खेलो इंडिया तीरंदाजी में सोनीपत ने जीते 24 मेडल

10 राज्यों की टीमों के 250 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा खेलपथ संवाद सोनीपत। तीसरे खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) बहालगढ़, सोनीपत के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 24 मेडल अपने नाम किए। टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तीरंदाजी संघ ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। रविवार देर शाम तक तीरंदाजों में कांटे के.......

दक्षिण अफ्रीका के पीटरसन, इंग्लैंड की नाइट सर्वश्रेष्ठ

आईसीसी पुरस्कार दुबई। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंडर-19 विश्व कप स्टार और हमवतन डेवाल्ड ब्रेविस तथा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का जनवरी महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर पुरस्कार जीता।  महिला पुरस्कार इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने जीता जिन्होंने श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की स्टार डिएं.......

कोंटावेट ने जीता सेंट पीटर्सबर्ग खिताब

सेंट पीटसबर्ग: एनेट कोंटावेट ने मारिया सक्कारी को 5-7, 7-6, 7-5 से हराकर सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज ओपन टेनिस खिताब जीत लिया जो उनका लगातार चौथा इंडोर खिताब है। दूसरी वरीयता प्राप्त कोंटावेट (दाएं) ने तीन घंटे तक चले मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त सक्कारी को हराया। एस्तोनिया की कोंटानेट ने पिछले सत्र के आखिर में ओस्त्रावा, मॉस्को और क्लज नापोका में खिताब जीते थे। .......

पंजाब ने राज बावा और चेन्नई ने हंगरगेकर को बनाया करोड़पति

यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा नई दिल्ली। भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनाने वाले खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में जमकर बोली लगी। पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर राजा बावा और चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को करोड़पति बनाया। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज हरनूर सिंह और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विक्की ओस्तवाल को किसी .......

अनफिट जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने लगाया बड़ा दांव

फिर भी इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे, जानें क्यों? नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया है। नीलामी के दूसरे दिन मुंबई ने चोटिल और अनफिट आर्चर को भारी भरकम राशि के साथ अपनी टीम में जोड़ा। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने आर्चर को उनकी दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस के बदले चार गुना अधिक कीमत यानी आठ करोड़ रुपये में खऱीदा।   आर्चर इस सीजन में आईपीएल में.......

चाहर भाइयों की झोली में आए 19.25 करोड़ रुपए

पंड्या बंधुओं को मिले 23.25 करोड़  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल 2022 दो परिवारों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आया है। दो भाइयों की जोड़ी ने मिलकर 42.5 करोड़ कमा लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर दीपक चाहर को 14 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा वहीं, उनके भाई राहुल चाहर को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा। चाहर ब्रदर्स को चेन्नई और पंजाब की फ्रेंचाइजी 19.25 करोड़ रुपए देंगी। दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या .......

बड़ी अजीब है गेंदबाज यश दयाल की कहानी

हाथ में बॉल और बैट लेकर सोता था  प्रयागराज। बेंगलुरु में चले आईपीएल मेगा आक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को गुजरात टाइटन्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है। उनकी 20 लाख बेस प्राइस बोली थी। अनकैप्ड क्रिकेटर यश के लिए आरसीबी, केकेआऱ और गुजरात ने बोली लगाई थी। यश प्रयागराज के रहने वाले हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले यश दयाल को 3.20 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बाएं हाथ के तेज.......

शिवम दुबे सुबह पिता बने, दोपहर को 4 करोड़ में बिके

धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा बेंगलूरु। स्टार भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए रविवार का दिन इतना खास रहा है कि वे इसे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। वेलेंटाइन डे सोमवार को है, लेकिन उन्हें एक दिन पहले ही शानदार गिफ्ट मिल गए हैं। 13 फरवरी की सुबह वो पिता बने और दोपहर में उन्हें आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 4 करोड़ रुपए में खरीद लिया। अब वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। आईपीएल-2021 में शिवम राजस्थान रॉयल.......

10 टीमों ने 551 करोड़ में खरीदे 204 खिलाड़ी

ईशान किशन सबसे महंगे; सुरेश रैना अनसोल्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल का मेगा ऑक्शन समाप्त हो गया है। दो दिनों में 204 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इनमें 137 भारतीय और 67 विदेशी खिलाड़ी रहे। शनिवार को पहले दिन सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बिके जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। दूसरे दिन सबसे ज्यादा कीमत लियाम लिविंगस्टन को मिली। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा। दूसरे दिन के ऑक्शन मे.......

फ्रांस ने भारत को 5-2 से हराया

एफआईएच प्रो लीग हॉकी में दर्ज की पहली जीत नई दिल्ली। फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम ने भारत को 5-2 शिकस्त देकर प्रो लीग में पहली जीत दर्ज की। फ्रांस की ओर से विक्टर चार्लेट ने 16वें और 59वें मिनट, विक्टर लॉकवुड ने 35वें और मेसन चार्ल्स ने 48वें और क्लेमेंट टिमोथी ने मैच के 60वें मिनट में गोल किए जबकि भारत की ओर से जरमनप्रीत सिंह ने मैच के 22वें और हरमनप्रीत सिंह ने मुकाबले के 57वें मिनट में गोल किए।  मैच के पहले क्वार्टर की शुरुआत काफ.......