झांसी छात्रावास ने जीता जूनियर बालक हॉकी का ताज

खिताबी मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-0 से हराया खेलपथ संवाद गोरखपुर। झांसी छात्रावास के होनहार लड़कों ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 4-0 से करारी शिकस्त देकर प्रदेशीय जूनियर हॉकी का खिताब जीत लिया। खेल विभाग और हॉकी उत्तर प्रदेश के समन्वय से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश भर के होनहारों ने अपना कौशल दिखाया। खेल निदेशक और हॉकी उत्तर .......

भारत रांची में अब तक टेस्ट मैच नहीं हारा

धोनी के शहर में पहली बार खेलेगा इंग्लैंड रांची में दोहरा शतक लगा चुके हैं रोहित शर्मा खेलपथ संवाद रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमें जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में 23 फरवरी से आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने हैदराबाद में टेस्ट जीतकर सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने शानदार वापसी की। उसने विशाखपत्तनम और राजकोट.......

रांची टेस्ट में बुमराह के स्थान पर किसे मिलेगा मौका?

आकाश दीप और देवदत्त पडिक्कल कर सकते हैं पदार्पण खेलपथ संवाद रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में भारत के दो अनुभवी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल नहीं खेल पाएंगे। बुमराह को लगातार तीन टेस्ट मैच में खेलने के बाद आराम दिया गया है वहीं, राहुल अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। तीसरे टेस्ट से पहले रणजी मैच के लिए रिलीज किए गए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की वापसी .......

चंडीगढ़ के हर्ष सरोहा को 50 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्सः शुभ्रांत ने 200 मीटर में जीता सोना वेटलिफ्टिंग में विजय, स्नेहा ने जीते स्वर्ण खेलपथ संवाद गुवाहाटी। तैराकों ने जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलूरू को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में स्वर्णिम शुरुआत दिलाई है। शुभ्रांत पात्रा ने 200 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण अपने नाम किया वहीं 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण भी जीता। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हर्ष सरोहा ने 50 मीटर बटरफ्लाई का स्वर्ण पदक जीता।  .......

फिक्सिंग के आरोपों की जांच करेगा फुटबॉल महासंघ

दिल्ली लीग में आत्मघाती गोलों से जुड़ा है मामला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) दिल्ली प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के आरोपों के सामने आने के बाद इस खतरे की तह तक पहुंचने के लिए सरकारी एजेंसियों की मदद से देश के विभिन्न शहरों में जांच शुरू करेगा। दिल्ली लीग में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का संदेह सोमवार को तब पैदा हुआ जब अहबाब एफसी ने रेंजर्स एफसी के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में दो आत्मघाती गो.......

भारतीय महिला टीम विश्व चैम्पियनशिप के नॉकआउट दौर में

पुरुष टेबल टेनिस टीम ने न्यूजीलैंड को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व टेबल टेनिस टीम चैम्पियनशिप के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में जीत के साथ नॉकआउट चरण में जगह पक्की की। महिला टीम ने जहां, स्पेन के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 से मुकाबला जीता वहीं, पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। भारतीय महिला टीम को स्पेन से कड़ी टक्कर मिली।  श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा के शुरुआती दोनो.......

आठ साल के अश्वथ कौशिक ने रचा इतिहास

भारतीय मूल के लड़के ने पोलैंड के ग्रैंडमास्टर को हराया खेलपथ संवाद सिंगापुर। भारतीय मूल के सिंगापुर के आठ साल के अश्वथ कौशिक स्विट्जरलैंड में बर्गडोर्फर स्टेडथॉस ओपन टूर्नामेंट में पोलैंड के शतरंज ग्रैंडमास्टर जासेक स्टोपा को हराकर क्लासिकल शतरंज में किसी ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।  चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार सिंगापुर का प्रतिनिधित्व कर रहे अश्वथ ने 37 साल के स्टोपा को हराया। पिछला रिकॉर्ड कु.......

कोच जेनेके शॉपमैन ने हॉकी प्रशासकों पर लगाया भेदभाव का आरोप

रोते हुए कहा- उनकी राय को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने भारत में खेल के प्रशासकों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच का पद संभालने के बाद से वह बिल्कुल अकेला महसूस कर रही हैं। नीदरलैंड्स महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी शॉपमैन ने कहा कि उनके कार.......

आयुषी, नमिता, प्रांजलि, रानी, जोया बढ़ाएंगी यूपी का गौरव

चौक स्टेडियम की पांच बेटियां खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग में दिखाएंगी दम खेलपथ संवाद लखनऊ। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के इनडोर हॉल में आज से शुरू हो रही खेलो इंडिया वूमेंस ताइक्वांडो लीग फेस-2 में चौक स्टेडियम की पांच बेटियां भी दमखम दिखाने को तैयार हैं। यह लीग 24 फरवरी तक चलेगी। पहली खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग के लिए चौक स्टेड.......

एमपी में खिलाड़ियों के लिए नये समय का शंखनाद

सीएम मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश बनेगा नम्बर वन सभ्य समाज की स्थापना के लिए खिलाड़ी और खेल मैदान जरूरीः विश्वास सारंग खेलपथ संवाद भोपाल। आज खिलाड़ियों के नए समय का शंखनाद हुआ है, अब मध्य प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे जाएगा। वह जमाना गया जब हमारे खिलाड़ी ओलम्पिक से खाली हाथ लौटते थे। नई शिक्षा नीति में हमने खेल को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है यह ऐतिहासिक कदम है। यह बातें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश ओलम्पिक संघ द्वारा स.......