चले हुए कारतूस नहीं, हीरा है विनेश बेटीः महाबीर फोगाट

विनेश फोगाट के पेरिस ओलम्पिक टिकट पर ताऊ की प्रतिक्रिया खेलपथ संवाद चरखी दादरी। हरियाणा की चर्चित महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विनेश के ओलम्पिक का टिकट कटाने पर अब ताऊ महाबीर फोगाट ने भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही भाजपा सांसद और पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा तंज भी कसा है। द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फोगाट ने अंतरराष्ट्रीय रेसलर विनेश फोगाट के ओलम्पिक में क्वाल.......

खेल में एक व्यक्ति जीतता है बाकी सब सीखते हैंः अरुण गुप्ता

ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण का रंगारंग शुभारम्भ 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने छह खेल विधाओं में दिखाया दम  खेलपथ संवाद ग्रेटर नोएडा। द मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा खेल महोत्सव के प्रथम संस्करण की रंगारंग शुरुआत खेलो इंडिया के निदेशक अरुण कुमार गुप्ता, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. अजय बंसल, मेजर जनरल दिलावर सिंह की उपस्थिति में हुआ। भारत सरकार के खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था फिजिकल एजूक.......

कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में जतिन ने जीते तीन मेडल

वापस लौटने पर स्कूल प्रबंधन ने किया जोरदार स्वागत खेलपथ संवाद सोनीपत। प्रताप स्कूल खरखौदा के जतिन ने माल्टा में आयोजित कॉमनवेल्थ जूडो चैम्पियनशिप में सीनियर व जूनियर वर्ग में दो गोल्ड व कैडेट वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। माल्टा में 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय जतिन ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सीनियर व जूनियर वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। कैडेट वर्ग में उन्हो.......

यूपी के घर बैठे खेल प्रशिक्षकों को शीघ्र मिलेगा सेवा का अवसर

खेल निदेशालय ने शासन को भेजा 400 प्रशिक्षकों का प्रस्ताव पूर्व की दोनों आउटसोर्सिंग कम्पनियां अब नहीं देना चाहतीं सेवाएं खेलपथ संवाद लखनऊ। पिछले दो माह से घर बैठे खेल प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रयास खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश ने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए खेल निदेशालय ने शासन को 400 अंशकालिक खेल प्रशिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा है। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लगी आचार संहिता के चलते प्रशिक्षकों की नियुक्ति कब.......

पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

प्रशांत कुमार सिन्हा का क्षत-विक्षत शव भी बरामद खेलपथ संवाद जमशेदपुर। झारखंड के हजारीबाग जिले से जमशेदपुर के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अपने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से 20 दिनों से लापता प्रशांत कुमार सिन्हा का क्षत-विक्षत शव बरामद करने के साथ काजल सुमन और रौनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। संवादद.......

राजस्थान का एक ऐसा परिवार जिसमें हैं 12 पीटीआई

विजेन्द्र सिंह नरुका गरीब बेटियों को देते हैं हॉकी का प्रशिक्षण सभी भाई अलग-अलग जगहों पर गरीब परिवार के बच्चों को देते हैं ट्रेनिंग खेलपथ संवाद अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में एक ऐसा परिवार है जोकि पूरी तरह खेलों को समर्पित है। इस परिवार में एक दर्जन फिजिकल एज्यूकेशन टीचर ह.......

प्रशिक्षकों को घर बैठाया, मैदानों में जड़ दिए ताले

यूपी में प्रशिक्षण के लिए परेशान हो रहे नौनिहाल खिलाड़ियों और अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत खेलपथ संवाद लखनऊ। खेलप्रेमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्रीड़ांगनों में एक फरवरी से ताले जड़े हुए हैं। इसका कारण खेल निदेशालय और आउटसोर्सिंग कम्पनियों के बीच हुआ तीन साल का अनुबंध समाप्त होना बताया जा रहा है। अनुबंध समाप्ति के बाद प्रदेश भर के प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए। प्रशिक्षक न होने से अधिकारि.......

हरियाणा और मेजबान महाराष्ट्र के बीच होगी खिताबी जंग

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप पूर्व चैम्पियन हॉकी मध्य प्रदेश को खराब अम्पायरिंग का मलाल खेलपथ संवाद पुणे। हॉकी हरियाणा ने झारखण्ड तो मेजबान हॉकी महाराष्ट्र ने मौजूदा चैम्पियन मध्य प्रदेश को पराजित कर 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर .......

सेमीफाइनल में पहुंचीं एमपी, हरियाणा, झारखंड की टीमें

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हॉकी इंडिया की आंखों में धूल झोंकने का काम भी खूब हुआ खेलपथ संवाद पुणे। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिम्परी, पुणे में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में बुधवार को हॉकी मध्य प्रदेश, हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता में हॉकी इंडिया की आंखों में धूल झोंकने का काम भी खूब हुआ। प्रतियोगिता म.......

कोच-मैनेजर ने खिलाड़ी का बनाया आपत्तिजनक वीडियो

रो पड़ी बालिका हॉकी खिलाड़ी, शिकायत पर वायरल करने की दी धमकी  खेलपथ संवाद मथुरा। उत्तर प्रदेश में खेलों से खिलवाड़ हो रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बजाय हतोत्साहित किया जा रहा है। ताजा मामला लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से जुड़ा हुआ है। एक हॉकी खिलाड़ी बेटी ने अपनी प्रशिक्षक और मैनेजर पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने तथा शिकायत करने पर उसे वायरल कर देने का आरोप लगाकर समूचे खेलतंत्र को चौंका दिया है। इस मामले में विभा.......