एशियाड में पारुल-अन्नू ने जीता स्वर्ण

भारतीय खिलाड़ियों ने दसवें दिन जीते नौ मेडल खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में भारत के लिए दसवां दिन शानदार रहा। मंगलवार को भारत के खाते में नौ पदक आए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वहीं, मोहम्मद अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में रजत और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथेलॉन में रजत पदक जीता। .......

डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर की चांदी

1974 के बाद पहली बार किसी भारतीय पुरुष एथलीट ने जीता पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारत के तेजस्विन शंकर ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुषों के डेकाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता। डेकाथलॉन एक 10 इवेंट की प्रतियोगिता है। इसमें पहले दिन पुरुष 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, शॉटपुट, ऊंची कूद और 400 मीटर दौड़ में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जबकि दूसरे दिन 110 मीटर बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, भाला फेंक और 1500 मीटर स्पर्धा करते हैं।  ते.......

अर्जुन और सुनील ने खत्म किया 29 साल का सूखा

मछुआरे के बेटे सुनील ने पानी से निकाला पदक एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का दूसरा पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। मछुआरे के बेटे सलाम सुनील सिंह और कारखाने में काम करने वाली मां के बेटे अर्जुन सिंह एक-दूसरे से लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं लेकिन जलक्रीड़ा (वाटर स्पोर्ट्स) के जुनून ने विषम परिस्थितियों में दोनों को आगे बढ़ने और एक साथ मिलकर देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। चौबीस साल के सुनील मणिपुर के मोइ.......

भारत का एशियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अब 100 पदकों का आंकड़ा छूने की होगी कवायद खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। अब तक भारत के खाते में 16 स्वर्ण सहित 71 पदक हो चुके हैं। भारत ने पहला पदक 24 सितम्बर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय खिलाड़.......

तीरंदाजी में ज्योति-ओजस ने स्वर्ण जीत भारत को पहुंचाया 70 के पार

एथलेटिक्स में मंजूरानी और रामबाबू को कांस्य मिला खेलपथ संवाद हांगझोऊ। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में तीरंदाज ज्योति और ओजस की जोड़ी ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर भारत के पदकों की संख्या 71 पहुंचा दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी रामबाबू और मंजूरानी ने 35 किलोमीटर पैदल चाल के मिश्रित वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत के सर्वश्रेष्ठ पदकों (70) की बराबरी दिलाई थी। बुधवार को भारत का पहला पदक एथलेटिक्स में मिला है। मंज.......

एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा

सभी छह टीम स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में अतानु-अंकिता और ओजस-ज्योति का कमाल खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को एशियाई खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पांच टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया। वहीं महिला कंपाउंड टीम को क्वालिफिकेशन में शीर्ष रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त अतानु दास और अंकित.......

भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ जारी

आखिरी ग्रुप मैच में हांगकांग को 13-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ जारी है। ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने हांगकांग को 13-0 के विशाल अंतर से हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम से एशियाई खेलों में स्वर्ण की उम्मीद है।  हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उप-कप्त.......

यशस्वी के शानदार शतक से नेपाल पस्त

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया साई किशोर ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड खेलपथ संवाद हांगझोऊ। यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक से एशियाई खेल 2023 में भारतीय क्रिकेट जीत ने विजयी आगाज किया है। अपने पहले मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया है। शीर्ष वरीयता वाली टीम होने के कारण भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका मिला और टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते.......

डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में शिखा ने जीता खिताब

सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी हासिल किया खेलपथ संवाद चरखी दादरी। दादरी जिले के अखत्यारपुरा की बेटी शिखा सांगवान ने जयपुर में आयोजित आईडीएफ ओपन राजस्थान डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। इसके साथ ही सब जूनियर में स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी हासिल किया। अपनी जीत से खुश हुई शिखा सांगवान ने कहा कि वह चहल स्ट्रेंथ जिम दादरी में कोच रविन्द्र चहल के पास अभ्यास.......

स्क्वाश और टेनिस में गोल्ड, निशानेबाजों की चांदी

खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्क्वाश में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।  इसके अलावा, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या ने रजत पदक जीता। वे चीन की जोड़ी से हार गए.......