रसेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद

हर्षित ने दिलाई कोलकाता को जीत खेलपथ संवाद कोलकाता। आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की चार रन से जीत हुई। शनिवार को खेले गए मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन बना सकी। कोलकाता ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। अब टीम का सामना 29 मार्च को आरसीबी से बेंगलुरू में होगा।  .......

हरियाणा ने तीसरी बार जीता महिला सीनियर राष्ट्रीय हॉकी का खिताब

मेजबान हॉकी महाराष्ट्र का दूसरी बार टूटा सपना पूर्व चैम्पियन मध्य प्रदेश को झारखंड ने खाली हाथ लौटाया खेलपथ संवाद पुणे। हरियाणा ने शनिवार को मेजबान महाराष्ट्र को शूटआउट में 4-1 से हराकर 14वां हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमें नियमित समय में 1-1 की बराबरी पर थीं। यह हरियाणा का तीसरा राष्ट्रीय खिताब है, उसने 2013 और 2020 में भी ट्राफी जीती थी। महाराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार र.......

कप्तान ऋतुराज की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का जीत के साथ आगाज

आईपीएलः मुस्तफिजुर-रचिन से हारी आरसीबी  खेलपथ संवाद चेन्नई। आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने आठ गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से यह मैच जीत लिया। आरसीबी द्वारा दिए गए 174 रन के लक.......

पूर्वोत्तर भारत में हॉकी के उत्थान की सम्भावनाओं को लगे पंख

महिला हॉकी को मिले मणिपुर और मिजोरम के रूप में कड़े प्रतिस्पर्धी सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में किया प्रभावशाली प्रदर्शन खेलपथ संवाद पुणे। आज महिला हॉकी को चैम्पियन राज्य मिल जाएगा लेकिन 14वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में मणिपुर और मिजोरम टीमों के प्रभाव.......

हरियाणा और मेजबान महाराष्ट्र के बीच होगी खिताबी जंग

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप पूर्व चैम्पियन हॉकी मध्य प्रदेश को खराब अम्पायरिंग का मलाल खेलपथ संवाद पुणे। हॉकी हरियाणा ने झारखण्ड तो मेजबान हॉकी महाराष्ट्र ने मौजूदा चैम्पियन मध्य प्रदेश को पराजित कर 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर .......

एक ओवर में गेंदबाजों को दो बाउंसर फेंकने की छूट

आईपीएल का 17वां सीजन होगा बिल्कुल खास खेलपथ संवाद चेन्नई। आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट के 17वें सीजन का आगाज होगा। इस बार यह सीजन दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए काफी खास होने वाला है। आगामी टी20 लीग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे जिससे इसका रोमांच और बढ़ जाएगा। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। धोनी-क.......

आज से होगा आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज

सीएसके और आरसीबी की टीमों में दिग्गज खिलाड़ी मौजूद खेलपथ संवाद चेन्नई। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज चंद घंटे शेष रह गए हैं। शुक्रवार की शाम पहले मुकाबले में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीएसके और आरसीबी की टीम में दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं और दोनों के ही पास विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा पूल है। .......

स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए खेलना बहुत जरूरी

राजीव एकेडमी में तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा-2024 का समापन खेलपथ संवाद मथुरा। खेलों से सिर्फ मनोरंजन ही नहीं होता बल्कि इनसे सीख भी बहुत मिलती है। खेलों से तन-मन स्वस्थ रहने के साथ ही जहां भाईचारा बढ़ता है वहीं समस्याएं सुलझाने में भी मदद मिलती है तथा लीडरशिप पैदा होती है। खेलों के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प को पूरा .......

पेरिस ओलम्पिक में शरत कमल होंगे भारत के ध्वजवाहक

एमसी मैरीकॉम होंगी भारतीय दल प्रमुख खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन शरत कमल इस साल होने वाले पेरिस ओलम्पिक खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे, जबकि दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को गुरुवार को देश के दल का प्रमुख (शेफ डी मिशन) नियुक्त किया गया। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने यह घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि यह 41 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ‘ओलम्पिक में प्रतिस्पर्धा करते समय हमारे द.......

श्रीरामलला के दर्शन कर मांगी अच्छे प्रदर्शन की दुआ

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या खेलपथ संवाद अयोध्या। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज, भारत के रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा समेत लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सत्र से पहले बृहस्पतिवार को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए और मर्यादा पुरुषोत्तम से अच्छे प्रदर्शन की दुआ मांगी। लखनऊ को आईपीएल में 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में पहला मैच खेलना है। लखनऊ सुपर जाइंट्स द्वारा जा.......