अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को भी मिले प्रोत्साहनः नीरज चोपड़ा

जेवलिन थ्रोवर ने विश्व एथलेटिक्स की पहल को बताया स्वागतयोग्य  खेलपथ संवाद पेरिस। स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स के पेरिस ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को 50,000 डॉलर (करीब 41.60 लाख रुपये) का पुरस्कार देने के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का प्रोत्साहन मिले। यह पहली बार होगा कि जब इस साल पेरिस ओलम्पिक की 48 एथल.......

नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना

टोक्यो और पेरिस के बीच सफलता ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का लक्ष्य पेरिस ओलम्पिक से पहले 90 मीटर का आंकड़ा पार करना है और उनका कहना है कि जिस तरह से उनकी तैयारी चल रही है, यह जल्द ही कभी भी हो सकता है। प्रतियोगिता में चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान आया, जहां उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। हालाँकि उन्होंने प.......

समाज लड़कियों के सपनों को पूरा करने को उन्हें करे प्रोत्साहितः सानिया मिर्जा

आप हर ओलम्पिक में स्वर्ण पदक की उम्मीद नहीं कर सकते  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उनके पूर्व पति शोएब मलिक ने अचानक से तीसरी शादी रचाई थी। इसके बाद खुलासा हुआ था कि सानिया ने काफी समय पहले ही शोएब को तलाक दे दिया था। हालांकि, इसकी भनक लोगों को नहीं लग सकी थी। इसके बाद सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी कई भावुक कर देने वाले मैसेज पोस्ट किए थे। हालांक.......

सलीमा दीदी मेरी आदर्श: फॉरवर्ड संजना होरो

हॉकी बंगाल की नई सितारा का सपना भारतीय जर्सी पहनना  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी बंगाल की 19 वर्षीय फॉरवर्ड संजना होरो भारतीय फॉरवर्ड सलीमा टेटे को अपना आदर्श बताती हैं। संजना 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हरियाणा की दीपिका के बाद टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बनकर उभरीं। क्वार्टर फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश से उनकी टीम के बाहर होने से पहले संजना ने टूर्नामेंट में 13 गोल किए।&nbs.......

महाराष्ट्र ने हॉकी का उत्कृष्ट खेल दिखायाः सविता पूनिया

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के स्तर में हुआ सुधार खेलपथ संवाद पुणे। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हॉकी हरियाणा की खिताबी जीत के बाद, हरियाणा की कप्तान सविता पुनिया, जोकि राष्ट्रीय सीनियर टीम की कप्तान भी हैं, ने कहा कि यह एक अच्छा एहसास है। सविता इसका श्रेय टीम बॉन्डिंग को देती हैं। उनका कहना है कि सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के स्तर में सुधार हुआ है। कई टीमों ने इसकी झलक दिखाई है।.......

भारत 2036 ओलम्पिक की मेजबानी के लिए तैयार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिर भरी हुंकार पेरिस के बाद लॉस एंजिल्स और ब्रिसबेन में होंगे ओलम्पिक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी भले ही इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलम्पिक की तैयारियों में जुटे हों, लेकिन भारत सरकार ने 2036 ओलम्पिक की मेजबानी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत 2030 में यूथ ओलम्पिक और 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की मेजबानी क.......

पेरिस पैरालम्पिक में 30 पदक जीतना होगा लक्ष्यः देवेंद्र झाझड़िया

भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष का कहना हम आगे बढ़ रहे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैरालम्पिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझड़िया निर्विरोध भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने मशहूर पैरा एथलीट दीपा मलिक की जगह ली है। देवेंद्र झाझड़िया पर इस साल होने वाले पेरिस पैरा ओलम्पिक में अधिक से अधिक भारती दिव्यांग मेडल जीतें इसकी महती जवाबदेही होगी।  पीसीआई के हुए चुनाव में 2004 एथेंस और 2016 र.......

मनु भाकर ने किराए की पिस्टल से खेला था पहला नेशनल

दिया संदेश- खराब परिस्थितियों का डटकर सामना करो खेलपथ संवाद लखनऊ। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निशानेबाज मनु भाकर ने अपने जीवन के कई संस्मरण बताए। 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 70 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुकी मनु ने बताया कि उन्होंने पहला नेशनल किराए पर पिस्टल लेकर खेला था। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह पिस्टल किसकी थी।  मनु ने कहा, "शुरू-शुरू में जब आपके पास लाइसेंस नहीं होता है या फिर आर्थिक रूप से आ.......

साइकिलिस्ट सरिता के संघर्ष की कहानी उसी की जुबानी

साइकिलिंग में स्वर्ण से शायद बदले मजदूर परिवार की किस्मत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। माता-पिता का जिक्र छिड़ते ही सरिता की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। झारखंड के जिले लोहरदगा की रहने वाली साइकिलिस्ट सरिता को उम्मीद जग पड़ी है कि एशियाई चैम्पिनशिप में जीता गया स्वर्ण शायद उनके माता-पिता की किस्मत को बदल दे। बुुधवार को टीम स्प्रिंट का स्वर्ण जीतने वाली सरिता के माता-पिता मजदूर हैं। दोनों घरों में काम कर परिवार को पाल रहे हैं।&n.......

कोच जेनेके शॉपमैन ने हॉकी प्रशासकों पर लगाया भेदभाव का आरोप

रोते हुए कहा- उनकी राय को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेके शॉपमैन ने भारत में खेल के प्रशासकों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच का पद संभालने के बाद से वह बिल्कुल अकेला महसूस कर रही हैं। नीदरलैंड्स महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी शॉपमैन ने कहा कि उनके कार.......