हॉकी में भारत ने दी जापान को 5-3 से शिकस्त

टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए।  ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले जीतकर दूसरे.......

शटलर पीवी सिंधु ने रचा इतिहास

ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनेंगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुंच कर ऐसा कारनामा कर दिखाया है जोकि आज तक कोई महिला खिलाड़ी नहीं कर सकी है। भारत ने अब तक सिर्फ एक ही पदक जीता था, लेकिन अगले कुछ दिन में भारत की झोली में कुछ और पदक होने वाले हैं, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने पदक का दावा पेश कर दिया है। टोक्यो ओलम्पिक में वुमेंस बैडमिंटन सिंगल्स प्रतिस्पर्धा में भार.......

फाइनल के बाद ही कहूंगी थैंक्यूः लवलीना

इरादा सिर्फ एक ही मेडल, वह भी गोल्ड टोक्यो। लवलीना बोरगोहेन ने चीनी ताइपे की पूर्व विश्व चैम्पियन निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर इतिहास रच दिया। लवलीना 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, जहां उनका सामना तुर्की की मौजूदा विश्व चैम्पियन बुसेनाज सुरमेनेली से होगा। जीत के बाद लवलीना ने कहा, 'दबाव हमेशा बना रहता है। मगर इस बार मैंने दबाव में नहीं खेलने की कोशिश की क्योंकि इससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है। मुझे पता था कि पूरा देश .......

निशाने से भटके दीपिका कुमारी के तीर

दक्षिण कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरियाई तीरंदाज अन सान ने 0-6 से हराया। दीपिका कुमारी रूसी ओलम्पिक समिति की केन्सिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फइनल में पहुंची थीं। कोरियाई अन सान ने पहले दौर में शानदार शुरुआत की और उसने तीन 10 स्कोर किए जबकि दीपिका ने 7-10-10 का ही स्कोर कर सकीं। सान ने दूसरे दौर में भी लय बरकर.......

महिला गोल्फर दीक्षा डागर खेलेंगी ओलम्पिक

भारतीय चुनौती हुई मजबूत टोक्यो। दीक्षा डागर को पांच अगस्त से शुरू हो रही टोक्यो ओलम्पिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता में प्रवेश मिला है, जिससे भारतीय चुनौती मजबूत होगी। पिछले महीने जब अंतिम सूची तैयार की गई थी तो दीक्षा रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थीं। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ ने भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) के जरिये दीक्षा के ओलम्पिक में जगह मिलने की सूचना दी। आईजीयू इसके बाद दीक्षा के ओलम्पिक खेलों के लिए समय से टोक्यो पर पहुंचने की तैयार.......

भिवानी के लोगों को विश्वास पूजा लगाएगी गोल्डन पंच

टोक्यो में हरियाणवी बेटी से जगी पदक की उम्मीद खेलपथ संवाद भिवानी। टोक्यो ओलम्पिक में 75 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हरियाणा की महिला मुक्केबाज पूजा रानी बोहरा ने बुधवार को अपने प्रतिद्वंदी अल्जीरिया की मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर ओलम्पिक मेडल की तरफ कदम बढ़ा दिया है। इस जीत के बाद अब पूजा बोहरा फाइनल के आठ मुक्केबाजों में अपना स्थान बनाने में सफल रही।  मात्र एक मैच जीतते ही पूजा देश क.......

भारत को सात विकेट से हराकर श्रीलंका ने जीती सीरीज

टी-20 में धवन की टीम बल्लेबाजी में लड़खड़ाई कोलम्बो। श्रीलंका ने बृहस्पतिवार को यहां तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर महज 81 रन बनाये। श्रीलंका ने 14.3 ओवर में 82 रन बनाकर जीत दर्ज की।  भारत का भाग्य केवल टॉस ने दिया, लेकिन पहले बल्लेबाजी का उसका फैसला सही नहीं रहा। भारत के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में .......

मैरीकॉम की आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कान

तीन में से दो राउंड जीतने के बाद मिली पराजय टोक्यो। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम (51 किलोग्राम) का दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना बृहस्पतिवार को यहां टोक्यो खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हारकर समाप्त हो गया।  तीन में से दो राउंड जीतने वाले की हार, भारत की महान मुक्केबाज ‘मैग्नीफिसेंट' मैरीकॉम के साथ अपने अंतिम ओलम्पिक मुकाबले में ऐसा .......

रानी की टोली ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम भी पहुंचेगी अंतिम आठ में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 14 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लगातार तीन हार के बाद आखिरकार रानी रामपाल की टोली ने आज टोक्यो ओलम्पिक के अपने चौथे मुकाबले में आयरलैण्ड को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिन्दा कर दीं। भारतीय हॉकी बेटियों को अपना अंतिम मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है जोकि अब तक अपने चारों मुकाबले हार चुकी है। भारतीय टो.......

दीपिका के तीरों ने जगाई पदक की आस

तीरंदाजी में पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में दी दस्तक टोक्यो। दुनिया की नम्बर एक तीरंदाज भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हुएपदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलम्पिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया।  शूटऑफ में सेनिया सिर्फ सात पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका.......