हैदराबाद के लिए अभिषेक बने गेम चेंजर, खेली तूफानी पारी

बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से हारी चेन्नई सुप किंग्स खेलपथ संवाद हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई थी .......

समाज लड़कियों के सपनों को पूरा करने को उन्हें करे प्रोत्साहितः सानिया मिर्जा

आप हर ओलम्पिक में स्वर्ण पदक की उम्मीद नहीं कर सकते  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उनके पूर्व पति शोएब मलिक ने अचानक से तीसरी शादी रचाई थी। इसके बाद खुलासा हुआ था कि सानिया ने काफी समय पहले ही शोएब को तलाक दे दिया था। हालांकि, इसकी भनक लोगों को नहीं लग सकी थी। इसके बाद सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी कई भावुक कर देने वाले मैसेज पोस्ट किए थे। हालांक.......

भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा- हम इस चुनौती के लिए तैयार खेलपथ संवाद पर्थ। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलम्पिक से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। इस सीरीज से भारत को पेरिस ओलम्पिक से पहले अपनी ताकत और कमजोरियों को आंकने का मौका मिलेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया को पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉक.......

भारतीय ओलम्पिक संघ में अलग-थलग पड़ीं अध्यक्ष पीटी ऊषा

नौ सदस्यों ने नोटिस चस्पा कर अनधिकृत लोगों के प्रवेश को रोका मामला मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर की नियुक्ति का खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ में चल रही नूरा-कुश्ती से खेल हलके में हैरानी जताई जा रही है तो दूसरी तरफ रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष और भारतीय ओलम्पिक संघ की उपाध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव की अगुआई में नौ सदस्यों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी रघुराम अय्यर के खिलाफ नोटिस चस्पा कर विवाद को और हवा द.......

शशांक की बेजोड़ बल्लेबाजी से पंजाब की बल्ले-बल्ले

गलती से बना था पंजाब किंग्स का हिस्सा खेलपथ संवाद अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने एक गेंद के शेष रहते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब की इस जीत के हीरो शशांक सिंह रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर गुजरात को उसके घरेलू मैदान पर चारों खाने चित कर दिया। इस टूर्नामेंट में यह पंजाब किंग्स की दूसरी जीत है।  आईपीएल 2024 में पंजाब ने दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में पांचवां स्थान हा.......

हीरो बनकर उभरे शशांक और आशुतोष

पंजाब ने हासिल किया 200 रनों का लक्ष्य शुभमन ने बनाया इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर  खेलपथ संवाद अहमदाबाद। पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में तीन विकेट से हराया। पंजाब की आईपीएल के मौजूदा सीजन में चार मैचों में यह दूसरी जीत है। पंजाब को इससे पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने विपरीत परिस्थितियों से उबर कर गुजरात को उसके होम ग्राउ.......

फुटबॉल में भारत की सबसे खराब रैंकिंग

121वें स्थान पर लुढ़की भारतीय टीम खेलपथ संवाद लंदन। भारतीय फुटबॉल टीम पिछले महीने गुवाहाटी में 2026 फीफा विश्व कप क्वालिफायर के दूसरे दौर में अफगानिस्तान के खिलाफ 1-2 की शर्मनाक हार के बाद ताजा फीफा रैंकिंग में चार स्थान गिरकर 121 पर पहुंच गई है। यह हाल के वर्षों में भारत की सबसे खराब रैंकिंग है।  पिछले साल इंटरकॉन्टिनेंटल कप, त्रिकोणीय टूर्नामेंट और सैफ चैम्पियनशिप जीतने के बाद शीर्ष 100 में जगह बनाने वाली इगोर स्टिमैक क.......

थॉमस और उबेर कप के लिए भारतीय टीमों की घोषणा

पीवी सिंधू ने वापस लिया नाम, महिला टीम में कई युवाओं को मौका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ ने आगामी थॉमस कप और उबेर कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। थॉमस कप में भारतीय पुरुष टीम, जबकि उबेर कप में भारतीय महिला टीम चुनौती पेश करेगी। इसमें टीम के तौर पर सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में मलेशिया, जापान, डेनमार्क, इंडोनेशिया जैसी टीमें शामिल होती हैं और चुनौती पेश करती हैं। ओलम्पिक की त.......

यौन शोषण मामले में अदालत ने 18 अप्रैल तक फैसला रखा सुरक्षित

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में बीते साल जून महीने में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है और 18 अप्.......

मुंबई इंडियंस को मजबूती देने मैदान में उतरेंगे सूर्यकुमार

दुनिया के नम्बर एक बल्लेबाज की वापसी से बल्लेबाजी होगी मजबूत खेलपथ संवाद मुम्बई। हार की हैट्रिक लगाने वाली मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुनिया के नम्बर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वापसी की तारीख सामने आ गई है। उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने फिट घोषित कर दिया है और वह जल्द ही इस सीजन अपना पहला मैच खेलते दिखेंगे। सूर्या ने एनसीए में लगभग हर तरह के फिटनेस टेस्ट को पास किया। उनकी वापसी से मुंबई की बल्लेबा.......