800 मीटर दौड़ में गीतिका ने जीता गोल्ड

आठवीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत शाखा में तैनात एएसआई जितेंद्र दहिया की बेटी गीतिका दहिया ने पंचकूला में 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित आठवीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। गीतिका की मां मुक्ता लांबा एडवोकेट हैं। गीतिका पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। ग.......

तीन भारतीयों सहित आठ पर भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप

खेलपथ संवाद दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 एमिरेट्स टी10 लीग के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के लिए 8 खिलाड़ियों, अधिकारियों और कुछ भारतीय टीम मालिकों पर आरोप लगाए हैं। दो भारतीय सह मालिक पराग संघवी और कृष्ण कुमार हैं।  यह दोनों टीम पुणे डेविल्स के सह मालिक हैं और उस सत्र में इनके एक खिलाड़ी बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नासिर हुसैन पर भी लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं.......

सकारात्मक सोच, सही योजना प्रबंधन से पाएं मनचाही सफलताः आलोक मिश्रा

जीएल बजाज में हुआ 100वां नॉलेज शेयरिंग सेशन खेलपथ संवाद मथुरा। सकारात्मक सोच, समय का महत्व तथा सही योजना प्रबंधन ही सफलता के मूल मंत्र हैं। प्रतिकूल हालातों में भी जो अपनी मंजिल की ओर बढ़ता रहता है वही सफलता का स्वाद चख पाता है। किसी भी कार्य को एकाग्रता के साथ यदि हम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यह विचा.......

तेज गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से मिलती है संतुष्टिः रोहित शर्मा

न खिलाड़ी, न कोच फिर किसे थमा दी एशिया कप ट्रॉफी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कोलम्बो में एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की। पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को सिर्फ 50 रन पर आउट कर दिया, जिसमें मोहम्मद सिराज ने सिर्फ सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिए। इसके भारत ने केवल 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आठवां एशिया कप खिताब जीता। क्रिकेट विश्व कप से पहले, यह ज.......

एशिया कप में सुलझाईं विश्व कप की मुश्किलें

राहुल-ईशान ने हल किया मध्यक्रम का संकट रोहित के पास गेंदबाजी में हर तरह का विकल्प खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 2019 के वनडे विश्व कप और 2022 के टी-20 विश्व कप से ठीक पहले तक भारतीय टीम प्रयोगों के दौर से गुजरती रही, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। एशिया कप की जीत ने पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया की मुश्किलों को सुलझा दिया है।  एशिया कप से पहले तक चर्चा का केंद्र बनी टीम की मध्यक्रम की परेशानी .......

विश्व कप क्रिकेटः पाकिस्तान में चयन को लेकर घमासान

श्रीलंका और बांग्लादेश ने अभी तक नहीं की टीमों की घोषणा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में 15 दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से सात.......

टीम इंडिया प्रशंसकों के लिए विश्व कप जीतने को प्रतिबद्ध

विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने बताया टीम का लक्ष्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि वह और टीम के उनके साथी स्वदेश में होने वाले आगामी वनडे विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि टीम भारतीय प्रशंसकों के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने दो बार वनडे विश्व कप जीता है। टीम ने पिछली बार 2011 में खिताब अपने नाम किया था जब उसने बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ मिल.......

विश्व चैम्पियनशिप से खाली हाथ लौटे पहलवान

पेरिस ओलम्पिक का कोटा भी नहीं मिला खेलपथ संवाद बेलग्रेड। भारतीय पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों का विश्व चैम्पियनशिप में प्रदर्शन लचर रहा जब कोई भी भारतीय पहलवान अगले साल होने वाले पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल नहीं कर पाया और ना ही पदक जीत पाया। इससे भी अधिक निराशाजनक यह रहा कि भारतीय पहलवानों को ऐसे देशों के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिन्हें कुश्ती में अच्छे प्रदर्शन के लिए नहीं जाना जाता जिससे बेलग्रेड पहुंचने वाले .......

41 साल के शरत से लेकर 43 के बोपन्ना तक दिखाएंगे दम

अपने अंतिम एशियाई खेलों में छाप छोड़ने को बेताब ये धुरंधर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना से लेकर हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश और महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल तक, भारत के कई धाकड़ खिलाड़ी हांगझोऊ में एशियाई खेलों से विदा लेंगे। शरत और रोहन चालीस पार करने के बाद भी विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि 35 वर्ष के श्रीजेश अभी भी भारतीय हॉकी की दीवार हैं।  अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया, स्क्वॉश .......

फुटबॉल सहित चार खेलों में विवादों का साया

पदक की संख्या पर पड़ सकता है असर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ में 23 सितम्बर में शुरू हो रहे एशियाई खेलों से पहले कुश्ती में गहराया संकट सबसे बड़ा विवाद रहा और भारतीय दल की हांगझोऊ रवानगी से पहले ही कई विवाद सुर्खियों में रहे। भारतीय दल एशियाई खेलों में सौ से अधिक पदक जीतने के इरादे से जा रहा है। फुटबॉलः क्लब बनाम देश का विवाद एक बार फिर जोर मारने लगा है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( एआईएफएफ) को काफी मेहनत कर.......