दुती चंद का कहना एक दिन सच होगा उनका सपना

सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने रोकी चैम्पियन एथलीट की शादी समलैंगिक विवाह एक दिन वास्तविकता बनेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलीट दुती चंद ने आशा व्यक्त की है कि समलैंगिक विवाह एक दिन वास्तविकता बन जाएगा। चंद ने समलैंगिक विवाह की वैधता पर शीर्ष अदालत के फैसले पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यह टिप्पणी की।  सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मंगलवार को सर्वसम्मति से विशेष विवाह अधिनियम के तहत समलैंगिक .......

अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति में आठ नए सदस्यों का प्रवेश

ऑस्कर पुरस्कार विजेता मलयेशियाई अभिनेत्री योह भी बनीं सदस्य खेलपथ संवाद मुम्बई। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के मुंबई में मंगलवार को सम्पन्न हुए सत्र में आठ नए सदस्यों को चुना गया। अब आईओसी में सदस्यों की कुल संख्या 107 हो गई है। चुने गए सदस्यों में चार महिलाएं भी हैं जिससे आईओसी में महिला प्रतिनिधित्व 41.1 प्रतिशत हो गया है। मलयेशियाई अभिनेत्री और निर्माता मिशेल योह को भी सदस्य बनाया गया है जो ओस्कर पुरस्कार विजेता हैं। .......

सफलता के लिए सकारात्मक सोच और मेहनत जरूरीः डॉ. भावना छाबड़ा

राजीव एकेडमी में द राइट एटीट्यूड फॉर ग्रेट करिअर विषय पर अतिथि व्याख्यान मथुरा। मनुष्य अपने विचारों से ओतप्रोत होता है। वह जैसा सोचता है, वैसा ही बनता है लिहाजा जीवन में कोई भी क्षेत्र हो हमें अपनी सोच सकारात्मक तथा सोच का दायरा बड़ा रखना चाहिए। आप जिस चीज के बारे में सोचेंगे, वही आपको मिलेगी। यदि आप किसी लक्ष्य के बारे में सोचेंगे ही नहीं तो आप उसे पा ही नहीं सकते। यह बातें .......

हॉकी में लड़कों की नीदरलैंड पर धमाकेदार जीत, लड़कियां हारीं

सब जूनियर हॉकी में नीदरलैंड को 4-0 से हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय लड़के और लड़कियों की सब जूनियर (अंडर-16) हॉकी टीमों को नीदरलैंड के पहले दौरे पर मिले-जुले नतीजे मिले। लड़कों ने नीदरलैंड की अंडर 16 टीम को 4-0 से हराया जबकि लड़कियों को डच टीम ने 4-1 से हरा दिया। भारत के लिए रोहित आई सिंह, केतन कुशवाहा, राहुल राजभर और कप्तान मनमीत सिंह राय ने गोल किए। कोच सरदार सिंह ने कहा,‘ऐसे ऐतिहासिक दौरे का यह शानदार अंत है। लड.......

भारत ने मांगी ओलम्पिक की मेजबानी

दावे से पहले क्षमताओं का मूल्यांकन जरूरी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति यानी आईओसी के 141वें सत्र के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इच्छा व्यक्त की कि भारत वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करना चाहता है। निस्संदेह, खेलों में देश की बढ़ती भागीदारी व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के सफलतापूर्वक निर्वाह ने हमारी साख बढ़ाई है। लेकिन ओलम्पिक जैसे विशाल स्तर के खेलों का आयोजन खुद में बड़ी.......

के.डी. हॉस्पिटल में नवजात बच्ची की जन्मजात विकृति दूर

शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा ने की सफल सर्जरी मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा ने सर्जरी के माध्यम से ग्राम पसौली, तहसील छाता (मथुरा) निवासी धीरज के घर जन्मी नवजात बच्ची की जन्मजात विकृति दूर कर उसे राहत प्रदान की है। बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है तथा मां का दूध पीने लगी है। .......

उम्र का गोरखधंधा कर रहा यूपी में खेलों को गंदा

चारसौबीसी करने वाले खिलाड़ियों पर शिक्षा विभाग सख्त उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल निशाने पर खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेल भगवान भरोसे चल रहे हैं। खेलों की प्रतियोगिताएं तो होती हैं लेकिन खिलाड़ी खेलनहारों की आंख में धूल झोंक अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। जब पानी सिर से ऊपर पहुंच जाता है तब शिक्षा और खेल निदेशालय जागते हैं। उम्र के गोरखधंधे ने शिक्षा विभाग की चूलें हिला दी हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश.......

राष्ट्रीय खेलों में क्या इस बार मध्य प्रदेश होगा 100 के पार?

26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा में होंगे 37वें राष्ट्रीय खेल खेलपथ संवाद ग्वालियर। गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश का 100 के पार पदकों का लक्ष्य होना चाहिए क्योंकि एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। चीन में हुए एशियाई खेलों में मध्य प्रदेश के शूटर ऐश्वर्य.......

इंग्लैंड पर जीत के बाद भावुक हुए अफगानिस्तान के राशिद खान

मुजीब ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अफगानिस्तान को समर्पित किया भूकम्प में 3,000 से अधिक लोगों की चली गई जान  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने रविवार को उम्मीद जताई कि विश्व कप में इंग्लैंड पर 69 रन की शानदार जीत उनके देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी और विनाशकारी भूकम्प के बाद उनके दर्द पर मरहम लगाने का काम करेगी। अफगानिस्तान ने रविवार को दिल्ली में गत चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर विश्व कप .......

पाकिस्तानी दिग्गजों ने बाबर आजम पर साधा निशाना

मलिक-मोईन ने कहा डरा हुआ कप्तान खेलपथ संवाद कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान ने शनिवार को विश्व कप मैच में भारत से मिली हार के बाद मौजूदा कप्तान बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा। भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। पाकिस्तान की हार के बाद बाबर आजम दिग्गजों के निशाने पर हैं। उन्हें डरा हुआ कप्तान कहा जा रहा है। पाकिस्तान का स्कोर एक समय दो विकेट पर 155.......