खिताबी मुकाबले में पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन आमने-सामने

प्रो कबड्डी लीग की खिताबी जंग आज खेलपथ संवाद मुम्बई। प्रो-कबड्डी लीग के नौवें सीजन का फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। यह मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। पिंक पैंथर्स पहले सीजन यानी 2014 में चैम्पियन बन चुकी है और अपने दूसरे खिताब के लिए उतरेगी वहीं, पुनेरी पलटन की टीम पहली बार चैम्पियन बनना चाहेगी। यह मुकाबला मुंबई के एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेला जाएगा।  सेमीफाइनल में जयपुर की टीम ने बेंगलुरु बुल.......

24 साल बाद तीसरे स्थान पर रह सकती है क्रोएशिया

उलटफेर में माहिर मोरक्को के साथ होगा मुकाबला गोल के साथ विश्व कप में अपना सफर खत्म करना चाहेंगे मॉड्रिच दोहा। मौजूदा उप विजेता क्रोएशिया और अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने वाली अफ्रीकी टीम मोरक्को शनिवार को यहां फीफा विश्वकप के तीसरे स्थान के मुकाबले में आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें ही सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी और तीसरे स्थान पर रहकर विश्व कप के साथ विदाई लेना चाहेंगी। दोनों टीमों ने इस विश्वकप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्र.......

आत्मघाती गोल से चली गई कोलम्बिया के कप्तान की जान

अपने ही देश में मारी गई थीं छह गोलियां खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 1994 विश्व कप की मेजबानी अमेरिका को मिली थी। उसके देश में पहली बार फीफा विश्व कप का आयोजन हो रहा था। 24 टीमों ने इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और कुल 52 मैच खेले गए थे। 1990 में पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम कोलम्बिया भी खेल रही थी। वह तीसरी बार विश्व कप में उतरा था। 1962 में ग्रुप दौर और 1990 में प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ था। पिछले प्रदर्श.......

फ्रांस के नौ फुटबालर लगातार दो विश्व कप जीतने की राह पर

कप्तान लोरिस के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका कप्तान और फुटबॉलर के तौर पर पांच ने जीता विश्व कप दोहा। अर्जेंटीना के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल से पहले फ्रांस के गोलकीपर कप्तान ह्यूगो लोरिस ऐसा इतिहास रचने की कगार पर हैं जो आज तक फीफा विश्व कप में किसी ने नहीं रचा। दो बार अपनी कप्तानी में विश्व कप जीतने की उपलब्धि किसी फुटबॉलर ने हासिल नहीं की है, लेकिन ह्यूगो लोरिस अपनी कप्तानी में लगातार दूसरा विश्व कप जीतने की राह पर न.......

दुनिया से न्यारे सबके प्यारे नीरज चोपड़ा हमारे

ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय सितारे ने सभी को पीछे छोड़ा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। वह दुनिया के सबसे तेज धावक और पूर्व ओलम्पिक चैम्पियन उसैन बोल्ट को पीछे छोड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की है। नीरज साल 2022 में ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर सबसे ज्यादा आर्टिकल लिखे गए हैं। बोल्ट भी नीरज चोपड़ा से पीछे छूट गए हैं। टोक्यो ओलम्पिक क.......

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा भारत बनेगा विश्व विजेता

दिल्ली आई हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। देश के कई राज्यों से होते हुए हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी दिल्ली पहुंच गई। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन उड़ीसा में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होने जा रहा है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में इस ट्रॉफी का अनावरण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हाथों किया गया। इस मौके पर उनके अलावा पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, 1975 में भारत के लिए पहला हॉकी वर्ल्ड कप खिताब जीतने व.......

लियोनल मेसी के इंटरव्यू के दौरान भावुक हुई पत्रकार

कहा- अर्जेंटीना के हर व्यक्ति की जिंदगी में हैं आप दोहा। फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पहली बार विश्व कप जीतने के करीब हैं। उनकी टीम कतर में जारी फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला गत चैम्पियन फ्रांस से होगा। अर्जेंटीना ने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के बाद मेसी भावुक दिखे। अर्जेंटीना के कप्तान के साथ-साथ दुनिया भर के उनके फैंस भी भावुक हो गए।.......

शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने ठोके शतक

बांग्लादेश को दिया 513 रन का लक्ष्य चटगांव। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने शुभमन गिल (110) और चेतेश्वर पुजारा (102 नाबाद) के शतकों की बदौलत बांग्लादेश को 513 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है। भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम  150 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी दो विकेट पर 258 रन बनाकर घोषित की। अब बांग्लादेश के सामने 5.......

विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की टेस्ट कप्तानी, टिम साउदी नये कप्तान

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड को पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जिताने वाले उसके सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान रहे केन विलियमसन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह ऐलान किया। तेज गेंदबाज टिम साउदी को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है।  32 वर्ष के विलियमसन विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। वह सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान बने रहेंगे, चूंकि फोकस 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप और 2024 के टी20 विश्.......

जीत के जश्न में डूबा फ्रांस, मोरक्को को भी टीम पर गर्व

पेरिस। फ्रांस के विश्व कप फाइनल में पहुंचते ही देश भर में फुटबॉल की दीवानगी चरम पर पहुंच गई। हर शहर में जश्न शुरू हो गया, जबकि मोरक्को के समर्थकों के चेहरों पर मायूसी तो थी, लेकिन टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें गर्व है।  पेरिस में चैम्प्स एलिसीस पर फुटबॉलप्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिन्होंने आतिशबाजी की और फ्रांस के झंडे लहराये। चारों तरफ कार के हॉर्न का शोर सुनाई दिया। शहर भर में दंगा रोकने वाली पुलिस गश्त करती दिखाई दी। पेरिस क.......