टोक्यो ओलम्पिक में इन भारतीयों से पदक की उम्मीद

तो क्या एथलेटिक्स में पदकों का खालीपन भरेगा कोई एथलीट सुनील कुमार यादव कानपुर। दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ ओलम्पिक एक साल के विलम्ब के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ओलम्पिक खेलों का समापन आठ अगस्त को होगा। इस खेल महाकुंभ में पूरी दुनिया के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे और अपने देश को पदक दिलाकर खेल विश.......

जनाब! आश्वासनों के झुनझुने से खिलाड़ी का पेट नहीं भरता

सात साल से एक अदद नौकरी के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा खेलपथ संवाद ग्वालियर। हमारी हुकूमतें दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का सिर्फ स्वांग करती हैं। जमीनी हकीकत देखने वाला कोई नहीं है। अनपरा, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर लव वर्मा देश के गौरव को चार चांद लगाने के बावजूद आ.......

ललित भनोट टोक्यो ओलम्पिक में प्रतिनिधि के रूप में नहीं जा पाएंगे

राष्ट्रमंडल खेल-2010 के भ्रष्टाचार मामले के आरोपी हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और भारतीय एथलेटिक महासंघ (एएफआई) ने दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया कि राष्ट्रमंडल खेल-2010 के भ्रष्टाचार मामले के आरोपित ललित भनोट उनके प्रतिनिधि के रूप में टोक्यो ओलम्पिक नहीं जाएंगे। आईओए व एएफआई ने यह जवाब एक याचिका पर दिया, जिसमें मांग की गई थी कि भनोट को आगामी टोक्यो ओलम्पिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित किसी भी अंतररा.......

सुनील छेत्री की दमदारी से भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से रौंदा

लियोन मेसी को पीछे छोड़ा, सुनील के हुए 74 गोल दुबई। भारतीय टीम ने कतर से मिला हार से उबरते हुए जीत का स्वाद चखा है। स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री के शानदार खेल के दम पर भारत ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर मुकाबले में सोमवार को बांग्लादेश को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इस जीत से भारतीय टीम के एशियाई क्वालीफायर के तीसरे दौर में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। भारत को 20 साल ब.......

तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलम्बित

वर्ष 2012-13 में नस्लभेदी ट्वीट के लिये हुई कार्रवाई! लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को 2012-13 में किये गये नस्लभेदी ट्वीट की जांच लंबित रहने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलम्बित कर दिया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को कहा कि रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे।  रॉबिन्सन ने लार्ड्स में खेले गये शृंखला के पहले मैच में टेस.......

पुर्तगाल पहुंचे नीरज चोपड़ा

10 को प्रतियोगिता में भाग लेंगे नयी दिल्ली। ओलम्पिक की तैयारियों में लगे भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 10 जून को लिस्बन में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पुर्तगाल पहुंच चुके हैं। इससे वह एक साल से भी अधिक समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी करेंगे।  पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई करने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लने वाले चोपड़ा रविवार को लिस्बन पहुंचे। वह .......

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम पेरिस पहुंची

टोक्यो की टिकट के लिए प्रयास पेरिस। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी की अगुआई में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम 20 जून से अपनी अंतिम ओलम्पिक क्वालीफिकेशन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंची। दीपिका, अंकिता भकत और कोमोलिका बारी की भारतीय तिकड़ी को अगर टोक्यो ओलम्पिक के लिए बचा अंतिम उपलब्ध स्थान हासिल करना है तो शीर्ष तीन में जगह बनानी होगी।  टोक्यो ओलम्पिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ.......

भारतीय रेसलिंग एसोसिएशन पर 16 लाख का जुर्माना

सुमित की जगह दूसरे पहलवान को टोक्यो नहीं भेज सकेगा भारत नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक से 49 दिन पहले डोप टेस्ट में फेल होने वाले 125 किलो वेट कैटेगरी के पहलवान सुमित की जगह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया किसी अन्य पहलवान को नहीं भेज सकेगा। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने बताया कि सुमित बुल्गारिया में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग ओलम्पिक क्वालीफाइंग इवेंट में लिए गए सैंपल में पॉजिटिव पाए गए थे। यह टूर्नामेंट यूनाइटेड वर्ल्ड रे.......

21 साल की एलिना रिबाकिना ने सेरेना को किया बाहर

फ्रेंच ओपन में उलटफेर पेरिस। फ्रेंच ओपन में रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल में कजाखिस्तान की एलिना रिबाकिना ने बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने 3 बार की फ्रेंच ओपन चैंपियन सेरेना विलियम्स को लगातार 2 सेटों में 6-3, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। रिबाकिना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। वहीं मेन्स सिंगल्स में भी एलेजांद्रो डेविडोविच पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के टॉप-8 में पहुंचे। इसके अलावा डेनिल मेदवेदे.......

बहादुरगढ़ का बहादुर राहुल रोहिल्ला टोक्यो में दिखाएगा दमखम

बिना प्रशिक्षक कर रहा कड़ा अभ्यास खेलपथ संवाद बहादुरगढ़। ओलम्पिक टिकट कटा चुके बहादुरगढ़ के बहादुर राहुल रोहिल्ला हर किसी की नजर में है। प्रशिक्षक के बिना ही यह जांबाज कड़ी मशक्कत कर रहा है। 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में टोक्यो ओलम्पिक के लिए चयनित हुए बहादुरगढ़ के राहुल रोहिल्ला लॉकडाउन में ओमेक्स सिटी में सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर अभ्यास कर रहे हैं। वह 500 मीटर का निशान लगाकर अप-डाउन करके हर रोज 15 से 20 किलोमीटर तक अभ्यास करते है.......