क्रिकेट में डेढ़ साल में 54 खिलाड़ियों को परखा

सिर्फ तीन प्लेयर्स ही 50 फीसद से ज्यादा मैच खेले नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव देखने को मिला है। चाहे बात कप्तान की हो या नए-नए खिलाड़ियों का आजमाने की, पिछले कुछ समय में यह भारतीय टीम मैनेजमेंट की स्ट्रैटजी का हिस्सा बन गया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पिछले साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 48 खिलाड़ियों का आजमाया था, वहीं, इस साल अब तक यह आंकड़ा 39 है। इस साल 7 अलग-अलग कप्तानों ने संभाली जिम.......

कतर में एक दिन पहले शुरू हो सकता है फुटबॉल वर्ल्ड कप

इन दो टीमों के बीच मैच होने की संभावना कतर। कतर में इस साल 21 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस बार पहला मुकाबला नीदरलैंड और सेनेगल के बीच खेला जाना है। अब खबर आ रही है कि पहले मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। वर्ल्ड कप की शुरुआत एक दिन पहले 20 नवंबर (रविवार) को होने की उम्मीद है। पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच हो सकता है। .......

विराट कोहली खराब दौर से उबरने में सक्षमः महेला जयवर्धने

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह लंबे समय से चली आ रही अपनी खराब फॉर्म से उबरने में सक्षम हैं। कोहली और पूर्ण फिटनेस हासिल करने वाले केएल राहुल ने एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्य टीम में वापसी की है। एशिया कप दुबई और शारजाह में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2019 के बाद अंतरराष्ट्.......

निकहत-नीतू पर मैरीकॉम की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती

मुक्केबाजी में लवलीना-जैस्मिन में भी गजब की क्षमता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत में महिला मुक्केबाजी यानी मैरीकॉम। उनकी तुलना किसी अन्य खिलाड़ी से हो भी नहीं सकती। छह बार की विश्व चैम्पियन, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण विजेता और ओलम्पिक का कांस्य पदक जीतने वाली एमसी मैरीकॉम अपने आप में एक संस्था हैं। युवा मुक्केबाजों पर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। विश्व चैम्पियन निकहत जरीन और उभरती स्टार नीतू घनघस में काफी प्रतिभ.......

खेलों में सोने-चांदी का हरियाणा

‘देसां मा देस हरियाणा, जहां दूध-दही का खाणा’ श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। कुछ राज्यों के खेलनहार कहते तो बहुत कुछ हैं लेकिन करते कुछ भी नहीं। हरियाणा ऐसा नहीं है। यहां की युवा तरुणाई खेलों में न केवल करिअर बनाती है बल्कि मादरेवतन का मान भी बढ़ाती है। कुछ राज्य आम जनता का पैसा खिलाड़ियों में बांटकर अपने आपको खेलों का उद्धारक जताने की बेजा कोशिश करते हैं। काश देश का कोई मुख्यमंत्री या खेल मंत्री कभी अपनी अंटी से खेलों के उत्था.......

ट्रैक एण्ड फील्ड में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन

दिल्ली से आगे तो नहीं निकले लेकिन उम्मीदें जगाईं उत्तर प्रदेश की दो बेटियों ने बढ़ाया देश का मान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने ट्रैक एण्ड फील्ड स्पर्धा में पहली बार विदेशी धरती पर एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ पदक जीते। इन खेलों में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2010 दिल्ली में किया था। उस समय दो स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य सहित कुल 12 पदक जीते थे। बर्मिंघम में उत्तर प्रदेश की दो .......

युद्ध के बाद खेल विजेताओं को ही पसंद करता है देशः जनरल मनोज पांडे

पदक जीतने वालों को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बर्मिंघम में इन खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक हुआ था। भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने इस साल के खेलों में चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मनोज पां.......

पाकिस्तान के दो मुक्केबाज राष्ट्रमंडल खेलों के बाद गायब

दो महीने पहले तैराक हुआ था लापता लाहौर। पाकिस्तान मुक्केबाजी महासंघ इन दिनों मुश्किलों में है। राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने बर्मिंघम गए उसके दो मुक्केबाज गायब हो गए हैं। महासंघ ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों की समाप्ति के बाद दोनों खिलाड़ी लापता हुए हैं। पाकिस्तानी मुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) के सचिव नासिर तांग ने कहा कि सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह नाम के दो खिलाड़ी इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ देर पहले लापता हो गए। पाकिस्.......

गुरबत से निकला अचिंता जैसा वेटलिफ्टर सितारा

मां ने ट्रॉफियों को फटी साड़ी में सुरक्षित रखा रोटी का एक टुकड़ा भी मुश्किल से नसीब होता था खेलपथ संवाद कोलकाता। हमारी हुकूमतें खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान की लाख ढींगें हांकती हों लेकिन सच यह है एक गरीब खिलाड़ी अपना सबकुछ दांव पर लगाकर देश को गौरवान्वित करता है। मुश्किल वक्त में उसकी मदद को कोई आगे नहीं आता। लेकिन जैसे ही उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलती है हर कोई श्रेय लेने को आगे आ जाता है। बर्मिंघम में 73 किलो भारवर.......

फाइनल में मिली हार को पचाना मुश्किलः हरमनप्रीत

तीन बार खेले फाइनल, तीनों बार हारे और एक भी गोल नहीं कर सके खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचाना मुश्किल है लेकिन टीम को आगे बढ़ना होगा। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से  0-7 से हार गई थी। भारतीय उपकप्तान ने कहा, इतने बड़े अंतर से मिली हार को पचाना मुश्किल है। देखा जाए तो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय हॉकी टीम तीन बार आस्ट्रेलिया से फ.......