रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पंचाल का टीम इंडिया में चयन

अंडर-19 खेलने के दौरान ही रणजी में प्रवेश गुजरात से तिहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर अहमदाबाद। प्रियांक पंचाल का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम में हुआ है। अंडर-19 खेलने के दौरान ही प्रियांक ने गुजरात की ओर से रणजी में डेब्यू कर लिया था। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी अनिल पटेल ने बताया कि प्रियांक पंचाल गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 से होते हुए रणजी में.......

चोटिल हुए रोहित शर्मा, टेस्ट सीरीज से बाहर

नयी दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए क्योंकि मुंबई में टीम के नेट सत्र के दौरान उनके बायें पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और साथ ही उनके हाथ में भी चोट लगी।  भारत ‘ए' के कप्तान प्रियांक पांचाल टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित का विकल्प होंगे। बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए कार्यवाहक उप कप्तान की घोषणा नहीं की है लेकिन लोकेश राहु.......

भारतीय हॉकी टीम आज कोरिया से खेलेगी मुकाबला

टोक्यो ओलम्पिक के बाद खेल रही एशियन चैम्पियंस ट्राफी खेलपथ संवाद ढाका। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम कोरिया के खिलाफ मंगलवार को एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच से नए सत्र का आगाज करेगी तो कई युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी। भारत ने 2011 में टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक तीन बार खिताब जीता है। इसने 2016 में कुआंटन और 2018 में मस्कट में खिताब अपने नाम किया था।  भारत को 14 दिसम्बर को कोरिया .......

टॉप्स में 20 नए खिलाड़ी शामिल

2024 ओलम्पिक की कवायद टॉप्स में खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंची मध्य प्रदेश के शूटर भी शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लक्ष्य ओलम्पिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) में सोमवार को 20 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया जिससे पेरिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक 2024 के लिए खेल मंत्रालय से अनुदान पाने वाले कुल खिलाड़ियों की संख्या 148 पहुंच गई। मिशन ओलम्पिक सेल (एमओसी) की बैठक में ओलम्पिक के सात और पैरालम्पिक के छह खेलों को समर्थन के लिए चुना गया।&.......

अजय सिंह ने भारत के लिए जीता तीसरा स्वर्ण पदक

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालीफाई ताशकंद। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं। अजय सिंह ने रविवार को पुरुषों की 81 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब जीतकर चैम्पियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता।  अजय ने कुल 322 किलोग्राम भार उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किलोग्राम के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले साल बर्मिंघम में होने वाले .......

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया कमाल

नेशनल चैम्पियनशिप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल खेलपथ संवाद पटियाला। भाजपा विधायक और राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। दरअसल, श्रेयसी सिंह ने पटियाला में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत पर बिहार के साथ-साथ देश से भी बधाई मिल रही है।इतना ही नहीं श्रेयसी की इस कामयाबी पर उन्हें बिहार में अलग-अलग दलों के नेताओं .......

खिलाड़ियों के बीच मजबूत रिश्ता बनाने की जरूरतः रोहित शर्मा

कप्तान बनने के बाद इनका पहला साक्षात्कार विराट कोहली मेरे लीडर, उन्होंने ही दिया टीम इंडिया को जीत का मंत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। रोहित शर्मा कप्तान बनने के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बीसीसीआई टेलीविजन से कहा, 'जब आप अपने देश के लिए खेलते हैं तो आप पर बहुत दबाव रहता है। आपके बारे में लोग भी कुछ न कुछ कहते रहते हैं। कोई आपको सही बताएगा तो कोई आपके फैसले को गलत बताएगा। लेकिन मेरे लिए एक कप्तान नहीं बल्कि एक क्.......

दक्षिण अफ्रीका में सचिन एक हजार से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

राहुल द्रविड़ का रहा खराब प्रदर्शन, कोहली का बल्ला खूब चला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 26 दिसम्बर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। दोनों टीमों ने अपने टीम का भी ऐलान कर दिया है। अफ्रीकी सरजमीं पर टीम इंडिया आज तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। विराट कोहली की टीम इस बार हर हाल में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। सचिन तेंदुलकर भारत की तरफ से दक्षिण अफ्रीका में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।.......

23वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीबॉल में महाराष्ट्र ओवर ऑल चैम्पियन

डबरा खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहन देता रहेगाः मुकेश बंटी गौतम खेलपथ संवाद डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 23वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ओवर ऑल चैम्पियन रहा। खिलाड़ियों के पारितोषिक वितरण समारोह में मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंटी गौत.......

वेंकटेश अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाकर मनाया अनूठा जश्न

10 छक्के, 8 चौके जड़कर 151 रन बनाए नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में आज मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेले गए मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 113 बॉल का सामना किया और 10 छक्के और 8 चौके की मदद से 151 रन जड़ दिए। अय्यर ने अपना शतक महज 88 गेंद में ही पूरा कर लिया था। शतक पूरा करने के बाद अय्यर ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत.......