12 साल की ब्राउन बनेंगी सबसे युवा ब्रिटिश ओलम्पियन

13 साल 11 दिन की होगी जब ओलम्पिक में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी   11 साल की सेसिलिया कोलेज के नाम है ब्रिटेन की सबसे युवा ओलम्पियन का रिकॉर्ड टोक्यो। बारह साल की स्केटबोर्डर स्काई ब्राउन को ग्रेट ब्रिटेन की स्केटबोर्डिंग टीम में शामिल किया गया है। वह पदक भले ही न जीते लेकिन पिछले 92 साल की ओलंपिक इतिहास की सबसे युवा ब्रिटिश खिलाड़ी बन जाएंगी। ब्राउन जब टोक्यो में स्पर्धा करने उतरेंगी तो उनकी उम्र 13 साल 11 दिन की होगी। वह मा.......

विश्व रिकॉर्ड के साथ देवेन्द्र झाझरिया को पैरालम्पिक का टिकट

65.71 मीटर भाला फेंककर पांच साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के दिग्गज पैरालम्पियन भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार करके टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। पैरालम्पिक खेलों में पुरुषों के एफ-46 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले 40 वर्षीय झाझरिया ने ट्रायल्स के दौरान 65.71 मीटर भाला फेंका।  अपने इस प्रदर्शन से उन्हों.......

ओलम्पिक के लिए कोहेई जिन्नो ने दी आशियाने की कुर्बानी

जापान के ओलम्पिक अभियान में इनका एक अलग योगदान नई दिल्ली। खेल सद्भावना का सूचक माने जाते हैं लेकिन जब ये किसी की मुसीबत का सबब बन जाएं तो तकलीफ स्वाभाविक है। कोहेई जिन्नो कोई खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन जापान के ओलम्पिक अभियान में उनका एक अलग योगदान है। यह वो शख्स है जिसे जापान की दो बार की ओलम्पिक मेजबानी में अपना घर खाली करना पड़ा ताकि वहां स्टेडियम का निर्माण हो सके। पहली बार 1964 में और फिर अब ओलम्पिक 2020 के लिए भी उन्हें 2016 में ऐसा करना .......

स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को बच्चों को टोक्यो ले जाने की मिली अनुमति

टोरंटो। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्तनपान कराने वाली खिलाड़ियों को अपने बच्चों को टोक्यो ले जाने की अनुमति दे दी है। विश्व की सर्वोच्च खेल संस्था ने यह निर्णय कनाडा की बास्केटबॉल खिलाड़ी किम गौचर के अनुरोध पर लिया जो अपनी नवजात बिटिया को स्तनपान कराती है। गौचर ने इंस्टाग्राम में अपनी तीन महीने की बेटी सोफी को तोक्यो ले जाने की भावनात्मक अपील की थी।  ब्रिटिश कोलंबिया के मिसन में रहने वाले 37 वर्षीय गौचर ने कहा कि आईओसी के प.......

हिमा दिल छोटा न करोः किरेन रिजिजू

चोट के कारण नहीं पा सकीं टोक्यो का टिकट नई दिल्ली। भारतीय स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना लगभग तय है। इस कड़ी में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि हिमा ओलंपिक में चूकने की वजह से अपने दिल को छोटा न करें। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'इंजरी होना एथलीट के जीवन का हिस्सा है। हिमा टोक्यो ओलंपिक में न शामिल होने की वजह से हिम्मत न हारें। 2022 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी .......

पहली बार ओलम्पिक के 18 खेलों में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

पांच खेलों में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही पेश करेगा चुनौती 64 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल  रियो में 63 पुरुष, 54 महिलाएं थीं शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 23 जुलाई से टोक्यो में होने जा रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। पांच खेल ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर सका है। सभी खेलनहारों का मानना है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ ​प्रदर्शन करेंगे।.......

खेल रत्न के लिए छेत्री और अर्जुन पुरस्कार के लिए बाला देवी के नाम की सिफारिश

भारतीय फुटबाल की शान हैं ये नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के नाम की सिफारिश की है। वहीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर बाला देवी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है, जो इस समय स्कॉटिश महिला प्रीमियर लीग में रेंजर्स के लिए खेल रही हैं।  एक आधिकारिक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, '.......

टोक्यो में भारतीय पहलवानों का होगा जलवा

ओलम्पिक में इनसे है पदक की उम्मीद नई दिल्ली। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ टोक्यो ओलम्पिक की शुरुआत होने में बस कुछ हफ्ते बाकी हैं। इस बार इन खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया जा रहा है। वैसे 2020 ओलम्पिक का आयोजन टोक्यो में होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा। अब एक बार फिर इन खेलों की मेजबानी करने के लिए जापान तैयार है।  भारत के नजरिए से देखा जाए तो इस बार पहलवानी में ज्यादा पदक जीतने.......

अभिमन्यु बने दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी की बड़ी उपलब्धि खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु मिश्रा दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। न्यू जर्सी में रहने वाले अभिमन्यु (12 साल, 4 माह, 25 दिन) ने रूस के सर्गेई कर्जाकिन (12 साल, सात माह, 2002) का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अभिमन्यु ने बुधवार बुडापेस्ट में भारत के ग्रैंडमास्टर लियोन को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने क.......

अचिंत शरत कमल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित

आओ जानें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए किस-किस की सिफारिश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए अचिंत शरत कमल के नाम की सिफारिश की है। देश के बेहतरीन खिलाड़ी शरत कमल अपने चौथे ओलंपिक में भाग लेने को तैयार हैं। वह 2019 में पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाले पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी बने थे। विश्व रैंकिंग में 32वें नंबर पर काबिज शरत कमल राष्ट्रमंडल खेलों में कई बार स्वर्ण पदक .......