खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता में 28 टीमें कर रहीं भागीदारी खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता 17 अप्रैल तक चलेगी। प्रतियोगिता मेजर ध्.......

तीसरी हार के बाद रोहित ने टेक्नीशियन पर निकाला गुस्सा

बोले- आवाज बढ़ाओ यार उसका पुणे। आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम लगातार तीसरा मैच हार चुकी है। इस हार के साथ ही मुंबई अंकतालिका में नीचे से दूसरे नंबर पर आ गई है। नौवें पायदान पर पहुंच चुकी मुंबई के लिए यह सीजन आसान नहीं रहा है। पहले दिल्ली फिर राजस्थान और अब कोलकाता के खिलाफ मुंबई की टीम हार चुकी है। इस दौरान रोहित की सेना न तो लक्ष्य का पीछा कर पाई और न ही पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का बचाव कर पाई। टीम के खराब प्रदर्शन से कप्तान रोहित खास.......

आईपीएल में आज होगी दिल्ली और लखनऊ की भिड़ंत

विस्फोटक वॉर्नर और खतरनाक नोर्त्जे की वापसी तय नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें गुरुवार (सात अप्रैल) को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दिल्ली की टीम में विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और खतरनाक तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे की वापसी तय है। दोनों अब तक इस सीजन में नहीं खेल पाए हैं। वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया चले गए .......

श्रीलंकाई जयसूर्या और रणतुंगा ने भारत से मांगी मदद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की, भारत को बताया बड़ा भाई नई दिल्ली। श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसी बीच, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और पूर्व पर्यटन-उड्डयन मंत्री अर्जुन रणतुंगा और सनथ जयसूर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। जयसूर्या ने भारत को बड़ा भाई बताते हुए मदद के लिए आभार जताया है और आगे भी मदद की उम्मीद जताई है। वहीं रणतुंगा ने देश में चल रहे आर्थिक संकट के बीच भारत द्वारा मदद पहुंचाए जाने पर पीएम .......

पैट कमिंस के तूफान में उड़े मुम्बई इंडियंस के अरमान

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया पुणे। कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। इस मामले में कमिंस ने केएल राहुल की बराबरी कर ली। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार (छह अप्रैल) को 14 गेंदों में पचासा ठोक दिया। इससे पहले के.एल. राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।.......

कैंसर से जूझ रहे नीदरलैंड के फुटबाल कोच

रात में जाते हैं अस्पताल ताकि खिलाड़ियों को न चले पता 25 रेडिएशन थेरेपी करवा चुके हैं लुइस वैन  नई दिल्ली। नीदरलैंड राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच लुइस वैन गाल ने खुलासा किया है कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं और उपचार करवा रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी वह नवम्बर में होने वाले कतर विश्वकप के लिए टीम की अगुवाई करना चाहते हैं। 70 वर्षीय कोच ने कहा कि वह हर समय शाम को या रात में अस्पताल जाते हैं। इसके बारे में खिलाड़.......

कोरिया ओपन : सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में

सुनचियोन। भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने पहले दौर के मुकाबलों में सीधे गेम में जीत के साथ बुधवार को यहां कोरिया ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने अमेरिका के लॉरेन लैम को 21-15, 21-14 से हराया।  श्रीकांत ने मलेशिया के डेरेन ल्यू को पाल्मा स्टेडियम में 22-20, 21-11 से शिकस्त दी। हाल में स्विस ओपन का ख.......

भारत के 4 बॉक्सर थाईलैंड ओपन के फाइनल में

नयी दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार, गोविंद साहनी, वरिंदर सिंह और मोनिका ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में जीत के साथ बुधवार को थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की।  पिछले सत्र में 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष ने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए 81 किलोग्राम के सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के मखायल रॉबर्ट मुस्किता पर 5-0 से आसान जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी। पुरुषों.......

भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पर संकट के बादल

मामला हॉकी इंडिया के कोष के 'दुरुपयोग' का सीबीआई ने नरिंदर बत्रा के खिलाफ शुरू की प्राथमिक जांच खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसके पदाधिकारी ही कोष को खाली कर रहे हैं तथा जांच को प्रभावित करने से भी बाज नहीं आते। ताजा मामला भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा से जुड़ा है। बत्रा पर आरोप है कि इन्होंने हॉकी इंडिया का अध्यक्ष रहते समय कोष को 35 लाख का चूना लगाया। जो .......

प्रियंगका देवी के गोल से हारा मिस्र

भारत ने मैत्री फुटबाल मैच में 1-0 से हराया जारका (जॉर्डन)। प्रियंगका देवी के गोल से भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने मंगलवार को यहां प्रिंस मोहम्मद स्टेडियम में पहले मैत्री मैच में मिस्र की कम रैंकिंग वाली टीम को 1-0 से हराया। भारतीय टीम की ओर से यह प्रियंगका का पहला गोल है।  पहले हाफ में भारतीय टीम ने दुनिया की 95वें नंबर की मिस्र की टीम के खिलाफ दबादबा बनाने की कोशिश की। कप्तान आशालता देवी ने 18वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन लंब.......