पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

भारत की तैयारियों का लिया जायजा नई दिल्ली। जापान में होने वाले आगामी टोक्यो ओलंपिक के 50 दिन शेष रहने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत की तैयारियों का जायजा लिया। ऑनलाइन आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के टीकाकरण से लेकर ट्रेनिंग सुविधाओं तक की प्रत्येक जरूरत को शीर्ष प्राथमिकता के तौर पर पूरा किए जाने की बातों को जोर दिया। समीक्षा बैठक में मोदी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल में हैं और .......

बोपन्ना और कुगोर की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में

फ्रेंच ओपन: फ्रांसिस तियाफो और निकोलस मोनरो की जोड़ी को हराया पेरिस। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ी फ्रेंको कुगोर की जोड़ी ने फ्रांसिस तियाफो और निकोलस मोनरो की अमेरिका की जोड़ी को गुरुवार को यहां सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन के पुरुष डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बोपन्ना और कुगोर की गैरवरीय जोड़ी ने एक घंटा और 20 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 7-5 से हराय.......

गुणों की खान, आर.पी. सिंह महान

धांधली के आरोप में 2013 में किए गए थे निलम्बित वक्त के साथ बदलने में देर नहीं लगाते खेलपथ संवाद लखनऊ। हर इंसान में कुछ न कुछ खूबियां होती हैं, उत्तर प्रदेश के निदेशक खेल आर.पी. सिंह तो गुणों की खान हैं। वह हर समयकाल में अपनी कारगुजारियों से चर्चा में रहे हैं। यद्यपि सितम्बर 2013 में.......

टोक्यो ओलम्पिक खेलों का विदेशी पर्यटक नहीं उठा सकेंगे लुत्फ

घरेलू दर्शकों पर फैसला बाकी, कम्पनियां रद्द कर रहीं कैम्पेन टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होने हैं। इसके आयोजन में दो महीने से भी कम समय बचे हैं पर कोरोना महामारी और टीकाकरण की धीमी रफ्तार ने जापान को ओलंपिक आयोजन में बैकफुट पर ला दिया है। फिलहाल, राजधानी टोक्यो और कई दूसरे बड़े शहरों में महामारी की वजह से आपातकाल लागू है। इस बीच ओलंपिक खेलों में विदेशी दर्शकों के आने पर रोक लगा दी गई है। अब चर्चा है कि संभवतः जापान के देसी दर्.......

नाओमी ओसाका ने उजागर किया टेनिस की दुनिया का स्याह सच

क्रिस साउटर ने प्रेस कान्फ्रेंसेज को गिद्धों का गड्ढा बताया पेरिस। जापान की मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका के फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से खुद को हटा लेने से न सिर्फ टेनिस बल्कि खेल की पूरी दुनिया में तीखी बहस खड़ी हो गई है। ओसाका ने फ्रेंच ओपन के दौरान प्रेस कांफ्रेंस न करने का फैसला किया था। पहले मैच के बाद उनके ऐसा न करने पर फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने उन पर 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगा दिया। इसके विरोध में ओसाका ने अपने को टूर्ना.......

एशियाई चैंपियन कतर से भारत को 0-1 से मिली शिकस्त

दोहा। भारतीय फुटबॉल टीम को विश्व कप और एशियाई क्वालीफायर में एशियाई चैम्पियन कतर के खिलाफ 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मैच का एकमात्र गोल खेल के 33वें मिनट में अब्दुलअजीज हतेम ने किया। इसके बाद सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगा दिया पर कामयाब नहीं हुई। भारतीय टीम को ज्यादातर मैच में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। राहुल भेके को खेल के 15वें मिनट में ही लाल कार्ड दिखाने के बाद बाहर जाना पड़ा। भारत ग्र.......

सानिया के बेटे और बहन को मिला ब्रिटेन का वीजा

रिजिजू को कहा शुक्रिया नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खेल मंत्री किरेन रिजिजू और अन्य का अपने बेटे और बहन के ब्रिटेन के वीजा को मंजूरी दिलाने में उनके त्वरित हस्तक्षेप के लिए गुरुवार को आभार व्यक्त किया। अब ये दोनों ओलम्पिक की तैयारी के लिए आयोजित टूर्नामेंट में उनके साथ जा सकते हैं। खेल मंत्रालय ने कुछ सप्ताह पहले विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कहा कि सानिया के.......

टोक्यो ओलम्पिक में 190 सदस्यीय भारतीय दल करेगा शिरकत

भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने दी जानकारी 56 पुरुष और 44 महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं क्वालीफाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने गुरुवार को कहा कि आगामी टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय दल में लगभग 190 सदस्य हो सकते हैं, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ी होंगे।  बत्रा ने ऑनलाइन समारोह के दौरान कहा, 'अगले दो से तीन हफ्ते में क्वालीफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने तक हमें 125.......

टोक्यो ओलम्पिक में नए परिधान में नजर आएगा भारतीय दल

महिलाएं भी कोट-पैंट में आएंगी नजर  चीनी कंपनी की स्पोर्ट्स किट में टोक्यो जाएंगे खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ ने रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह से पहले पगड़ी को हटा दिया है। इस बार ओलम्पिक उद्घाटन समारोह में महिलाएं साड़ी में नजर नहीं आएंगी। हालांकि 2018 के राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से ही आईओए ने साड़ी को विदा कर दिया था और ओलम्पिक से भी इसकी विदाई हो गई है। भारतीय पारम्परिक परिधान की जगह ओलम.......

उलझन में घुड़सवार फुआद मिर्जा

जापान में प्रिय घोड़े पर लगाएं दांव या नए पर खुद करते हैं घोड़ों की मालिश नई दिल्ली। ओलम्पिक का कुछ दिन पहले ही टिकट हासिल करने वाले घुड़सवार फुआद मिर्जा अब तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि टोक्यो में वह किस घोड़े पर दांव लगाएंगे। उन्होंने 2019 में चोटिल हुए अपने प्रिय घोड़े सिग्न्यूर मेडिकॉट और दूसरे दयारा दोनों के साथ क्वालीफाई किया है। लेकिन मेडिकॉट ही था जिस पर सवार होकर उन्होंने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत समेत दो पदक हासिल किए।.......