तीसरी बार कुश्ती संघ के चुनाव में कोर्ट का दखल

अब सुप्रीम कोर्ट ही निकाल सकता है समाधान सुप्रीम कोर्ट ने पलटा था गुवाहाटी हाईकोर्ट का फैसला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव पर से संकट के बादल हटने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार (12 अगस्त) को मतदान होना था, लेकिन एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा कुश्ती संघ (एचडब्ल्यूए) द्वारा दायर एक याचिका के बाद मतदान पर रोक लगा दी। हरियाणा कुश्ती संघ ने हरि.......

स्वीडन और स्पेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

जापान की हार के साथ इस बार मिलेगा नया विश्व चैम्पियन खेलपथ संवाद वेलिंगटन। स्वीडन के हाथों जापान की हार के साथ इस बार दुनिया को नया महिला फीफा विश्व चैम्पियन मिलना तय हो गया है। स्वीडन ने ऑकलैंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 2-1 से परास्त कर पांचवीं बार महिला फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  जापान 2011 का विश्व चैम्पियन है और इस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र पूर्व विजेता.......

जापान को 5-0 से हराकर पांचवीं बार फाइनल में भारत

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकीः खिताबी भिड़ंत मलयेशिया से होगी  खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में पांचवीं बार प्रवेश कर लिया। मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में उसने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से रौंद दिया। शनिवार को फाइनल में उसकी खिताबी भिड़ंत मलयेशिया के साथ होगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में कोरिया को 6-2 से परास्त कर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई। तीन बार की व.......

जन्मदिन पर प्रगनाननंदा ने दिया जीत का तोहफा

विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी नाकामुरा को हराया खेलपथ संवाद बाकू। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनाननंदा ने शुक्रवार को यहां फिडे विश्व कप कप शतरंत टूर्नामेंट में विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा को हरा दिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने दोनों रैपिड मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट के अंतिम-16 में प्रवेश किया। नाकामुरा को इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता भी मिली हुई थी। दो क्लासिकल गेमों के ड्रॉ के बाद 18 साल के ग्रैंडमास्टर ने टाई-ब्रेक मुक.......

मैंने हमेशा युवाओं के साथ काम करने का आनंद लियाः सरदार सिंह

सरदार सिंह और रानी रामपाल बने सब-जूनियर टीमों के मुख्य कोच पुरुष और महिला शिविर 45-50 दिनों के लिए होगा खेलपथ संवाद चेन्नई। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों के लिए एक विशेष कोचिंग शिविर और अंतरराष्ट्रीय मैचों की घोषणा की जिसमें पूर्व कप्तान सरदार सिंह और पूर्व महिला कप्तान रानी रामपाल मेंटरशिप और कोच की भूमिका निभाएंगे। सरदार सिंह भारतीय अंडर-17 लड़कों की टीम के कोच होंगे जबकि रानी रामपाल लड़कियो.......

पंजाब की जवानी पर नशे का हमला

तीन करोड़ आबादी में 66 लाख नशैलची खेलपथ संवाद चंडीगढ़। पंजाब पर नशे का भूत सवार है। नशा ही समृद्ध राज्य को खोखला कर रहा है। यह खतरा भयावह है लेकिन पंजाब सरकार बड़ी मछलियों पर शिकंजा कसकर युवाओं का भविष्य बचा सकती है। प्रदेश के लोगों को नशे से बचाया जाना जरूरी है क्योंकि पंजाब की जवानी को नशा खाए जा रहा है। पंजाब में लगातार बढ़ते नशीली दवाओं के शिकंजे का खतरा जितना भयावह है, हम उसका अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे वक्त में जब न.......

चयन नहीं होने पर हैरान रह गया था गब्बर

एशियाई खेलों में नए कप्तान के चयन पर खुश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी। युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम का चयन हो चुका है। पहले कहा जा रहा था कि अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन को कप्तानी सौंपी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि उन्हें टीम में भी नहीं रखा गया। धवन को इस बात का दुख है कि उन्हें मौका नहीं मिला। टीम में चयन नहीं होने पर वह हैरान रह गए थे। हालांकि, उन्होंने कहा क.......

बजरंग और विनेश अनीता श्योराण के पक्ष में लामबंद

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को रोकने लगा रहे जोर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में सिर्फ एक दिन बचा है लेकिन दंगल फिर भी चालू है। बजरंग और विनेश जहां अनीता श्योराण के पक्ष में लामबंद हो गए हैं वहीं वह हर तरह से अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार संजय सिंह को रोकने जोर लगा रहे हैं। रंग में भंग करने के लिए बजरंग, विनेश और साक्षी ने बुधवार को राजघाट पर प्रेस कांफ्रेंस करने की घोषणा की थी। विनेश ने सोशल मीडिया पर बताया कि रा.......

लेग स्पिनर हमेशा एक रहस्य होते हैंः मुश्ताक अहमद

विश्व कप में हसरंगा बल्लेबाजों के लिए होंगे बड़ा खतरा खेलपथ संवाद गॉले। वानिंदु हसरंगा लंका प्रीमियर लीग 2023 में शानदार लय में चल रहे हैं। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर ने दिग्गज स्पिनर और बी-लव कैंडी के कोच मुश्ताक अहमद को भी प्रभावित किया है, जिन्होंने बताया किया कि श्रीलंकाई खिलाड़ी की विविधता क्रिकेट में उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाती है। हसरंगा लीग में बी-लव कैंडी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व भी कर रहे हैं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया ह.......

जम्मू प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप

पीड़िता ने स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखित शिकायत दी थी, उपाध्यक्ष​ ने ओरोपों को बताया बेबुनियाद खेलपथ संवाद जम्मू। जम्मू शहर में महिला खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता हॉकी की खिलाड़ी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह कुक्कू पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति बनाई और रिपोर्ट संभागीय खेल.......