किरोन पोलार्ड 600 टी20 मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर

तूफानी पारी के साथ मनाया जश्न लंदन। वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड 600 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने द हंड्रेड लीग में लंदन स्प्रिट के लिए खेलते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की। मैनचेस्टर ओरिजनल्स के खिलाफ इस मैच में पोलार्ड ने अपनी खास उपलब्धि का जश्न खास अंदाज में मनाया और 11 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेली। लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान में अपना 600वां मैच खेल रहे पोलार्ड ने चार छक्के और एक चौक.......

अंतिम दिन बैडमिंटन में बरसा सोना

राष्ट्रमंडल खेल: सिंधू, सेन और रंकीरेड्डी-चिराग बने विजेता बर्मिंघम। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने सोमवार को यहां फाइनल में जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने सोमवार को अपनी तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।.......

भारत के स्वर्णिम सितारे, जिनसे प्रतिद्वंद्वी हारे

मीराबाई चानू ने की शुरुआत तो अचंत शरत ने किया अंत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सारे प्रतिस्पर्धी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक अपने नाम किए। मीराबाई चानू ने पहला और अचंत शरत कमल ने आखिरी स्वर्ण जीता। इस दौरान पीवी सिंधु, निकहत जरीन और बजरंग पूनिया जैसे दिग्गज एथलीट ने भी गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो ओलंपि.......

शरत कमल और निकहत रहे भारत के ध्वजवाहक

2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगा अगला राष्ट्रमंडल खेल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले 11 दिनों में हजारों एथलीट्स के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक समापन हो चुका है। अब 2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में भारत के अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे। वहीं, बैंड द्वारा कई शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिले।  भारत बर्मिंघम राष्ट्रमं.......

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जानें कौन सा साल रहा टीम इंडिया के लिए बेस्ट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का अंत हो चुका है। भारत ने इस बार लगभग 215 एथलीट्स के दल को बर्मिंघम भेजा था। इस बार कुछ खेलों में भारत का प्रदर्शन कमाल का रहा, वहीं कुछ खेलों में निराशा हाथ लगी और कई खेलों में मामूली अंतर से स्वर्ण से चूक गए। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्.......

राष्ट्रमंडल खेलों में संतोषजनक प्रदर्शन

किस खेल में कितने पदक 2018 की तुलना में कैसा रहा प्रदर्शन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते थे। इनमें से 16 पद.......

10 हजार मीटर वॉक रेस में प्रियंका ने जीता सिल्वर

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एथलेटिक्स में भारत को एक और पदक मिल गया है। प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या 27 पहुंचा दी है। इस खिलाड़ी ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को मेडल दिलाया है। प्रियंका ने 10 हजार मीटर की वॉक रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं.......

घर लौटे राष्ट्रमंडल के हीरो खिलाड़ी

स्वागत में जुटे परिजनों ने ढोल की थाप पर किया भांगड़ा खेलपथ संवाद अमृतसर (पंजाब)। बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के चार खिलाड़ी शनिवार को भारत लौट आए। बर्मिंघम से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे सभी खिलाड़ियों का अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने स्वागत किया और उन्हें बुके देकर बेहतर भविष्य की कामना की।  अमृतसर जिला के गांव बल सचंदर के वेटलिफ्टर .......

200 मीटर रेस के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हिमा

राष्ट्रमंडल खेलों में 0.01 सेकेंड से चूकीं हिमा दास बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिमा दास कोई पदक नहीं जीत पाई हैं। 200 मीटर रेस के फाइनल राउंड में जगह बनाने के लिए उन्हें अपनी हीट की शुरुआती दो एथलीट में शामिल होना था। हिमा दास ने इसके लिए अपना पूरा दम लगाया, लेकिन अंत में वो 0.01 सेकेंड से पीछे रह गईं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। हिमा ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में 23.42 मीटर में अपनी दौड़ खत्म की। हालांकि, वो अपनी हीट में तीसर.......

खेलों में ऐसी बेईमानी को लानत है

हॉकी बेटियों को आस्ट्रेलिया से हार जाने का मलाल श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। आज जब खेल पूरी तरह से तकनीक के साये में चल रहे हों ऐसे समय में शुक्रवार को बर्मिंघम में भारतीय हॉकी बेटियों का फूट-फूट कर रोना समूचे खेलतंत्र के गाल पर तमाचा है। ऐसे बेईमानों को लानत है जोकि एक तरफ खेलभावना की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरफ बेटियों को खून के आंसू रुलाते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों को एक बार फिर अन्याय का सामना करना पड़.......