अलग हुए शिखर धवन और आयशा

आयशा ने दी इमोशनल पोस्ट से जानकारी नई दिल्ली। टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी शादी के 9 साल बाद अलग हो गए हैं। आयशा ने मंगलवार को इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने शिखर से अपने तलाक को लेकर लम्बी पोस्ट लिखी है। आयशा ने कहा है कि मैं तलाक को तब तक गंदा शब्द समझती थी, जब तक मैं दूसरी बार तलाकशुदा नहीं हो गई। शिखर और आयशा के बीच खटपट की खबरें काफी समय से आ रही थीं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे.......

भारतीय टी-20 टीम का चयन चौंकाने वाला

चहल पर भारी चाहर, अनफिट सुंदर पर अश्विन को मौका श्रेयस पर ईशान को तरजीह, धोनी नए अवतार में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अगले महीने यूएई में होने वाले टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। 10 नाम तो तय माने जा रहे थे बाकी 5 पर कयास लगाए जा रहे थे। जो 10 नाम तय थे, उनमें से एक युजवेंद्र चहल भी थे। बहरहाल, कागज पर सिलेक्टर्स के दस्तखत हो चुके हैं और घोषित टीम से चहल नदारद हैं। श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे शिखर धवन भी 15 सदस.......

सिर्फ एक मेडल और सर्टिफिकेट को पसीना बहाते हैं खिलाड़ी

आयोजकों से ईनाम में नहीं मिलता एक भी रुपया क्यों? खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जापान के टोक्यो में इस साल हुए ओलम्पिक और पैरालम्पिक गेम्स में भारतीय दल ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। टीम को ओलम्पिक में एक गोल्ड समेत सात मेडल्स मिले जबकि पैरालम्पिक टीम ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए 19 मेडल हासिल किए। इनमें पिछले 53 साल के कुल मेडल्स से भी ज्यादा गोल्ड (5), सिल्वर (8) और ब्रॉन्ज (6) शामिल रहे।  मेडल्स के लिए इतना पसीना बहाने पर.......

गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत पर शुरू हुई धनवर्षा

ओडिशा सरकार देगी छह करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में बैडमिंटन में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्रमोद भगत स्वदेश लौट चुके हैं। वह ओडिशा के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक या ओलम्पिक खेलों में गोल्ड जीता है। यहां प्रमोद का अब स्वागत और सम्मान भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने उन्हें छह करोड़ रुपये का नकद ईनाम और इसके साथ ही ग्रुप-ए की सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।  बता दें क.......

खेल पुरस्कारों के लिए लगभग छह सौ खिलाड़ियों का दावा

ओलम्पिक-पैरालम्पिक के चैम्पियन बनेंगे खेल रत्न खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीटों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न देने की तैयारी कर ली है। जबकि रजत और कांस्य पदक विजेता भी सबसे बड़े खेल पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। पुरस्कारों की चयन समिति शीघ्र ही खेल पुरस्कारों की घोषणा कर सकती है। खेल मंत्रालय ने ओलम्पिक और पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजे.......

जीव मिल्खा सिंह को मिला बड़ा सम्मान

दुबई का 10 साल का गोल्डन वीजा पाने वाले पहले गोल्फर बने नई दिल्ली। भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह की साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह दुबई का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले पेशेवर गोल्फर बन गए हैं। जीव मिल्खा को खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा दिया गया है। जीव का दुबई से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने यहां कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है और जीत हासिल की है, उनके इस शहर म.......

बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंचे

बल्लेबाजों में रोहित पांचवें नम्बर पर दुबई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने मैच जीतने वाले स्पैल के बाद एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गये।  बुमराह ने अपने रिवर्स स्विंग के शानदार स्पैल से ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया था जिससे टीम को पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाने में मदद मिली। श्रृ.......

लेला फर्नांडिज अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में

न्यूयॉर्क। कनाडा की 19 साल की लेला फर्नांडिज कड़े मुकाबले में पांचवीं वरीय एलिना स्वितोलिना को हराकर मंगलवार को यहां 2005 में मारिया शारापोवा के बाद अमेरिकी ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। लेला ने आर्थर ऐश स्टेडियम में युक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ 6-3, 3-6, 7-6 से जीत दर्ज की।  कनाडा की यह खिलाड़ी इससे पहले अमेरिकी ओपन के पूर्व चैंपियनों दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका और एंजेलिक कर्बर क.......

अश्विन की सीमित ओवर प्रारूप में वापसी

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान नई दिल्ली। आगामी 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिये सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बुधवार को घोषित की गई टीम में इशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी जगह मिली है। 34 वर्षीय अश्विन की 4 साल बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने सीमित ओवरों का अपना आखिरी मैच नौ जुलाई 2017 को खेला था।  .......

प्रतिबंध पूरा तो डोपिंग के दोषियों को भी मिलेंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

इस फैसले से मुक्केबाज अमित पंघाल जैसे खिलाड़ियों को फायदा होगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने डोपिंग के दागी खिलाड़ियों और कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का पात्र बनाया है, बशर्ते उन्होंने अपना प्रतिबंध पूरा कर लिया हो। इस फैसले से मुक्केबाज अमित पंघाल जैसे खिलाड़ियों को फायदा होगा जो 2012 में ‘असावधानी’ के कारण उल्लंघन के चलते राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश नहीं कर पाए। इस साल के सम्मान के लिए ज.......