शिव थापा ने सुनिश्चित किया लगातार पांचवां पदक

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप दुबई। अनुभवी मुक्केबाज शिव थापा (64 किलोग्राम) ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में कुवैत के नादेर ओदाह को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लगातार पांचवां पदक सुनिश्चित किया। थापा ने एकतरफा मुकाबले में कुवैत के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में थापा का सामना गत चैम्पियन और शीर्ष वरीय ताजिकिस्तान के बखोदुर उस्मोनोव से होगा। उस्मोनोव ने जॉन पॉल पानुआयन को हराया। थापा न.......

बलबीर सिंह सीनियर के नाम से अब जाना जाएगा मोहाली का हॉकी स्टेडियम

बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर होगी स्कॉलरशिप की शुरुआत खेलपथ संवाद मोहाली (पंजाब)। मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम मंगलवार को महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रख दिया गया। उनकी पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में पंजाब के खेल मंत्री गुरजीत सिंह सोढ़ी ने यह स्टेडियम उन्हें समर्पित किया। अब स्टेडियम को ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। खेल मंत्री ने ऐलान किया कि कोविड क.......

पहलवान सुशील और पूजा होंगे कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर

इनके गिरते प्रदर्शन को माना जा रहा है मानक खेलपथ संवाद  नई दिल्ली। हत्या के मामले में गिरफ्तार दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार और पूजा ढांडा पर गाज गिर सकती है। दरअसल, अगले महीने होने वाली समीक्षा बैठक के बाद उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के वार्षिक अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया जा सकता है। बता दें कि डब्ल्यूएफआई और प्रायोजक टाटा मोटर्स के बीच बैठक 2020 में हो.......

अमेरिका भी नहीं चाहता कि ओलम्पिक खेलें खिलाड़ी

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा- टीका लगवा चुके खिलाड़ियों को भी खतरा जापान ने कहा ओलम्पिक के आयोजन को खतरा नहीं  नई दिल्ली। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों और मंत्रालय ने अमेरिकावासियों की जापान की यात्रा न करने को कहा है कि क्योंकि वहां कोविड-19 की चौथी लहर चल रही है। अमेरिकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है लेकिन इससे यात्रियों की बीमा दरों पर असर पड़ सकता है। इससे खिलाड़ी जुलाई में शुरू होने व.......

महिला तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने का मिले मौका

तीरंदाजी संघ ने की अपील तो क्या अकेले दीपिका ही खेलेंगी टोक्यो ओलम्पिक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला तीरंदाजों का बतौर टीम ओलम्पिक में खेलने का सपना अब तीरंदाजी की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड आर्चरी और पेरिस विश्व कप आयोजन समिति पर निर्भर है। वर्ल्ड आर्चरी के हस्तक्षेप के बाद आयोजन समिति ने भी भारतीय तीरंदाजों की भागीदारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।  यही नहीं फ्रांस की ओर से भारत में फैले कोरोना के चलते छोटी अवधि का .......

मध्य प्रदेश में खेल अलंकरण पुरस्कारों की आवदेन तिथि बढ़ी

आवेदन अब 15 जून तक किए जा सकेंगे खेलपथ संवाद भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2020 के एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, लाइफ टाइम एचीवमेंट एवं स्वर्गीय श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार हेतु आवदेन करने की अंतिम तिथि अब 15 जून, 2021 तक बढ़ा दी गई है। जो खिलाड़ी अभी तक आवेदन नही.......

सात राज्यों में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी सरकार

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा मेरा लक्ष्य 2028 ओलम्पिक में टॉप टेन में आना खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए सात राज्यों में कुल 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने का फैसला किया है। इस पर कुल 14.30 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन केंद्रों को महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में किसी एक खेल की सुविधा उपलब्ध होगी।.......

फ्रेंच ओपन के क्वालीफायर में जीतीं अंकिता रैना

भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की एरिना रोडियोनोवा को हराया नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने सोमवार (24 मई) को फ्रेंच ओपन के महिला एकल क्वालीफायर के पहले दौर के कड़े मुकाबले में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली एरिना रोडियोनोवा को मात दे दी।  दुनिया की 182 वें नंबर की इस भारतीय खिलाड़ी ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की। इसके बाद उन्होंने रूस में जन्मीं ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एरिना को बारिश से प्रभावित तीन सेट चले.......

सुशील कुमार पल-पल बदल रहा बयान

जांच के लिए सागर के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस ने सुशील के साथ छत्रसाल स्टेडियम में घटना का रीक्रिएशन किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम लगातार एक्शन में है। टीम अब जांच के लिए सागर पहलवान के घर पहुंची है। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम आज सुबह गिरफ्तार रेसलर सुशील कुमार को लेकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंची थी। वहां टीम ने घटना का रीक्रिएशन किया। एक.......

पीएसजी को एक अंक पीछे छोड़ लिली बना फ्रांसीसी चैम्पियन

मोनाको। लिली ने कुछ विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पिछले चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को एक अंक से पीछे छोड़कर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में पिछले 10 वर्षों में अपना पहला खिताब जीता। पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसा देखने को मिला जबकि फ्रांसीसी खिताब के लिये आखिरी मैच तक कड़ा मुकाबला हुआ।  पीएसजी को अपने खिताब के बचाव की उम्मीद थी लेकिन लिली ने एंजर्स को 2-1 से हराकर उसका सपना तोड़ दिया। पीएसजी ने एक अन्य मैच में ब्रेस्ट को 2-0 से हराय.......