लांगजम्पर मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस में जीता स्वर्ण

लगाई 8.31 मीटर की स्वर्णिम छलांग  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के एथलीट धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपना दम दिखाने लगे हैं। पिछले साल जेवलिन थ्रो स्पर्धा में एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलम्पिक में स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन किया था। अब यूनान में चल रही 12वीं अंतरराष्ट्रीय लम्बी कूद स्पर्धा में भारत के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने सोना जीतकर नया इतिहास रचा है। मुरली ने इंटरनेशनल जम्पिंग मीट में 8.31 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।&n.......

सीबीआई की छापेमारी से झारखण्ड में भूचाल

मामला 34वें राष्ट्रीय खेलों में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार का खेलपथ संवाद रांची। हमारे देश में खेलों के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच देना नहीं बल्कि इसके जरिए अपनी जेबें भरना कहा जा सकता है। नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में किस कदर भ्रष्टाचार उजागर हुआ था, इस बात की जानकारी हर भारतीय खेलप्रेमी को है। अब झारखंड में हुए 34वें राष्ट्रीय खेलों में भ्रष्टाचार की परतें खुलने से सबकुछ साफ होता जा रहा है। तय है .......

योगी आदित्यनाथ ने खेलों के उत्थान को खोला पिटारा

वाराणसी में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम जमीन खरीदी को 95 करोड़ की व्यवस्था  खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को योगी सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बडा बजट पेश किया। छह लाख करोड़ से ज्यादा के बजट में किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सबके लिए सौगातें शामिल हैं। योगी सरकार ने अपने इस बजट में खिलाड़ियों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। बजट में मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और वाराणसी में क्रिकेट स्टेडियम के लिए भी.......

खेल संहिता का अनुपालन करना सभी संगठनों के लिए जरूरी

अदालत ने आजीवन अध्यक्ष व सदस्य के पदों को खारिज किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया में खेल संहिता का उल्लंघन कर सृजित किए गए आजीवन अध्यक्ष व सदस्य के पदों को खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति नज्मी वजीरी व न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की पीठ ने कहा कि भारत सरकार उस राष्ट्रीय खेल संघ (एनएसएफ) को मान्यता नहीं दे सकती जिनका संविधान खेल संहिता के अनुरूप नहीं है। एनएसएफ में आजीवन अध्यक्ष, आजीवन .......

एशिया कप के किंतु-परंतु में फंसी भारतीय हॉकी टीम

आज इंडोनेशिया पर बड़ी जीत हासिल करना जरूरी जकार्ता। गत विजेता भारत को एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में नाकआउट चरण में पहुंचने के लिए गुरुवार को इंडोनेशिया को बड़े अंतर से हराने के साथ पूल-ए के दूसरे मैच में जापान की पाकिस्तान पर जीत की दुआ भी करनी होगी। भारत का काम अब सिर्फ अपना मैच जीतने से नहीं चलेगा। इसके लिए जापान और पाकिस्तान के मैच के नतीजे का भी उसे इंतजार करना होगा। भारत पूल-ए में जापान (छह अंक) और पाकिस्तान (चार अंक) के बाद तीसरे.......

प्रशिक्षक के बताए रास्ते पर चलें होनहार खिलाड़ीः डॉ. केशव पांडेय

ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ग्वालियर की प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला खेलपथ संवाद ग्वालियर। किसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बुलंदियों तक सिर्फ प्रशिक्षक ही पहुंचा सकता है लिहाजा बच्चों प्रशिक्षक की हर बात को मूलमंत्र मानकर उसी अनुरूप अपने कौशल को निखारें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं हो सकता ऐसे में जरूरी है कि लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य.......

रजत पाटीदार ने सीजन का सबसे तेज शतक लगाया

प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने खेलपथ संवाद कोलकाता। आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के रजत पाटीदार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक जड़ा। यह इस सीजन का सबसे तेज शतक रहा। इसके साथ ही यह सीजन का सातवां शतक रहा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर तीन, लखनऊ के केएल राहुल दो और क्विंटन डिकॉक एक शतक लगा चुके हैं।   जत.......

लचर क्षेत्ररक्षण के चलते लखनऊ के नवाब आईपीएल से बाहर

आरसीबी को रजत पाटीदार के रूप में मिला नया स्टार खेलपथ संवाद कोलकाता। आईपीएल 2022 के पहले और एकमात्र एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन ही बना सकी। लखनऊ ने मैच में कई कैच छोड़े और इसकी कीमत ही टीम को चुकानी पड़ी। लखनऊ की .......

अर्जुन क्रिकेट से प्यार है तो मेहनत करना सीखोः सचिन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस की टीम सिलेक्शन से मेरा कोई लेना-देना नहीं कोलकाता। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे के क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सचिन का कहना है कि अर्जुन को इस खेल से बेशुमार मोहब्बत है, इसलिए वह क्रिकेट खेलता है हालांकि, मैं उसे यही कहता हूं कि रास्ता मुश्किल है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के दो सीजन (2021 और 2022) में मुंबई इंडियंस के 28 मैच में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला.......

नरिंदर बत्रा ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्षी छोड़ी

आफत बनी हॉकी इंडिया में बेवजह की दखलंदाजी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलों में कुछ भी बेहतर नहीं हो रहा। अधिकांश खेल संगठनों में खेलों की भलाई की बजाय कुर्सी की खातिर शह-मात का खेल जरूर परवान चढ़ रहा है। खेल मंत्रालय के पैसे ही नहीं भारतीय खेल संगठनों के कोषालय से भी खेलनहारों की तफरीह जारी है। 2017 में भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष बनाए गए नरिंदर बत्रा को सीबीआई जांच और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अपनी अध्यक्षी छोड़नी पड़ी है।.......