नितिन नारंग बने शतरंज महासंघ के सबसे युवा अध्यक्ष

भारत के दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येंदु बरुआ बने उपाध्यक्ष खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हरियाणा शतरंज संघ के उपाध्यक्ष नितिन नारंग को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का अध्यक्ष चुना गया है। वह एआईसीएफ के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। खेल संहिता के आधार पर एआईसीएफ के चुनाव में करनाल के 36 वर्षीय व्यवसायी नितिन को निर्विरोध चुना गया। नितिन नारंग ने कानपुर के संजय कपूर का स्थान लिया है। गुजरात के देव पटेल को महासचिव और बिहार के धर्में.......

डोप टेस्ट में फंसाने का प्रयास कर रहे बृजभूषण: विनेश फोगाट

उन पर हंगामा करने का झूठा आरोप लगाया गया  खेलपथ संवाद सोनीपत। ओलम्पियन पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह भी कहा कि बृजभूषण नहीं चाहते कि वह ओलम्पिक में पदक जीते। इसके लिए वह अपनी टीम के साथ मिलकर उन्हें डोप में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। वह डोप टेस्ट देने के बाद ही पटियाला में ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए ट्रायल में उतरी थी। विनेश फोगाट ने खर.......

मुम्बई ने 42वीं बार जीती रणजी ट्रॉफी

दो बार के चैम्पियन विदर्भ को 169 रन से हराया  खेलपथ संवाद मुम्बई। मुम्बई ने विदर्भ को 169 रन से पराजित कर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। मुम्बई की इस जीत में तनुश कोटियान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 41 बार के चैम्पियन मुंबई और दो बार के चैम्पियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।  विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मु.......

इंग्लैंड के खिलाफ युवाओं का शानदार प्रदर्शन

सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत आगरकर की वजह से मिला मौका बैकअप कीपर के तौर पर आगरकर ने सुझाया था जुरेल का नाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज कर ली। विराट कोहली, केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों की गैर-मौजूदगी में उतरी भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और बैजबॉल की हवा निकाल दी। इस सीरीज में पांच युवाओं को डेब्यू का मौका मिला। इनमें देवदत्त पडिक्कल.......

सबसे अच्छे शुभचिंतक होते हैं माता-पिता और गुरुः अंजली गुप्ता

दर्पण मिनी स्टेडियमः करिश्मा हाउस ने जीता हॉकी प्रदर्शन मुकाबला खेलपथ संवाद ग्वालियर। दर्पण मिनी स्टेडियम में कुछ तो है। जो वहां जाता है सुविधाविहीन मैदान में निखर रही हॉकी प्रतिभाओं का जुनून और उल्लास देख सम्मोहित हो जाता है। इस मैदान की उपलब्धियों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। सच कहा जाए तो प्रशिक्षकद्वय अविनाश भटनागर और संगीता दीक्षित ने यहां .......

शेफाली वर्मा की 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात पस्त

फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दिल्ली खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा की 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी से गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली। अब मुंबई और आरसीबी के बीच 15 मार्च को इस टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम दिल्ली के खिलाफ 17 मार्च को दूसरे सीजन का फाइनल मैच खेलेगी।  बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरा.......

एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने नीलांजन भट्टाचार्जी से मांगे सबूत

मामला एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे पर भ्रष्टाचार का लिसाट ने बिना सबूत आरोप लगाने पर लगाई फटकार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अपदस्थ प्रमुख कानूनी सलाहकार नीलांजन भट्टाचार्जी से राष्ट्रीय महासंघ के प्रमुख कल्याण चौबे के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के सबूत सौंपने को कहा है। एआईएफएफ अध्यक्ष चौबे ने इस संबंध में छह मार्च को भट्टाचार्जी को कानूनी नोटिस भेजा था।.......

पेरिस पैरालम्पिक में 30 पदक जीतना होगा लक्ष्यः देवेंद्र झाझड़िया

भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष का कहना हम आगे बढ़ रहे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैरालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझड़िया निर्विरोध भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने मशहूर पैरा एथलीट दीपा मलिक की जगह ली है। देवेंद्र झाझड़िया पर इस साल होने वाले पेरिस पैरा ओलम्पिक में अधिक से अधिक भारती दिव्यांग मेडल जीतें इसकी महती जवाबदेही होगी।  पीसीआई के हुए चुनाव में 2004 एथेंस और 2016 र.......

पहलवानी में हरियाणा की छोरियों का बजा डंका

ओलम्पिक क्वालीफायर, एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में दिखाया दम खेलपथ संवाद सोनीपत। हाल ही हुए ओलम्पिक क्वालीफायर और एशियाई चैम्पियनशिप ट्रायल में हरियाणा की पहलवान बेटियों ने धाक जमा दी। चयनित पहलवानों में सभी खिलाड़ी हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। ओलम्पिक कोटा के लिए सभी भार वर्ग में हरियाणा की पहलवानों ने ही जीत दर्ज की है।  कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली विनेश फोगाट ने 50 किलो भार वर्ग मे.......

बेटियां शिक्षित होंगी तभी वह सशक्त बनेंगीः विनी सिंह

महिला दिवस पर के.डी. डेंटल कॉलेज की छात्राओं को किया प्रोत्साहित मथुरा। बदलते समय के साथ आधुनिकता अच्छी बात है, मगर यह एक दायरे में रहे, इसका ख्याल रखा जाना जरूरी है। हमारे पहनावे से हमारी इमेज नहीं झलकती बल्कि हमारा व्यवहार मायने रखता है, इस बात को हर छात्रा को समझना चाहिए। समाज का भी यह दायित्व है कि वह बेटी-बेटे में भेद न करे। बेटियां शिक्षित होंगी तभी वह ज्यादा सशक्त बनेंगी तथा समाज में ब.......