मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब

हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद काकीनाड़ा। काकीनाड़ा (आंध्र प्रदेश) में रविवार 26 फरवरी को हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को 5-1 से हराकर 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब अपने नाम किया वहीं हॉकी झारखंड ने हॉकी हरियाणा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को मात देने के लिए पेनल्टी कार्नर पर भरोसा किया और दीक्षा.......

पहले तीरंदाजी हाई परफार्मेंस सेंटर में अब सिर्फ फिनिशिंग बाकी

अब भारतीय तीरंदाजों को विदेश में प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़, सोनीपत में बन रहे देश के पहले तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके मैदान और भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें अब फिनिशिंग का काम बचा है, जिसे करीब दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।  इस सेंटर के बन जाने से भारतीय तीरंदाजों को विदेश में प्रशिक्.......

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेने से खेल मंत्रालय पहलवानों से नाराज

इससे टारगेट ओलम्पिक्स पोडियम स्कीम'महत्ता प्रभावित हो रही  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय देश के शीर्ष पहलवानों के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और इसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ चल रहे उनके गतिरोध के कारण अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने से नाराज है। खेल मंत्रालय मानता है कि इससे ‘टारगेट ओलम्पिक्स पोडियम स्कीम'महत्ता प्रभावित हो रही है जोकि उचित नहीं है।   विनेश फोगाट,.......

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय बना ओवरऑल चैम्पियन

विकास श्योकंद और अंकिता ने जीती सर्वश्रेष्ठ एथलीट ट्राॅफी खेलपथ संवाद हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने 21वीं ऑल इंडिया इंटर एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज स्पोर्ट्स एंड गेम्स मीट में पुरुष व महिला वर्ग की ओवरऑल चैम्पियन ट्राॅफी पर कब्जा जमाया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय ने बेस्ट एथलीट की ट्राॅफी पर भी अपना कब्जा जमा लिया। पुरुष वर्ग में विकास श्योकंद और महिला वर्ग में अंकिता ने यह ट्राॅफी अपने नाम की। शुक्रवार.......

टिम साउदी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के शीर्ष गेंदबाज बने

महान रिचर्ड हेडली और विटोरी को पीछे छोड़ा क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे  वेलिंग्टन। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट गंवाकर 315 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 169 गेंदों में 184 रन और जो रूट 182 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने दो.......

महिला टी-20 में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को छह रन से हराया केपटाउन। महिला टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराया तो दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को छह रन से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। 26 फरवरी को आस्ट्रेलिया औ दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की मह.......

वॉलीबॉल में छात्र-छात्राएं दिखा रहे अपना कौशल

इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ  खेलपथ संवाद प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पांच टीमों के बीच जोरदार मुकाबले चल रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारम्भ चीफ प्रॉक्टर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. थॉमस अब्राहम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों की 5 टीमें तो छात्राओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। छात्रों के वर्ग में बी.ए., एन.सी.सी, बी.......

दो बेटों की मां खेलों में लिख रही नई पटकथा

जसबीर कौर ने उम्र को बताई धता, एशियन गेम्स के लिए चयनित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। यदि इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा और जोश हो तो उसे सफलता से कोई नहीं रोक सकता। इस बात को सिद्ध किया है डबवाली की जसबीर कौर ने। उन्होंने अपनी किस्मत खुद लिखी है वह भी 40 साल की उम्र में। दो बेटों की मां जसबीर कौर खेलों में नई पटकथा लिख रही हैं। डबवाली की जसबीर कौर की उम्र करीब 40 वर्ष है। दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 20 तो.......

हमेशा अहम मैचों में फेल हुईं स्मृति मंधाना

आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में शर्मनाक है रिकॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी है। सेमीफाइनल में उसे गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में पांच रनों से हरा दिया। भारत का सपना लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में कंगारू टीम ने तोड़ा है। पिछली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में भी उसने टीम इंडिया को मात दी थी। भारतीय टीम पिछले 10 साल में कुल पांच नॉकआउट मैच खेली है। इस दौरान सिर्फ मे.......

हरमनप्रीत के रन आउट से डायना एडुल्जी नाखुश

बोलीं- कप्तान के सतर्क नहीं रहने से भारत हारा शॉट चयन के लिए शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स की भी आलोचना नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। इस पराजय के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के अजीबोगरीब तरीके से रन आउट होने को माना जा रहा है। हरमनप्रीत यदि सतर्क होतीं तो आसानी से रन पूरा हो जाता तथा भारत फाइनल में भी प्रवेश कर जाता। भारत की खरा.......