रोनाल्डो का बायर्न म्यूनिख में शामिल होने का सपना टूटा!

क्लब ने कहा- वह हमारे लिए फिट नहीं म्यूनिख। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों नया ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। वह इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ने का विचार कर रहे हैं। मीडिया में इस बात की चर्चा है कि रोनाल्डो के एजेंट नई की तलाश में हैं। यह कहा जा रहा था कि वह जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख से जुड़ सकते हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। बायर्न ने साफ कह दिया है कि वह रोनाल्डो के साथ करार करने पर विचार न.......

दिल्ली हाईकोर्ट से जुडोका जसलीन सिंह को राहत

बर्मिंघम में खेलने की दी अनुमति नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जूडो खिलाड़ी जसलीन सिंह को राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में खेलने की बुधवार को अनुमति दे दी। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया, हाईकोर्ट ने जसलीन के हक में निर्णय दिया है। अब वह बर्मिंघम के लिए यात्रा करेंगे। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता जसलीन स्पेन दौरे के दौरान अपने रूममेट के साथ महिलाओं के विवाद में फंस गए थे।  जसलीन को बाद में महिलाओं न.......

भारत को वैश्विक खेल क्षेत्र में उच्च स्तर पर देखना हमारा सपनाः नीता अम्बानी

भारतीय ओलम्पिक संघ को मिला रिलायंस का साथ नई दिल्ली। अरबपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने भारतीय एथलीटों का समर्थन करने के उद्देश्य से एक बड़ा एलान किया है। उसने बुधवार (27 जुलाई) को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की। रिलायंस ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और ओलम्पिक सहित प्रमुख बहु-खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए ऐसा किया है। आरआईएल ने एक .......

भारतीय शटलरों से देश को पदकों की उम्मीद

बैडमिंटन में सात स्वर्ण समेत 25 पदक जीत चुका है भारत इस बार सिंधु-श्रीकांत और लक्ष्य से सोने की आस बर्मिंघम। स्टार शटलर पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन के साथ ही गत विजेता मिश्रित टीम से राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को स्वर्ण पदक की बड़ी आस है। बैडमिंटन को राष्ट्रमंडल खेलों में 1966 में जगह मिली थी। भारत को पहला पदक कांस्य के रूप में इन्हीं खेलों में मिला था। दिनेश खन्ना ने यह पदक दिलवाया था। अब तक राष्ट्रमंडल खेलों म.......

आज से होगा राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज

महिला वर्ग में 136 तो पुरुष वर्ग में 134 स्वर्ण दांव पर बर्मिंघम। आज से बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज होगा। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया है।  1930 में शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों का .......

भारत ने हैटट्रिक जीत के साथ क्लीन स्वीप की वनडे सीरीज

वर्षाबाधित मुकाबले में वेस्टइंडीज की करारी हार पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 119 रनों से जीत लिया है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम से निकला। इस तरह से भारत ने वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर क्लीन स्वीप करने की सफलता भी हासिल कर ली। शुभमन गिल मैच और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की .......

लोकसभा ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक को मंजूरी दी

यह विधेयक आत्मनिर्भर भारत को बल देगाः अनुराग ठाकुर खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। लोकसभा ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी और राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला के कामकाज को कानूनी स्वरूप प्रदान करने संबंधी राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2021 को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिससे डोपिंग रोधी विषय पर संयुक्त राष्ट्र की संधि भी प्रभाव में आ जाएगी। निचले सदन में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि.......

राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की उम्मीद जगाते पहलवान

भारतीय पहलवानों को कनाडा और नाइजीरिया से मिलेगी चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहलवानों से काफी उम्मीदें हैं। ओलम्पिक पदक विजेता पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त का मानना है कि रवि दहिया, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारतीय पहलवान 8 से 9 स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। कुश्ती में भारतीय पहलवानों को सबसे बड़ी चुनौती कनाडा और नाइजीरिया से मिलेगी। इनसे निपटने के लिए हमारे एक दर्जन पहलव.......

हैंडबॉल, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, कराटे व जूडो परिसंघों की मान्यता पर रोक

केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दी जानकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हैंडबॉल, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, कराटे व जूडो परिसंघों में चल रहे विवाद के कारण इनके मान्यता नवीनीकरण पर रोक लगाई गई है। यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से सांसद श्याम सिंह यादव के सवाल के जवाब में लोकसभा में .......

नीरज को खीर, हलवा और चूरमा बहुत पसंद

पिता बोले-10 साल में 30 दिन साथ रहा नीरज दीप्ति मिश्रा खांद्रा (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत जिले का खांद्रा गांव, जहां सात समंदर पार इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा का बचपन बीता। गांव में घुसते ही एक चौपाल पर लोगों का मजमा लगा नजर आया, जिस पर बड़े-बुजुर्गों के हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को सिल्वर दिलाने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा की सराहना हो रही थी। परिवार बेटे की उपलब्धि से गदगद है तो माता-पि.......