अजय सिंह ने भारत के लिए जीता तीसरा स्वर्ण पदक

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए किया क्वालीफाई
ताशकंद।
राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भारत के खाते में तीन गोल्ड आ चुके हैं। अजय सिंह ने रविवार को पुरुषों की 81 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब जीतकर चैम्पियनशिप में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता। 
अजय ने कुल 322 किलोग्राम भार उठाया और इस दौरान स्नैच में 147 किलोग्राम के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने गोल्ड जीतने के साथ ही अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया।
भारत की तरफ से अब कुल तीन भारोत्तोलक 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बना चुके हैं। जेरेमी लालरिननुंगा (67 किलोग्राम) और अचिंता श्युली (73 किलोग्राम) पहले ही अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने के साथ इन खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स