पहलवानों से लगातार चौथे ओलम्पिक में पदक की आस

हॉकी के बाद देश को सर्वाधिक पांच पदक दिलाए हैं इस खेल ने  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक में हॉकी के बाद देश का सबसे सफलतम खेल कुश्ती है। पहलवान अब तक देश को पांच ओलम्पिक पदक दिला चुके हैं। 2008 के बीजिंग ओलंपिक से यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। इस बार भी भारतीय पहलवान टोक्यो में पदक के बड़े दावेदार हैं ऐसा और कोई नहीं बल्कि पहलवानों की विश्व रैंकिंग बताती है।  53 किलो में विनेश विश्व की नम्बर एक पहलवान हैं तो बजरं.......

प्रधानमंत्री मोदी पीवी सिंधु की सफलता पर साथ खाएंगे आइसक्रीम

मैरीकॉम से पूछा, आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओलम्पिक जाने वाले 15 खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी जापान में जमकर खेलें। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। पीएम जिन खिलाड़ियों से बात की, उनमें एमसी मैरीकॉम (मुक्केबाजी), सानिया मिर्जा (टेनिस), तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण ज.......

टोक्यो ओलम्पिक में भारत के 119 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

228 सदस्यीय दल में 109 अन्य लोग पीटने जा रहे ताली 119 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में 119 भारतीय खिलाड़ी जहां मेडल के लिए दमखम दिखाएंगे वहीं 109 लोग वहां खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने बताया कि भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलम्पिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा।  ओलम्पिक जाने वाले खिलाड़ियों के साथ प्.......

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज जीती

क्रिस गेल ने जमाया पचासा ग्रोस आइलेट। क्रिस गेल के 38 गेंदों पर 67 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने तीसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से शिकस्त देकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 141 रन बनाये। वेस्टइंडीज ने 31 गेंद शेष रहते हुए चार विकेट पर 142 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया।  कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरण 27 गेंदों पर 32 रन बनाकर .......

भारत की 1983 विश्व कप जीत के नायक यशपाल शर्मा का निधन

नयी दिल्ली। भारत के 1983 विश्व कप के नायक यशपाल शर्मा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। यशपाल के एक पूर्व साथी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, यशपाल हमारे बीच नहीं रहे।  हमें अभी उनके परिवार से यह सूचना मिली।' यशपाल ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 37 टेस्ट मैचों में 1606 रन और 42 वनडे में 883 रन बनाये। उन्हें अपने जुझारूपन के लिये जाना जात.......

विश्व ताइक्वांडो ऑनलाइन ओपन चैलेंज में वाराणसी की यश्विनी को आठवां स्थान

विश्व ताइक्वांडो ऑनलाइन पूमसे ग्रैंड प्रिक्स इनामी प्रतियोगिता में खेलने की पात्रता हासिल की खेलपथ संवाद वाराणसी। विश्व ताइक्वांडो ऑनलाइन ओपन चैलेंज में वाराणसी की होनहार यश्विनी सिंह ने अपने कौशल से प्रभावित करते हुए आठवां स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एक जून से 13 जुलाई तक हुआ। विश्व ताइक्वांडो ओपन चैलेंज सीरीज-2 में शानदार.......

गोल्फर दीक्षा ने अरेमको टीम सीरीज का खिताब दिलाया

शानदार खेल से सबका दिल जीता नई दिल्ली। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अंतिम चार होल में तीन बर्डी के साथ चार अंडर 69 का स्कोर बनाया और टीम की अपनी साथियों के साथ मिलकर यहां अरेमको टीम सीरीज खिताब जीता। दीक्षा ने कप्तान ओलीविया कोवान, सेरिन शिमिट और एमेच्योर एंड्रयू केल्सी के साथ मिलकर शनिवार को अपना दूसरा लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) खिताब जीता। दीक्षा इसके साथ ही अदिति अशोक के बाद एक से अधिक एलईटी खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्.......

रोनाल्डो को मिला गोल्डन बूट अवॉर्ड

चैम्पियनशिप में खेले सिर्फ चार मैच नई दिल्ली। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में सर्वाधिक पांच गोल करके गोल्डन बूट का पुरस्कार हासिल किया। चेक गणराज्य के फारवर्ड पैट्रिक सीक ने भी रोनाल्डो के बराबर पांच गोल किये थे लेकिन पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी ने एक गोल करने में मदद भी की थी जिसके कारण उन्हें यह पुरस्कार मिला। पुर्तगाल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में बेल्जियम से 0-1 से हारकर बाहर हो गया था।.......

हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को टाला

अब 2022 में होगा आयोजन, 'धाकड़' होगा शुभंकर खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स अब 2021 के बजाय फरवरी 2022 में होंगे। गेम्स की मेजबानी कर रहे हरियाणा ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर आयोजन अगले साल करवाने का निर्णय लिया है। सरकार कोरोना को देखते हुए फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर ‘धाकड़’ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सोमवार को खेलो इंड.......

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में हो सकती है देरी

ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को लेकर खेल मंत्रालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए खिलाड़ियों के नामों की चर्चा भी शुरू हो चुकी है। हालांकि आगामी टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए इस बार के समारोह के आयोजन में देरी हो सकती है। खेल मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के चयन की प्रक्रिया को इस साल ओलंपिक खेलों के बाद तक स्थगित किया जा.......