सामूहिक प्रयासों से मिलती है खिलाड़ियों को सफलताः फिजियो रीना सिंह

फिजियोथेरेपी से दर्द-निवारक दवाएं लेने की जरूरत नहीं पड़ती मैं हर खेल से जुड़े खिलाड़ियों के साथ कर सकती हूं काम श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। मैदानों में खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों के साथ ही मनोविज्ञानियों और फिजियो का भी अहम योगदान होता है। इस बात को खिलाड़ियों से बेहतर भला.......

टीम इंडिया के पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 आज सेंट किट्स। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को बैसेतेरे (सेंट किट्स) में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो वह पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। इस रिकॉर्ड की बात आगे करते हैं उससे पहले जान लेते हैं कि पिच कैसी होगी, मौसम का क्या हाल रहेगा और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। मुकाबल.......

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली जीत दर्ज की, स्मृति के बल्ले से निकला पचासा  बर्मिंघम। भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली जीत हासिल कर ली है। उसने ग्रुप दौर के अपने दूसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। टीम को जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने 11.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।  स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह .......

हरमनप्रीत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

टी20 में बनीं भारत की नंबर-1 कप्तान बर्मिंघम। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पहली जीत रविवार (31 जुलाई) को दर्ज की। उसने ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली भारतीय कप्तान बन गईं। इस मामले में उन्होंने पुरुष टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमनप्.......

भारत की घाना पर 11-0 की धमाकेदार जीत

राष्ट्रमंडल इतिहास में सबसे बड़ी जीत, हरमन की हैटट्रिक बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से रौंद दिया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम.......

बिंदिया रानी बोलीं-अब मां को सब्जी नहीं बेचने दूंगी

रजत पदक और रेलवे में नौकरी पाकर खुश बर्मिंघम। मणिपुर की बिंदिया रानी और उनकी मां की आंखों में इस वक्त खुशी के आंसू हैं। 55 किलो में बिंदिया को मिला रजत उनकी जिंदगी बदलने वाला है। यह वह खुद जानती हैं। बिंदिया को बड़ा करने के लिए उनकी मां को सब्जी बेचनी पड़ी। बिंदिया कहती हैं कि उन्हें पदक मिला है। अब वह मां को सब्जी नहीं बेचने देंगी। यही नहीं कम्पटीशन में जाने से पहले मीरा उनके पास आईं और अपना स्वर्ण उनके हाथ में रख दिया। वह बोलीं तुम्हें भी.......

बिंदिया रानी के पास नहीं थे जूते खरीदने के पैसे

रजत जीतने वाली भारोत्तोलक की मीराबाई चानू ने की थी मदद बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को चार पदक मिल चुके हैं। सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। टोक्यो ओलम्पिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू से सभी को पहले ही स्वर्ण की उम्मीद थी और उन्होंने ऐसा ही किया। हालांकि, उनके अलावा  संकेत, गुरुराजा और बिंदिया रानी ने भी देश को पदक दिलाया। गुरुराज पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुके थे, लेकिन संकेत और बिंदिया रानी ने पह.......

निकहत जरीन के पंच से चकरा गई विरोधी मुक्केबाज

रेफरी ने तुरंत बाउट रद्द किया बर्मिंघम। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रविवार को 50 भारवर्ग के मुकाबले में मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बगाओ को हराया। निकहत के आगे विरोधी मुक्केबाज शुरू से ही टक्कर में नहीं दिखीं। मैच के फाइनल राउंड में जरीन ने बगाओ के चेहरे पर ऐसा पंच जड़ा कि इससे वह चकरा गईं। रेफरी को 48 सेकंड पहले ही बाउट रद्द करनी पड़ी और निकहत को विजेता घोषित कर दिया.......

रिक्शा चालक के बेटे अचिंता शेउली ने किया कमाल

भाई के कहने पर वेटलिफ्टिंग को चुना बर्मिंघम। पश्चिम बंगाल के वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने बर्मिंघम में कमाल कर दिया। उन्होंने 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। अब तक देश को छह पदक मिले और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। 313 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल करने वाले अचिंता शेउली के लिए वेटलिफ्टिंग में करियर बनाना आसान नहीं था। अचिंता का जन्म 24 नवंबर 2001 .......

अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया बर्मिंघम। भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने तीनों स्वर्ण समेत सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। 20 साल के अचिंता ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाया। यह भारत के लिए तीसरे दिन (रविवार) का दूसरा पदक रहा। इससे पहले वेट.......