महिला विश्व कप फुटबॉलः कोलम्बिया क्वार्टर फाइनल में

अंतिम-8 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा फ्रांस खेलपथ संवाद सिडनी। फ्रांस ने मंगलवार को सिडनी में महिला फुटबॉल विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को 4-0 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उसका सामना संयुक्त मेजबान ऑस्ट्रेलिया से शनिवार को होगा। पूरे मैच में फ्रांस की पकड़ रही। ईजुयन ली सोमे (23वां और 70वां मिनट) ने फ्रांस के लिए सर्वाधिक दो गोल किए। उनके अलावा कदिदियातु दियानी (पांचवां मिनट) और कें.......

हवाई यात्रा के दौरान टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका का सामान गायब

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांगी मदद एशियाई खेलों में पदक की बड़ी दावेदार हैं बत्रा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का पेरू से लौटते समय हवाई यात्रा के दौरान खेल उपकरणों से भरा सामान खो गया है। उन्होंने इसके लिए सरकार से मदद मांगी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुहार लगाते हुए विश्व में 35वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने कहा कि वह बिजनेस क्लास में.......

आज हॉकी में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

पाक हारा तो सेमीफाइनल की रेस से होगा बाहर खेलपथ संवाद चेन्नई। सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी तीन बार की चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले राउंड रॉबिन लीग के अंतिम मैच में आत्ममुग्धता से बचना होगा। जहां तक टूर्नामेंट में अभी तक दोनों टीमों के प्रदर्शन का सवाल है तो भारत अपने चार मैचों में अजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान केवल एक जीत दर्ज कर पाया .......

विश्व विश्वविद्यालयीन खेलों में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

जीते कुल 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य सहित 26 पदक निशानेबाजों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार को यहां अपने अभियान का अंत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 26 पदक के साथ किया जिसमें 11 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा जो पदक तालिका में उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है। भारत न.......

महिला फुटबॉल विश्व कप का सबसे 'शर्मनाक पल'

इंग्लैंड की स्टार ने की गलती, याद आया डेविड बेकहम का वाकया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला फुटबॉल विश्व कप में इंग्लैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने प्री-क्वार्टर में नाइजीरिया के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। चीन के खिलाफ मैच में 6-1 से जीतने वाली इंग्लैंड की टीम की स्टार खिलाड़ी लॉरेन जेम्स को मैच में लाल कार्ड दिखाया गया। नाइजीरिया के खिलाफ 87वें मिनट में लॉरेन जेम्स को मैच से बाहर किया गया। इंग्लैंड की टीम अत.......

दक्षिण कोरिया को हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफीः नौ को पाकिस्तान से मुकाबला खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के अपने चौथे मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है।  जब सोमवार को ही मलेशिया ने जापान को हराया था, तभी सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की हो गई थी। .......

छेड़छाड़ पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई मारपीट

आरोपी पिता-पुत्र ने किया हमला, लाइफ गार्ड घायल खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम सोमवार को रणक्षेत्र बन गया। पिता-पुत्र की दबंगई से हर कोई हैरान है। राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पूर्व कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। मामले को सुलझाने के लिए आए लाइफ गार्ड से मारपीट हो गई और आरोपी ने उस पर बांके से हमला कर दिया। मामले में हजरतगंज थाने में दोनों पक्षों ने एफआईआर .......

धोनी के कई रहस्यों से वेंकटेश ने उठाया परदा

कहा- बाइक चलाते समय क्रेजी हो जाते हैं 'कैप्टन कूल' खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों का लेकर प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वह कार से लेकर बाइक कलेक्शन को लेकर जाने जाते हैं। हाल ही में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद उनके घर रांची गए थे। वेंकटेश ने सोशल मीडिया पर धोनी के बाइक क्लेक्शन की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान से मिलने के वाकये को विस्तार से बताया।.......

एशियन गेम्स में अर्जुन दिखाएंगे कमाल

तलवारबाजी टीम में पंजाब के एकमात्र खिलाड़ी खेलपथ संवाद संगरूर। भारतीय सेना में कार्यरत अर्जुन इस बार एशियाई खेलों की पुरुष तलवारबाजी प्रतियोगिता में पंजाब से एकमात्र खिलाड़ी हैं। जिनका चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है। एशियन गेम्स 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित किए जा रहे हैं।  भारतीय ओलम्पिक संघ ने एशियाई खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों की सूची जारी कर दी है। जिसमें से पुरुष वर्ग में पंजाब के एकमात्र खि.......

भारत पर सात साल बाद टी20 सीरीज गंवाने का खतरा

आज वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या मिलेगा यशस्वी को मौका? खेलपथ संवाद गुयाना। वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी हार और सीरीज गंवाने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में बेखौफ प्रदर्शन करना होगा। यहां की धीमी पिचें बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं रही हैं, लेकिन जैसा कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को कहा- भारत को 10-20 अतिरिक्त रन बनाने के तरीके तलाशने होंगे। भारत को वेस्टइंडीज ने आखिरी बार द्विपक्षीय टी20 सी.......