15 से 19 मार्च तक होगा ओलम्पिक क्वालीफाइंग फेडरेशन कप

पटियाला में नीरज, दुती और हिमा पर होंगी नजरें खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा फेडरेशन कप 15 से 19 मार्च तक एनआईएस पटियाला में होगी। यह टोक्यो ओलम्पिक की क्वालीफाइंग स्पर्धा होगी। इसके चलते इसमें नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह, अविनाश साबले, दुती चंद और हिमा दास समेत सभी दिग्गज एथलीट शामिल होंगे। इस स्पर्धा के जरिए दुती और हिमा टोक्यो का टिकट कटाना चाहेंगी। कोरोना के चलते लगभग एक साल बाद ए.......

कानपुर में महिला खेल महोत्सव सात फरवरी से

आयोजन को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह खेलपथ प्रतिनिधि कानपुर। महिलाओं को खेल के क्षेत्र में सहभागिता के लिए भारतीय युवा वेलफेयर सोसाइटी एवं अमर शहीद मेजर सलमान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सात से 14 फरवरी तक महिला खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले यह आयोजन 31 जनवरी से होना था लेकिन अधिक ठण्ड होने के चलते महोत्सव को आगे ब.......

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में जनरल सेक्रेटरी बने आलोक खरे

मुकेश बाथम और कंचन परिहार ने दी बधाई खेलपथ प्रतिनिधि ग्वालियर। स्कूल शिक्षा विभाग, शारीरिक शिक्षा लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल में उप संचालक आलोक खरे को स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया का जनरल सेक्रेटरी बनने से मध्य प्रदेश में खेलों से जुड़े लोगों को काफी प्रसन्नता है। श्री खरे के जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित होने पर मध्य प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल.......

ओलम्पिक न हुए तो...।

80 फीसदी जापानी नहीं चाहते कि ओलम्पिक खेल हों श्रीप्रकाश शुक्ला जापान मुश्किलों का सबसे बड़ा लड़ाका है। 57 साल पहले वह खेलों के महाकुम्भ ओलम्पिक का शानदार आयोजन कर दुनिया को यह साबित कर चुका है। कोरोना संक्रमण से जहां दुनिया हलाकान है, हर देश की आर्थिक स्थिति चरमरा सी गई है, ऐसे नाजुक दौर में भी जापान बहुत खर्चीले ओलम्पिक खेलों के आयोजन को तैयार है। यदि ओलम्पि.......

जो रूट को फंसाना चाहेगी टीम इंडिया

भारत के खिलाफ रूट का शानदार रिकॉर्ड अश्विन और बुमराह पर दारोमदार चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसमें इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। वे अभी शानदार फॉर्म में भी हैं। उन्होंने पिछली 4 पारियों में 106.50 की औसत से 426 रन बनाए हैं। इसमें एक सेंचुरी और एक डबल सेंचुरी शामिल है। हालांकि, भारतीय बॉलिंग.......

थ्री स्टार होटलों के समान होंगी सीओई की सुविधाएं

100 करोड़ की परियोजना को मंजूरी: साई नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने गुरुवार को कहा कि उसके उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की सुविधाएं जल्द ही तीन सितारा होटलों के समान होंगी। इसके लिए साई ने बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। यह फैसला साई की 54वीं संचालन संस्था बैठक के दौरान लिया गया जो खेल मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में बुधवार को हुई थी। साई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, &.......

मैच फिक्सिंग में दो रूसी टेनिस खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध

लंदन। मैच फिक्सिंग में शामिल होने के चलते रूस की दो महिला टेनिस खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा है। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय टेनिस की इंटीग्रिटी एजेंसी ने दी। एजेंसी (आईटीए) ने कहा कि अलिजा मरदीवा को मैच फिक्सिंग को दो आरोपों में दोषी पाया गया है। सोफिया दिमित्रीवा पर मैच फिक्सिंग के छह आरोप सही पाए गए। उस पर जांच में सहयोग नहीं करने का भी आरोप है। आईटीए ने कहा कि इस मामले में कई मैचों पर गौर किया गया। इनमें वे दो मैच भी शामिल हैं, जिनमे.......

भारत अगले साल करेगा महिला एशिया कप फुटबाल की मेजबानी

18 दिन में खेले जाएंगे 25 मैच  20 जनवरी से छह फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भारत अगले साल यानी 2022 में महिला एशिया कप फुटबाल की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार को एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने दी। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को चार समूहों में बांटा जाएगा और 18 दिन के भीतर 25 मैच खेले जाएंगे। आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर.......

किदांबी श्रीकांत वर्ल्ड टूर फाइनल्स से बाहर

तीन दिन में तीसरी हार, दुनिया के आठवें नम्बर के खिलाड़ी से हारे बैंकाक। बैंकाक में जारी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्हें शुक्रवार को भी हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-बी के मुकाबले में इस बार उन्हें दुनिया के आठवीं रैंक के हांगकांग के खिलाड़ी एंगस एनजी ने 12-21, 21-18 और 21-19 से हराया। श्रीकांत एक बार फिर से पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।  श्रीकांत तीन.......

मार्च में चयनित होगी तीरंदाजी की ओलम्पिक टीम

पांच से आठ मार्च को होंगे फाइनल ट्रायल कम्पाउंड तीरंदाजों की भी होगी ट्रायल खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम का चयन मार्च में हो जाएगा। तीरंदाजी संघ ने ओलम्पिक का अंतिम ट्रायल पांच से आठ मार्च को आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में कराने का फैसला लिया है। इस ट्रायल में पुणे में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में शामिल आठ-आठ पुरुष और महिला तीरंदाज शिरकत करेंगे। इनमें से पहले चार तीरंदाज ए और बाद के .......