कप्तान बतौर पहली जीत से जडेजा के लौटी मुस्कान

उथप्पा-शिवम के तूफान में उड़ी बैंगलोर की टीम चेन्नई 23 रन से जीता मुम्बई। चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ आईपीएल 2022 में वापसी की है। डीवाई पाटिल में खेले गए सीजन के 22वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 216 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 88 रन और शिवम दुबे ने 95 रन की पारी खेली। 217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर म.......

विक्टोरिया राष्ट्रमंडल खेलों से कुश्ती बाहर

निशानेबाजी और तीरंदाजी भी शामिल नहीं नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने मंगलवार को यह घोषणा की। प्रारंभिक सूची में टी20 क्रिकेट सहित 16 खेलों को चुना गया है लेकिन निशानेबाजी और कुश्ती जैसे खेलों को शामिल नहीं किया गया है। तीरंदाजी को भी इस सूची में जगह नहीं मिली है। निशानेबाजी तो इस साल होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी शामिल नहीं है लेकिन अ.......

नीदरलैंड की बेटियों ने जीता जूनियर महिला हॉकी विश्व कप

खिताबी मुकाबले में जर्मनी को 3-1 से हराया पॉचेस्ट्रूम। नीदरलैंड्स ने चौथी बार एफ.आई.एच. जूनियर महिला हॉकी विश्व कप जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका के पॉचेस्ट्रूम में हुए फाइनल में नीदरलैंड्स ने जर्मनी को 3-1 से पराजित किया। इससे पहले इंग्लैंड ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में दो-दो से ड्रॉ के बाद शूट-आउट में भारत को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारतीय लड़कियों ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन खास मौकों में वे चूक गईं। प्रति.......

जूनियर विश्व कप हॉकी में सोना मिला न कांसा

इंग्लैंड से शूटआउट में हारी महिला हॉकी टीम पोटचेफ्सट्रम। मुमताज खान के दो गोल के बावजूद भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच जूनियर विश्वकप में पदक जीतने का सपना टूट गया और कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने उसे शूटआउट में 3-0 से हरा दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। टूर्नामेंट में आठ गोल करने वालीं मुमताज ने भारत के लिए 21वें और 47वें मिनट में फील्ड गोल किए। इंग्लैंड के लिए मिली जिगलियो ने 18वें और क्लाउडिया स्वेन ने 58वें मिनट म.......

राष्ट्रमंडल-एशियाई खेलों में साइना के खेलने पर संशय

सिंधू-लक्ष्य और श्रीकांत को रैंकिंग के आधार पर सीधे प्रवेश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साइना नेहवाल इस साल होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेल और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हो सकती हैं। साइना ने 15 से 20 अप्रैल तक केडी जाधव इंडोर हॉल में होने जा रहे इन खेलों के ट्रायल में भाग लेने से इंकार कर दिया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में जो शटलर भाग नहीं लेगा, उसे इन खेलों की टीम मे.......

हार के सिलसिले को तोड़ने उतरेगी चेन्नई

बैंगलोर की नजर प्वाइंट टेबल में पहला स्थान हासिल करने पर मुम्बई। लगातार चार हार से आहत चेन्नई सुपर किंग्स को अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करने के लिये आईपीएल-15 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सही मायनों में आरसीबी के खिलाफ सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी स्वीकार किया है कि लगातार चार हार से मौजूदा चैंपियन टीम का आत्मविश्वा.......

भारतीय हॉकी बेटियों के सामने इतिहास दोहराने का मौका

जूनियर विश्वकप में भारत की निगाह कांस्य पदक पर पोटचेफ्सट्रूम। भारत का पहली बार जूनियर महिला हॉकी विश्वकप का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो चुका है लेकिन टीम इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले कांस्य पदक के मुकाबले में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत का सेमीफाइनल तक अभियान शानदार रहा था लेकिन अंतिम चार के मुकाबले में उसे तीन बार के चैंपियन नीदरलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़.......

प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिखाया आईना

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के फिर होंगे चुनाव एसवाई कुरैशी बतौर प्रशासक देखेंगे एआईएफएफ का काम  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव को दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को तीसरी बार एआईएफएफ का अध्यक्ष चुना गया था। कोर्ट ने चुनाव को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रीय खेल संहिता के नियमों का पालन नहीं किय.......

आईपीएल में युवाओं ने किया प्रभावित

नामवर भारतीय खिलाड़ियों का फीका प्रदर्शन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें संस्करण में जहां युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं वहीं भारतीय नामवर खिलाड़ियों का अब तक का प्रदर्शन काफी फीका रहा है। रोहित शर्मा, विराट कोहली के बल्लों को तो मानों सांप ही सूंघ गया है। हां हार्दिक पांड्या का हरफनमौला खेल लोगों को जरूर रास आ रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो हफ्ते से ज्यादा गुजर चुके हैं और इस .......

हैदराबाद ने लगातार दूसरी जीत हासिल की

गुजरात को आठ विकेट से हराया विलियम्सन ने लगाया अर्धशतक मुम्बई। सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया। हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 57 और अभिषेक शर्मा ने 42 रन बन.......