लवलीना ने दमदार पंच से रचा इतिहास

भारत का टोक्यो ओलम्पिक में दूसरा पदक हुआ पक्का खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है। शुक्रवार को महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चिक कर दिया है। क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज ने दमदार पंच लगाते हुए चीनी ताईपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को 4-1 से मात दी।  लवलीना ने मुकाबला अपने नाम करते हुए सेमी.......

मुक्केबाज मैरीकॉम का सपना टूटा

दूसरे राउण्ड में ही चुनौती ध्वस्त खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम का टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना आज टूट गया। वह प्री-क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया से हार गई। उन्हें 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। 51 किलोग्राम भारवर्ग में पहले राउंड में मैरीकॉम डिफेंसिव थीं, लेकिन दूसरे राउंड में वह आक्रामक रहीं। उन्होंने दूसरे राउंड में कोलंबिया की इंग्रिट लोरेना वालेंशिया को 3-2.......

ओलम्पिक में सतीश कुमार ने किया जीत से आगाज

जमैका के बॉक्सर को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह टोक्यो। भारत के बॉक्सर सतीश कुमार 91 किलोग्राम की स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम 16 में जमैका के रिकॉर्डो ब्राउन को हराया। सतीश ने प्री क्वार्टर फाइनल में जमैका के बॉक्सर रिकॉर्डो ब्राउन को 4-1 से हराया। उन्होंने ब्राउन को पहले राउंड में 5-0 और दूसरे राउंड में 4-1 से शिकस्त दी। सतीश मेडल जीतने से बस एक कदम दूर हैं। अब क्वार्टर फाइनल में उ.......

खिलाड़ियों में भी सैनिकों जैसे संकल्प की भावना पैदा करने की जरूरतः डॉ. अशोक लेंका

ऐ मातृभूमि तेरी जय हो, सदा विजय हो, प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति-कांतिमय हो। श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। वेटरंस इंडिया के बैनर त.......

श्रीलंका के सामने टीम इंडिया की बढीं मुश्किलें

भारतीय खिलाड़ी होंगे निशाने पर, अंतिम टी-20 आज नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने इस वक्त एक बड़ी चुनौती है। अपने मुख्य खिलाड़ियों को बाहर बिठाने पर मजबूर हुई टीम इंडिया को नए कम अनुभवी खिलाड़ियों के साथ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में उतरना है। एक साथ आठ खिलाड़ियों को खोने के बाद दूसरे मैच में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। अब फाइनल टी20 में भारत को हर हाल में अपने इन्हीं खिलाड़ियों से बेहतर खेल निकालकर सीरीज जीतना ह.......

गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में आपा खोईं कायली मैककेन

अपशब्द बोल बैठी आस्ट्रेलियाई तैराक  टोक्यो। आस्ट्रेलियाई तैराक कायली मैककेन ने ओलम्पिक खेलों में 57.47 सेकेंड के नए ओलम्पिक रिकार्ड समय के साथ महिलाओं की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इस तरह कायली अपनी जीत की खुशी में इतना उत्साहित हो गईं कि वह स्पर्धा के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अपशब्द बोल बैठीं और इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।  दरअसल साक्षात्कार के दौरान जब पत्रकार ने उन.......

मध्य प्रदेश में एक अगस्त से होगा प्रतिभा चयन

खेल विभाग ले रहा शिक्षा एवं आदिम जाति विभाग से सहयोग खेलपथ संवाद भोपाल। सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों, कस्बों और जिलास्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं का चयन करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में एक अगस्त से प्रतिभा चयन कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा और.......

टोक्यो में उम्मीदों भरा रहा सातवां दिन

तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी और शूटिंग में भारतीय खिलाड़ी छाए खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय नजरिए से सातवां दिन शानदार रहा। भारत की तरफ से पीवी सिंधु ने जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने बैडमिंटन की महिला सिंगल्स स्पर्धा के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अतनु दास तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा म.......

बैडमिंटन खिलाड़ी 88 वर्षीय नंदू नाटेकर का निधन

पुणे। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का बुधवार को निधन हो गया। वह 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे। नाटेकर 88 बरस के थे। अपने करियर में 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले नाटेकर उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे।  उनके परिवार में बेटा गौरव और दो बेटियां हैं। गौरव ने बताया, ‘‘उनका घर में निधन हुआ और हम सभी उनके साथ थे। वह पिछले तीन महीने से बीमार थे।''.......

टी20 के करीबी मुकाबले में जीता श्रीलंका

कोलंबो। श्रीलंका ने बुधवार को दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की शृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। कोरोना संक्रमण के कारण सितारों के बिना उतरी भारतीय टीम ने कठिन पिच पर श्रीलंकाई स्पिनरों का सामना करते हुए 5 विकेट पर 132 रन बनाये थे। जवाब में श्रीलंका की टीम ने बेहद कड़े मुकाबले में 2 गेंद शेष रहते 133 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।   भारतीय बल्लेबाजों को कितनी कठिनाई हो रही थी, उसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सक.......