वंदना के शानदार खेल से उत्तराखंड खुश

पिता के निधन पर नहीं आ सकी थी गांव खेलपथ संवाद हरिद्वार। हरिद्वार के छोटे से गांव की वंदना कटारिया ने ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वंदना ने तीन गोल दागे और टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। वंदना के इस प्रदर्शन से समूचे उत्तराखंड के लोग खुश हैं। वंदना ने ओलम्पिक में हैटट्रिक लगाने वाली पहली.......

पुरस्कार में मिले पैसों से लवलीना ने बदलवाई थी मां की किडनी

इलाज के साथ की ओलम्पिक की तैयारी पिता ने कहा बेटा न होने का कोई मलाल नहीं  हेमंत रस्तोगी नई दिल्ली। कोरोना के चलते बीते वर्ष लॉकडाउन क्या लगा मानों लवलीना पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले वह खुद संक्रमित हो गईं। 104 फॉरेनहाइट के तपते बुखार में उन्हें एनआईएस पटियाला से दिल्ली लाया गया। उसके बाद उनकी मां की तबियत खराब हो गई। उनका एक पैर राष्ट्रीय शिविर में और दूसरा गुवाहाटी में रहता था।  डॉक्टरों ने कहा मां की .......

वंदना कटारिया की तिकड़ी ने जिन्दा कर दीं उम्मीदें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया टोक्यो। वंदना कटारिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाई गई तिकड़ी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की उम्मीदों को एक बार फिर से जिन्दा कर दिया है। वंदना कटारिया ओलम्पिक इतिहास में हॉकी में हैटट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन गोल दागे और टीम की जीत म.......

शूटर मनु और राही 25 मीटर पिस्टल फाइनल्स से चूकीं

टोक्यो। ओलम्पिक की निशानेबाजी स्पर्धा में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा जब मनु भाकर और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल्स में प्रवेश से चूक गई। प्रिसीजन दौर के बाद 292 स्कोर करके मनु कल छठे स्थान पर थी लेकिन रैपिड दौर के बाद वह शुक्रवार को कुल 582 स्कोर करके 15वें स्थान पर रही।  रैपिड दौर में उनका स्कोर 290 रहा। वहीं ओलंपिक से ठीक पहले क्रोएशिया में विश्व कप में इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाल.......

रिकॉर्ड प्रदर्शन के बावजूद चूके साबले

एथलेटिक्स में दुती चंद भी बाहर टोक्यो। ओलम्पिक की स्पर्धा में भारत के अभियान की शुरूआत निराशाजनक रही जब अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सके जबकि दुती चंद औसत प्रदर्शन के साथ शुरूआती दौर में ही बाहर हो गई।  एमपी जबीर भी पुरूषों की 400 मीटर बाधा दौड़ से बाहर हो गए। साबले ने दूसरी हीट में 8:18.12 का समय निकाला और मार्च में फेडरेशन कप में बनाया 8:20.20.......

इथियोपिया के बारेगा के नाम पहला स्वर्ण

ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा टोक्यो। इथियोपिया के धावक सेलेमोन बारेगा ने शुक्रवार को टोक्यो ओलम्पिक में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में यह जीत हासिल की।  बारेगा ने विश्व चैम्पियन और विश्व रिकार्डधारी यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई को पछाड़ते हुए 27 मिनट 43.22 सेकेंड में जीत दर्ज की। यूगांडा के जोशुआ चेपटेगई ने 27 मिनट 43.63 सेकेंड के समय से रजत पदक जबकि उनके हमवतन जैकब किपलिमो ने का.......

एक जीत पर इतनी खुशी, मानो ओलम्पिक पदक जीत लिया हो

भारतीय महिला हॉकी टीम की सांत्वना जीत टोक्यो। आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने ‘करो या मरो’ के मैच में शुक्रवार को आयरलैंड को 1-0 से हराकर ओलम्पिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं। पहले तीन क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया। भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।  भारत को तीन मैचों में करारी हार के बाद इस मैच में हर हालत.......

पहले ही दौर में परास्त हुए नम्बर एक मुक्केबाज अमित पंघाल

नई दिल्ली। भारत को टोक्यो ओलम्पिक में 9वें दिन अब तक के सबसे बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। पदक की उम्मीद लेकर यहां पहुंचे नम्बर एक सीड भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल 48 किलोग्राम को पहले ही दौर में हार कर बाहर होना पड़ा। कोलम्बिया के मुक्केबाज मार्टिनेज रिवाज के खिलाफ अमित को 1-4 की बड़ी हार मिली। इस हार के साथ ही वह ओलम्पिक में निराशाजनक अंत से भारत वापस लौटेंगे। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम को अपने मुक्केबाज अमित से बहुत ज्यादा उम्मीद थी।.......

कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में, सीमा पूनिया बाहर

कौन है यह भारत की डिस्कस थ्रो सनसनी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन टोक्यो ओलम्पिक में बहुत ही शानदार रहा है। शनिवार को डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की की। 25 साल की इस खिलाड़ी ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता और क्वालीफायर में 64 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक फाइनल में इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश की सीमा पूनिया फाइनल में नहीं पहुंच .......

जोकोविच 'गोल्डन स्लैम' से चूके

सेमीफाइनल में मिली एलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों मिली करारी हार टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में टेनिस के पुरुष एकल स्पर्धा में बड़ा उलटफेर हुआ है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें चौथे वरीय वाले जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही सर्बियाई दिग्गज का पहला ओलम्पिक गोल्ड मेडल जीतकर गोल्डेन स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया है।  जोकोविच .......