मीराबाई बोलीं- खेलों के लिए समाज में बदलाव जरूरी

परिवार के समर्थन और खुद को साबित करने की ललक से मिली कामयाबी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की मीराबाई चानू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूरी दुनिया उन्हें जानती है। मीराबाई ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला वेटलिफ्टर हैं। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में यह मुकाम हासिल किया। हाल ही में मीरा ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। इससे पहले वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत चुकी हैं।.......

महिला प्रशिक्षक को गोपनीय रिपोर्ट भेजने का संदीप ने किया गुनाह

13 मई को खेल विभाग ने भेजा नाम इसी दिन मंत्री ने महिला कोच को भेजी गोपनीय रिपोर्ट खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत देने वाली महिला कोच को खेल विभाग में जूनियर कोच की नौकरी आवेदन करने के नौ महीने बाद मिली है। चयन प्रक्रिया की पड़ताल में सामने आया कि 13 मई, 2022 को खेल विभाग ने महिला कोच समेत चार खिलाड़ियों को जूनियर कोच बनाने पर मुहर लगाई थी। उल्लेखनीय है कि महिला कोच ने दो दिन पहले.......

खेल मंत्री संदीप सिंह के कामकाज व रिकॉर्ड की हो रही समीक्षा

सरकार पर बढ़ रहा बर्खास्त करने का दबाव खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार में मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा आलाकमान ने इस मामले पर नजरें गड़ा दी हैं। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस की जांच ही अंतिम मानी जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के नेताओं से बातचीत कर घटनाक्रम का जायजा लिया है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा प्रभारी बिप्लव देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ .......

राउरकेला में भारतीय हॉकी टीम का जोरदार स्वागत

हॉकी कप्तान हरमनप्रीत बोले- इसकी उम्मीद नहीं थी खेलपथ संवाद राउरकेला। भारत में हॉकी विश्व कप की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। विश्व कप के मैचों का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से 10 दिन पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में राउरकेला पहुंच गई है। वहां फैंस ने टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया है। टोक्यो ओलंपिक .......

भारत ने श्रीलंका को दो रन से हराया

डेब्यू मैच में शिवम मावी ने चार विकेट लिए मुम्बई। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को दो रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने साल 2023 में विजयी आगाज किया है और उम्मीद की जाएगी कि भारत इस साल ऐसा ही प्रदर्शन करे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की जो.......

ईरानी खिलाड़ी को धमकी- लौटकर देश मत आना

हिजाब के बिना चेस खेलने पर मिली धमकी दुबई। ईरान में हिजाब से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईरान की एक चेस खिलाड़ी इसका शिकार हुई है। इस खिलाड़ी ने कजाखस्तान में हिजाब के बिना एक टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। इसके बाद इस खिलाड़ी को देश वापस नहीं लौटने की धमकी मिली थी और यह खिलाड़ी स्पेन पहुंच गई। 1997 में पैदा हुई सारा खादेम ने पिछले हफ्ते अलमाटी में हिजाब के बिना फाइड वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में ह.......

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी मास्टरकार्ड 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया है। बुमराह सितंबर, 2022 से पीठ की चोट के कारण आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। रिहैबिलिटेशन से गुजरने के बाद उसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी द्वारा फिट घोषित किया गया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम में शामिल होंगे। श्रीलंका वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन.......

मुक्केबाज साक्षी धनाना ने नेशनल बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

साक्षी तीन बार की विश्व चैम्पियन हैं, जोरदार स्वागत खेलपथ संवाद भिवानी। भिवानी बॉक्सिंग क्लब की मुक्केबाज साक्षी धनाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक व बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भिवानी बॉक्सिंग क्लब पहुंचने पर साक्षी का स्वागत किया गया।  भिवानी बॉक्सिंग क्लब के मुख्य प्रशिक्षक जगदीश सिंह (द्रोणाचार्य अवॉर्डी) ने बताया कि साक्षी तीन बार की विश्व चैम्पियन रही है.......

हरियाणा के मंत्रियों से बेटियां बचाओः नवीन जयहिंद

मामला हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों का खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। हरियाणा में खेल मंत्री संदीप सिंह पर खेल विभाग की ही जूनियर महिला कोच द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद ने एक वीडियो जारी कर खेल मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की है। नवीन जयहिंद ने कहा कि जिस तरह सरकार ने मुझ पर कार्रवाई कर मुझे जेल भेजा था उससे भी ज्यादा तेजी से खेल मंत्री के खिलाफ .......

पेले के अंतिम दर्शन को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

सैंटोस स्टेडियम में रखा गया था पार्थिव शरीर सैंटोस। दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले के अंतिम संस्कार से पहले उनके गृह नगर सैंटोस में विला बेल्मिरो स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की कतार लग गई है। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी का गुरुवार को कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। पेले ने साओ पाउलो के बाहर 16,000 सीटों वाले स्टेडियम में अपने करियर के कुछ सर्वश्रेष्ठ गोल किए हैं। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय समयानुसार मंगलवार को स.......