बबिता फोगाट का कहना ठीक से नहीं हुई जांच

मामला भारतीय कुश्ती संघ और पहलवानों के विवाद का कहा- श्रीमन राधिका ने बदतमीजी करते हुए रिपोर्ट छीनी खेलपथ संवाद पानीपत। भारतीय कुश्ती संघ के बृज भूषण शरण पर लग रहे आरोपों की जांच कर रही कमेटी की सदस्य बबिता फोगाट पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी के सदस्यों ने जांच ठीक से नहीं की है। सभी की सहमति के साथ रिपोर्ट नहीं बनी। जब वह जांच रिपोर्ट पढ़ रह.......

दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया

मुकेश ने आखिरी ओवर में 13 रन बचाए खेलपथ संवाद हैदराबाद। आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी। आईपीएल 2.......

भारतीय हॉकी को बड़ा तोहफा, 434.12 करोड़ रुपये में हुआ करार

2033 तक के लिए प्रायोजक बनी ओडिशा सरकार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी टीम के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में अपना अनुबंध अगले 10 साल के लिए बढ़ा दिया है। अब साल 2033 तक ओडिशा सरकार भारत की पुरुष और महिला टीम की प्रायोजक होगी। ओडिशा सरकार ने जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर हॉकी टीम की प्रयोजक बने रहने का फैसला किया है।  ओडिशा सरकार 2018 से भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम की प्रायोजक रही है। भारतीय हॉकी में .......

'अब कोई मध्यस्थ स्वीकार नहीं, बहकावे में नहीं आएंगे'

बृजभूषण पर एफआईआर की मांग  खाप-किसान संगठनों से मांगा समर्थन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दोबारा धरने पर बैठे पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं। ओलंपियन विनेश फोगाट और सात अन्य पहलवानों ने सोमवार को शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा ने सीजेआई डीवाई चंद्रचू.......

खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंः मोदी

खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री का आह्वान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र और राज्य खेल मंत्रियों को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। साथ ही आह्वान किया कि खेल की दुनिया में भारत को एक अग्रणी देश बनाने के लिए लघु एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएं।  राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर.......

भारतीय कुश्ती पर लगा ग्रहण

बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पहलवान भारतीय ओलम्पिक संघ ने बुलाई बैठक, चुनाव टले चीफ जस्टिस के समक्ष आज फिर होगा मामले का उल्लेख खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए देश के शीर्ष पहलवान बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ले ली है। दिल्ली पुलिस की ओर से बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं.......

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरीः डॉ. रामकिशोर अग्रवाल

के.डी. डेंटल कॉलेज में स्पर्धा-2023 का शानदार आगाज खेलपथ संवाद मथुरा। के.डी. डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्पर्धा-2023 का शुभारम्भ किया गया। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल तक चलेगी जिसमें छात्र-छात्राएं वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, शतरंज, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, रस्साकशी आदि स्पर्धाओं में अपने कौशल का आगाज कर अध.......

कम्पाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा ने देश को दिलाए दो स्वर्ण

मिश्रित टीम के साथ एकल वर्ग में भी किया कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कम्पाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेनम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को विश्व कप तीरंदाजी के पहले चरण में दोहरी स्वर्णिम जीत दिला दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा मिश्रित टीम स्पर्धा में जोड़ीदार ओजस देवतले के साथ भी गोल्ड जीता।पहले उन्होंने 20 साल के ओजस के साथ शनिवार को यहां चीनी ताइपे की टीम को 159-154 से हराकर मिश्रित टीम का स्वर्ण पद.......

राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती, तीरंदाजी और कबड्डी को शामिल करने की मांग

भारतीय ओलम्पिक संघ ने सीजीएफ अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन से की बात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने रविवार को सीजीएफ (राष्ट्रमंडल खेल महासंघ) की एशिया और ओसियाना क्षेत्रीय बैठक में तीरंदाजी, कुश्ती और कबड्डी को राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) की सूची में नियमित खेलों के रूप में शामिल करने के लिए मजबूती से अपनी बात रखी। कबड्डी कभी सीडब्ल्यूजी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहा है जबकि निशानेबाजी और तीरंदाजी दो ऐसे खेल हैं जिसे.......

जंतर-मंतर में पहलवानों ने फिर ठोकी ताल

सात महिला पहलवानों ने कराई है पुलिस में शिकायत  पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन फिर से शुरू हो गया है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई खिलाड़ी रविवार (23 अप्रैल) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। उन्होंने जनवरी में भी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी शिकायत पर दो समि.......