विराट कोहली फिर नहीं खेल सके विराट पारी

767 दिन से शतक का इंतजार बार-बार दोहरा रहे एक ही गलती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए एक और साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुरी यादों के साथ गुजरने वाला है। वे 2020 के बाद 2021 का भी अंत शतक के बिना करने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला। वे पहली पारी में 35 रन बनाकर आउट हुए थे तो दूसरी पारी में 18 रन ही बना सके। कोहली लगातार पांचवीं पारी में अर्धशतक नही.......

भारतीय हॉकी ने कराया पुराने चावल होने का भान

महिला और पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साल 2021 के खत्म होने में कुछ वक्त बाकी है। एक ऐसा साल जिसने भारत को खेल जगत में कई यादगार और ऐतिहासिक पल का गवाह बनाया। कोरोना महामारी और तमाम तरह की अनिश्चितताओं के बीच एक साल के लम्बे इंतजार के बाद टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन किया गया। यह ओलम्पिक कई मामलों में भारत के लिए यादगार रहा, लेकिन भारतीय हॉकी के लिए इसने बंद होते दरवाजे को फिर से खोल दिया।  पुरुषों और मह.......

उम्मीद जगाकर विदा लेता साल

खेल के मैदान पर इस साल भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, पर टोक्यो भारत के लिए इतिहास का सबसे सफल ओलम्पिक रहा है। साल का अंत होते-होते स्पेन में हुई विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन दो पदक हासिल करने में सफल हुए हैं। यह पहला मौक़ा है, जब भारतीय पुरुष खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप में दो पदकों के साथ लौटे हैं।  साल का अंत होते-होते ढाका में हुई हॉकी की एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भी भारत.......

बुमराह के झटकों से बैकफुट पर दक्षिण अफ्रीका

भारत जीत से छह विकेट दूर सेंचुरियन। कप्तान डीन एल्गर के संघर्ष के बावजूद जसप्रीत बुमराह के आखिरी क्षणों में लिये गये दो विकेट की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बुधवार को जीत की अपनी संभावनाओं को पंख लगाये।  दक्षिण अफ्रीका ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 94 रन बनाये हैं। वह अब लक्ष्य से 211 रन दूर है। भारत ने अपनी दूसरी.......

दीपा को एक ताने ने बना दिया ‘वंडर गर्ल’

खुद को ‘भैंस’ और कोच को ‘गधा’ कहे जाने से आहत थीं दीपा कर्माकर तब पदक जीतने का किया था वादा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कई बार एक पल इंसान की जिंदगी बदल देता है और दीपा कर्माकर के जीवन में वह पल कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में आया। तब वे मेडल जीतने में नाकाम रहीं और किसी साथी खिलाड़ी ने उन्हें ‘भैंस’ और उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी को ‘गधा’ तक कह दिया। दीपा ने तब खुद से वादा किया कि वे एक.......

खिलाड़ी बेटियों के उत्साह ने भरा कांग्रेस में जोश

राजधानी लखनऊ में लड़की हूं लड़ सकती हूं कह दौड़ी बेटियां खेलपथ संवाद लखनऊ। प्रशासन द्वारा मैराथन की जगह बदल देने के बावजूद आज राजधानी लखनऊ में बेटियों के अपार हुजूम ने कांग्रेस में जोश भर दिया। हजारों लड़कियों ने आज ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ महिला सशक्तीकरण नारे को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित मैराथन दौड़ में जोश और जज्बे के साथ हिस्सा लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलकित कर दिया। कां.......

हिन्दुस्तान की गौरवगाथा हैं पहलवान फोगाट बहनें

दंगल फिल्म के पांच साल हुए पूरे वाराणसी की सिंह सिस्टर्स भी कम नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बेटियां जिस तरह आगे बढ़कर हर क्षेत्र में मुल्क को गौरवान्वित कर रही हैं, उससे समाज की सोच बदली है। खेल का क्षेत्र तो भारतीय बेटियों की गौरवगाथा से खासा पुलकित है। वाराणसी की सिंह सिस्टर्स और बलाली (हरियाणा) की फोगाट बहनों की तो कहने ही क्या, इन बेटियों की प्रशंसा को शब्द कम पड़ जाते हैं। आओ पढ़ें कि दंगल फिल्म के पांच साल बाद महाबीर की वीर.......

दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन का खेल सोमवार को यहां सुबह से तेज और लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर तक तेज बारिश होने लगी। दो बार बारिश रुकी और अंपायरों ने निरीक्षण का फैसला किया लेकिन दोनों ही मौकों पर निरीक्षण के समय से ठीक पहले बारिश होने लगी और अम्पायरों ने इसे टाल दिया।.......

खिलाड़ियों ने शुरू की मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा

स्टोक्स-ओसाका और बाइल्स जैसे दिग्गजों ने उठाया अहम मुद्दा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पिछले दो सालों से दुनिया भर को पूरी तरह अस्थिर कर दिया है। जिंदगी-मौत की जंग के बीच लोग मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्तर पर भी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस समस्या से विभिन्न खेलों के खिलाड़ी भी बुरे तौर पर प्रभावित हुए हैं। बायो बबल, कड़े नियम और पाबंदियों और अपनों से दूरी ने भी कई तरह की समस्याओं को जन्म दिया है। इनमें सबसे ज्यादा बात मानस.......

ओलम्पिक तैयारियों में लगे खिलाड़ी पहले खर्च का हिसाब दें

सात करोड़ 13 हजार रुपये का हिसाब-किताब 2018 से 2021 तक का है हिसाब खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक की तैयारियों के लिए नामी खिलाड़ियों को टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से लाखों-करोड़ों रुपयों की धनराशि तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन ज्यादातर नामी खिलाड़ियों ने इस राशि का हिसाब चुकता नहीं किया है। देश के नामी खिलाड़ियों को सात करोड़ 13 हजार रुपये का हिसाब टॉप्स डिवीजन को देना है। मिशन ओलम्पिक सेल ने इन खिलाड़ियों से जल्.......