ओलम्पिक मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण

संजीता को 4 किलो के अंतर से हराया खेलपथ संवाद अहमदाबाद। ओलम्पिक रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 36वें राष्ट्रीय खेल का भी शानदार आगाज किया है। उन्होंने शुक्रवार को वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मीराबाई ने कुल 191 किलो का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। मीरा ने टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने के साथ-साथ इसी साल बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने नेशनल गेम्स में स्नैच.......

पहलवान दिव्या काकरान ने जीता स्वर्ण पदक

हिमाचल की रानी राणा को 4-0 से दी मात अब ओलम्पिक में मेडल जीतने का लक्ष्य खेलपथ संवाद अहमदाबाद। अंतरराष्ट्रीय अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने एक बार फिर से मुजफ्फरनगर जिले का नाम चमकाया है। दिव्या ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की पहलवान को पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता। दिव्या की इस उपलब्धि पर जनपदवासियों, माता-पिता व ससुराल पक्ष ने गर्व जताया है। खास यह है कि दिव्या पहली बार भारवर्ग बदलकर कुश्ती लड़ी है। .......

मीराबाई चानू ने उठाया सोने का भार

आठ साल बाद राष्ट्रीय खेलों में संजीता को हराया खेलपथ संवाद अहमदाबाद। आठ साल पहले संजीता चानू 48 भार वर्ग में देश की नंबर एक लिफ्टर थीं। मीराबाई चानू तब उन्हें हराने का सपना देखती थीं। 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में संजीता ने मीरा को हराकर स्वर्ण भी जीता। तब मीरा अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत ही जीत पाईं। इसके बाद संजीता और मीरा कभी एक भार में एक साथ नहीं खेलीं। मीरा के बढ़ते प्रभाव को देख संजीता 55 किलो भार वर्ग में.......

यूपी की बेटियों मुनीता, किरन, सरिता और पहलवान दिव्या ने जीते स्वर्ण

राष्ट्रीय खेलों में पहले दिन बने नौ कीर्तिमान खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स में पहले दिन नौ गेम्स रिकॉर्ड बने, जिसमें उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। दो खेलों में यूपी के खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाया, जिसमें बेहद गरीब परिवार की बेटी मुनीता प्रजापति ने 20 किलो मीटर पैदल चाल में 1.38.20 घंटे का समय निकाल गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दूसरे शॉटपुट में किरण बालियान ने 17.14 मीटर गोला फेंककर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। 36वें राष्ट्र.......

राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम

आठ प्रशिक्षकों में तीन वाराणसी के शामिल खेलपथ संवाद वाराणसी। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के खिलाड़ी भी अपना दम दिखाएंगे। विभिन्न खेलों के लिए चुनी गई उत्तर प्रदेश की टीमों में यहां के खिलाड़ियों को खास जगह मिली है। वाराणसी के दो पुरुष और छह महिला खिलाड़ी इस बार राष्‍ट्रीय गेम्‍स में वाराणसी से चुनौती देने जा रहे हैं। इसके अतिरिक्‍त यूपी के आठ कोचों में तीन कोच वाराणसी के भी शामिल किए गए हैं।  .......

तनावमुक्त होकर प्रतिस्पर्धा में उतरें खिलाड़ीः संचालक खेल रवि गुप्ता

राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश का 298 सदस्यीय दल 35वें राष्ट्रीय खेलों में जीते थे 91 पदक खेलपथ संवाद भोपाल। गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश के 298 खिलाड़ी 25 खेलों में कौशल दिखाएंगे। 35वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश ने 91 मेडल जीतते हुए पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया था। इस बार मध्य प्रदेश का लक्ष्य शीर्ष पांच में स्थान बनाना है। संचालक खेल रवि गुप्ता ने खिलाड़ियों से तनावमुक्त होकर प्रतिस्प.......

ग्वालियर की बेटी शुभदा भोसले बढ़ा रही मध्य प्रदेश का मान

भारत में महिला क्रिकेट अम्पायरों की दिलचस्प राह लीजेंड्स लीग क्रिकेट से मिली महिला अम्पायरिंग को तवज्जो खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट क्या है इसे बताने की जरूरत नहीं। कल तक हम जिस बात को हैरतअंगेज समझते थे वह अब आम बात हो गई है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेट में महिला अम्पायरों की। भारत ही नहीं दुनिया भर में अभी महिला अम्पायरिंग का शैशवाकाल है। उम्मीद है क्रिकेट में महिला जज एक दिन एक विलक्षण पटकथा जरूर लिखेंगी। भारत में ल.......

दिव्यांग रेखा तंवर ने तलवार से खींची आदर्श रेखा

कॉमनवेल्थ फैंसिंग में कांसे समेत जीत चुकी हैं 25 पदक खेलपथ संवाद पलवल। कहते हैं कि अगर हिम्मत और जज्बा हो तो कोई कार्य मुश्किल नहीं है। इसे साबित कर दिखाया है पलवल के गांव खूजरका के एक मजदूर के घर जन्मी दिव्यांग बेटी रेखा तंवर ने। लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ फैंसिंग चैम्पियनशिप (ह्वीलचेयर तलवारबाजी) में कांस्य पदक विजेता रेखा तंवर आज पलवल ही नहीं बल्कि हरियाणा में दिव्यांग बच्चों के लिए एक आदर्श बनकर उभरी हैं।  बिना किसी सर.......

शटलर पीवी सिंधू ने किया गरबा

अंजू बॉबी जॉर्ज भी थिरकीं जब नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद में रहो, तब डांस करो खेलपथ संवाद अहमदाबाद। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधू अहमदाबाद में हो रही 36वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा नहीं हैं। वह चोट से उबर रही हैं। हालांकि, भारत की यह दिग्गज खिलाड़ी गुरुवार (29 सितम्बर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए गुजरात में थीं। उद्घाटन समारोह में भ.......

टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन जरूर बनेगीः झूलन गोस्वामी

क्रिकेट से संन्यास के बाद अब खूब खाएंगी गोल-गप्पे कोलकाता। 19 साल 262 दिन लम्बा क्रिकेट करियर। एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाली यंगेस्ट खिलाड़ी। टेस्ट में पगबाधा से सबसे ज्यादा 18 और वनडे में 56 विकेट। करियर में सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड। ये सभी रिकॉर्ड एक ही खिलाड़ी के हैं। नाम है- झूलन गोस्वामी। टीम इंडिया की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन ने 24 सितम्बर को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेला। रिटायरमेंट के बाद झूलन के क्या प्लान हैं, मौजूदा .......