झिली डालाबेहड़ा ने जीता रजत

राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में भारतीय बेटी का कमाल ताशकंद। भारत की झिली डालाबेहड़ा ने बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। डालाबेहड़ा ने 167 किलोग्राम (73 + 94) का कुल वजन उठाया, जिससे वह नाईजीरिया की पीटर स्टेला किंग्स्ले से पीछे रहीं, जिन्होंने कुल 168 किलोग्राम (72 + 96) का वजन उठाया। वह ओलम्पिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू के वजन वर्ग में हिस्सा ले रही थीं। चानू ने राष्ट्र.......

ऑस्ट्रेलिया अमेरिका के साथ मिलकर करेगा शीतकालीन ओलम्पिक का बहिष्कार

चीन में मानवाधिकार उल्लंघन के चलते लिया जा रहा ऐसा फैसला सिडनी। बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक से पहले चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी बीजिंग ओलम्पिक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि वह आगामी शीतकालीन ओलम्पिक के लिए अपना दल बीजिंग नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका के साथ इस आयोजन का बहिष्कार कर रहा है। मॉरिसन ने कहा.......

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी: कोरिया के खिलाफ अहम मैच रद्द डोंगहे। एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाई गयी है। इस वजह से मेजबान और गत चैम्पियन कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया। हॉकी इंडिया द्वारा समाचार एजेंसी पीटीआई से मामले की पुष्टि करने के बाद एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने भी बयान जारी कर अपनी हामी भरी।  एएचएफ की तरफ से जारी बयान में कहा .......

दक्षिण अफ्रीका में रोहित की कप्तानी में खेलेंगे कोहली

टीम रवाना होने से पहले हो सकता है ऐलान खेलपथ संवाद मुम्बई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी-20 के बाद वन-डे की कप्तानी भी रोहित शर्मा को सौंपने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान होंगे। इसका आधिकारिक ऐलान भी दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के दौरान ही किया जा सकता है। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं। भारत ने इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया। यह सीरीज कोच .......

ताश के पत्तों की तरह बिखरा इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर

147 पर सिमटी पहली पारी, 3 खिलाड़ी शून्य पर पैवेलियन लौटे ब्रिसबेन। एशेज सीरीज में इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 147 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। कमिंस पहली बार ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वे 64 साल बाद कप्तानी संभालने वाले गेंदबाज हैं।  कमिंस ने 13.3 ओवर में 38 रन दिए। कमिंस के अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके। जबकि कैमरून ग्रीन ने 1 वि.......

तो क्या टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में तोड़ेगी मिथक

वहां आज तक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है टीम इंडिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 26 दिसंबर से टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होने वाली है। साउथ अफ्रीका एकमात्र ऐसी टीम है जिसकी सरजमीं पर टीम इंडिया आज तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। साउथ अफ्रीका की पिच स्विंग, गति और उछाल के लिए जानी जाती है। यहां टीम इंडिया के बल्लेबाज बहुत संघर्ष करते हैं। साउथ अफ्रीका को भारत ने अपनी .......

ताशकंद जा रही भारोत्तोलन टीम का सदस्य संक्रमित

महिला फीजियो को एकांतवास में भेजा गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व और राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में खेलने जा रही भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ संक्रमित पाया गया है। आनन-फानन में टीम की सदस्य महिला फीजियो को ताशकंद जाने से रोक दिया। टीम का अन्य कोई सदस्य संक्रमित नहीं निकला। दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाने के बाद टीम को ताशकंद के लिए रवाना कर दिया गया। ओमिक्रॉन के चलते दुनिया भर में हवाई यात्राओं पर लगी पाबंदी के चलते च.......

एमा रादुकानू डब्ल्यूटीए की सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी

नवारो को कमबैक ऑफ द ईयर अवॉर्ड नई दिल्ली। ब्रिटेन की नम्बर एक और दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी एमा रादुकानू को महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) ने साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा है। 19 वर्षीय एमा ने यूएस ओपन जीतकर इतिहास रचा था।  वह ओपन युग में ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली पहली क्वालिफायर महिला खिलाड़ी बनीं थी। साथ ही पिछले 53 वर्षों में यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी भी। ऑस्ट्रेलिया क.......

शटलर अवधेश और उनीत कृष्णा की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी के उभरते हुए खिलाड़ी अवधेश जाट ने पुर्तगाल में खेली गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उसने गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, हैदराबाद के खिलाड़ी उनीत कृष्णा के साथ मिलकर युगल स्पर्धा में कांस्य जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है।  3 से 5 दिसंबर तक पुर्तगीज जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट-2021 में अवधेश और उनीत की जोड़ी ने चौथी वरीयता वाली.......

एशियन यूथ पैरा गेम्स में सोनीपत के राहुल ने जीता सिल्वर मेडल

राहुल 1.65 मीटर ऊंची कूद लगाई खेलपथ संवाद सोनीपत। एशियन यूथ पैरा गेम्स में सोनीपत के दिव्यांग राहुल सरोहा ने ऊंची कूद में अपना जौहर दिखाते हुए सिल्वर मेडल जीता। राहुल शहर से सटे गांव बैंयापुर का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद राहुल की मां ने आर्थिक तंगी से जूझते हुए राहुल को इस मुकाम तक पहुंचाया है।  12वीं के छात्र राहुल का यह पहला इंटरनेशनल मेडल है। बहरीन में 2 से 6 दिसम्बर तक चली एशियन यूथ पैरा गेम्स में राहुल ने टी-4.......