दीपिका, अंकिता व बारी की तिकड़ी फाइनल में

तीरंदाजी टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 6-2 से हराया पेरिस। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम यहां अंतिम क्वालीफायर में ओलम्पिक कोटा हासिल नहीं कर सकी थी लेकिन उसने शुक्रवार को विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में प्रवेश कर लिया।  दीपिका कुुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद छठी रैंकिंग की टीम फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से पराजित किया। विश्व कप का तीसरा चरण ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।.......

उद्घाटन समारोह में सिंधू हो सकती हैं महिला ध्वजवाहक

पहली बार ओलम्पिक में होंगे भारत के दो ध्वजवाहक  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय स्टार शटलर और विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू टोक्यो ओलम्पिक में भारत के दो ध्वजवाहकों में से एक हो सकती हैं। इस बार ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में पहली बार भारत के दो (एक महिला और एक पुरुष) ध्वजवाहक होंगे। भारत ही नहीं ज्यादातर देश 23 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह में दो-दो ध्वजवाहकों के साथ दिखेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा इस माह के अंत में होगी.......

हॉकी से खेल रत्न के लिए श्रीजेश और दीपिका नॉमिनेट

हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर बनेंगी अर्जुन  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया जा चुका है। हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका को नॉमिनेट किया है।  अर्जुन अवॉर्ड के लिए हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर के नाम भेजे गए हैं। मेज.......

बास्केटबॉल खिलाड़ी किम गौचर मुश्किल में

उन्हें शिशु को स्तनपान और ओलम्पिक में से एक को चुनना होगा‍ टोरंटो। कनाडा की बास्केटबॉल खिलाड़ी किम गौचर को अपनी बेटी को स्तनपान करने या ओलंपिक में भाग लेने पर में से किसी एक को चुनना होगा। किम ने कहा कि कोविड-19 के नियमों के कारण वह मार्च में जन्मी बेटी सोफी को अगले महीने शुरू होने वाले ओलम्पिक के लिए टोक्यो नहीं ले जा सकती हैं।  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि उन्होंने इसके लिए छूट की मांग की थी लेकिन ‘क.......

चोट के कारण विम्बलडन से हटीं चैम्पियन सिमोना

विम्बलडन (इंगलैंड)। मौजूदा चैम्पियन सिमोना हालेप ने बायें पैर की पिंडली में चोट के कारण शुक्रवार को विम्बलडन से हटने का फैसला किया। हालेप विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं पर विम्बलडन में उन्हें दूसरी वरीयता मिलती क्योंकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज नाओमी ओसाका पहले ही इस टूर्नामेंट से हट गयी हैं।  हालेप को यह चोट मई में इटेलियन ओपन के दौरान लगी थी। उनका लक्ष्य फ्रेंच ओपन से वापसी करने का है। वह 2018 में फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनी.......

ऐतिहासिक जीत पर न्यूजीलैंड टीम ने मनाया जश्न

साउथम्पटन। भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियन बनी न्यूजीलैंड टीम ने स्वदेश रवाना होने से पहले यहां रात भर जमकर जश्न मनाया। न्यूजीलैंड टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप गदा को ‘माइकल मेसन’ नाम भी दे दिया। मेसन न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज हैं जो एक ही टेस्ट खेले हैं।  उन्होंने 2004 में एक टेस्ट खेला और 2003 से 2010 के बीच 26 वनडे और तीन टी20 मैच खेले। कप्तान केन विलियमसन ने ‘स्टफ डॉट कॉम डॉट न्यूजीलैंड’ से कहा, ‘य.......

श्रीलंका को हरा इंग्लैंड ने जीती टी20 सीरीज

कार्डिफ। सैम बिलिंग्स और लियाम लिविंगस्टोन के शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए इंग्लैंड ने वर्षाबाधित दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर शृंखला अपने नाम कर ली।  इंग्लैंड ने 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 4 विकेट 36 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। बारिश के कारण बाद में लक्ष्य 18 ओवर में 103 रन कर दिया गया। इंग्लैंड की तरफ से बिलिंग्स और लिविंगस्टोन ने 48 गेंद मे.......

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी खेलेंगी ओलम्पिक

महाद्वीपीय कोटा के जरिए किया क्वालीफाई नई दिल्ली। भारतीय जूडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किलोग्राम भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक हैं, जिससे उसने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया। महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार.......

बिना दर्शकों के हो सकता है टोक्यो ओलम्पिक

जापान ने निकाला कोरोना से पार पाने का तरीका टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को कहा कि 'खेलों के महाकुंभ' को दर्शकों के बिना आयोजित करना अब भी एक विकल्प है। हाशिमोतो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि दर्शकों के बिना ओलम्पिक का आयोजन करना अब भी एक विकल्प है।'  उन्होंने कहा, 'स्थिति समय-समय पर बदल रही है और इसलिए हमें लचीलापन अपनाना होगा और किसी भी बदलाव क.......

मां के लिए श्रवण कुमार हैं शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह

मां की ममता को कोच ने बनाया तूर की ढाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर की अक्टूबर में प्रैक्टिस के दौरान हथेली की हड्डी टूट गई थी। ओलम्पिक की तैयारियों के लिए कोई स्पर्धा भी नहीं मिली थी। कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों भी जानते थे कि तूर के लिए अब नहीं तो कभी नहीं वाली स्थितियां बन गई हैं। लेकिन वह यह भी जानते हैं कि उन्हें तूर से उनका सर्वश्रेष्ठ कैसे निकलवाना है। तूर जब सोमवार को इंडियन ग्रां प्री-4 में अपनी पह.......