहाल पटियाला में अमित पंघाल, मनीष कौशिक, विका.......