लार्ड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर

टीम इंडिया का स्कोर 181/6, कुल बढ़त 154 रनों की लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। चौथे दिन स्टम्प्स तक भारत ने 6 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। ऋषभ पंत (14) और इशांत शर्मा (4) नाबाद हैं। अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 45 रनों की पारी खेली। टेस्ट के अंतिम दिन मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।  रहाणे और पुजार दोनों ने चौथे विकेट की साझेद.......

लाल किले की प्राचीर पर फहरा तिरंगा, बजीं खिलाड़ियों की तालियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल की सभी कर रहे सराहना खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत के ओलम्पिक दल की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में सम्पन्न टोक्यो खेलों में उनके प्रदर्शन ने देश के युवाओं को प्रोत्साहित किया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर ओलम्पिक खिलाड़ी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर मौजूद लोगों के साथ, टोक्यो में हाल ही में आयोजित ओलम्पिक खेलों में भाग लेने व.......

निर्भय लक्ष्य सोसाइटी गांव-गांव बेटियों को बना रही आत्मनिर्भर

बेटियों को दिया जा रहा प्रयागराज के गंगा पार क्षेत्र में प्रशिक्षण खेलपथ संवाद प्रयागराज। निर्भय लक्ष्य सोसाइटी गांव-गांव बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए न केवल जगह-जगह प्रशिक्षण शिविर लगा रही है बल्कि उन्हें हर मुमकिन मदद भी कर रही है। सोसायटी का यह सराहनीय प्रयास है क्योंकि समाज की उन्नति के लिए बेटियों का आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी.......

राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

बोले- आपने दिया जश्न मनाने का मौका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलम्पिक में शिरकत करने वाले सभी खिलाड़ियों से राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने खेलों के महाकुंभ में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर चाय के लिए आमंत्रित किया था। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि उनके साथ टोक्यो गए उनके कोच, सपोर्ट स्टाफ को भी आमंत्रित किया गया था।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, '.......

20 ब्रांडों को अदालत में घसीट सकती हैं पीवी सिंधु

बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ नाम व तस्वीर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में बीते सप्ताह भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह ओलम्पिक में दूसरी बार था जब सिंधु ने पदक जीता। इससे पहले साल 2016 रियो ओलम्पिक में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।  ओलम्पिक में बैडमिंटन स्पर्धा में वह दो पदक जीतने वाली भारत की.......

आईओए ने टोक्यो मेडलिस्ट को दिए नकद पुरस्कार

खेल मंत्री ने टॉप्स का विस्तार करने का दिया भरोसा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान टोक्यो ओलम्पिक के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा समेत अन्य मेडलिस्ट को नकद पुरस्कार सौंपे। खेल मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना (टॉप्स) का विस्तार करने की बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत के सर्.......

भारतीय युवा तीरंदाजों ने पोलैंड में लहराया तिरंगा

आठ गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पोलैंड में हुई युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए। यही नहीं इस बार के चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।  भारतीय तीरंदाजों ने युवा विश्व चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पोलैंड में आयोजित इस टूर्नामें.......

दर्शकों के बगैर होंगे पैरालम्पिक खेल

आयोजकों ने जताई सहमति 24 अगस्त से पांच सितम्बर तक होंगे खेल टोक्यो। कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए टोक्यो पैरालम्पिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बगैर होगा। इस बात की जानकारी शुक्रवार को स्थानीय मीडिया ने दी। 24 अगस्त से शुरू होने वाले इस इवेंट में दर्शकों की संख्या नाममात्र होगी।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आयोजकों ने गुरुवार देर रात इस मसले पर अपनी सहमति जताई। इसके मुताबिक, मध्य जापान के शिज़ुओका में पैरालम्पिक.......

नीरज चोपड़ा की ट्रेनिंग पर खर्च हुए सात करोड़ रुपये

खरीदे गए 177 भाले, ली गई जेवलिन थ्रो मशीन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रायः एक आम खेलप्रेमी यह कहता है कि खिलाड़ियों की तरफ सरकार का ध्यान नहीं होता। यह सही नहीं है। भारतीय खेल मंत्रालय और राज्य सरकारें पैसा खर्च करती हैं लेकिन उन खिलाड़ियों पर जिनसे उन्हें पदक की उम्मीद होती है। सैखोम मीराबाई चानू हों या नीरज चोपड़ा या अन्य भारतीय पदकवीर सरकार ने इन पर पैसा खर्च करने में कोई कोताही नहीं बरती। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय भाला फेंक ए.......

जमशेदपुर में लगेगा महिला नेशनल फुटबॉल टीम का शिविर

एशिया कप की तैयारी करेंगी महिला खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एफसी वुमेन्स चैम्पियनशिप 2022 की तैयारी के लिए राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का शिविर जमशेदपुर में लगाया जाएगा। इस शिविर में भारतीय महिला फुटबॉल टीम एएफसी वुमेन्स चैम्पियनशिप की तैयारी करेगी। आगामी 16 अगस्त से यह शिविर जमशेदपुर में लगेगा। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को महिला फुटबॉल के हब के रूप में विकसित करने के लिए नेशनल टीम के कैंप के आयोजन करने क.......