भारतीय हॉकी टीम में दो नए खिलाड़ी शामिल

मनप्रीत सिंह ही करेंगे कप्तानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले कप्तान मनप्रीत सिंह पर एक और बड़ी जिम्मेदारी है। अब यह स्टार मिडफील्डर 8 से 13 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका और फ्रांस के खिलाफ होने वाले डबल लेग एफआईएच प्रो लीग में टीम की कमान संभालेगा। मुकाबले के लिए 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उपकप्तान बनाया गया है। युवा ड्रैगफ्लिकर .......

रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से दो कदम दूर राफेल नडाल

सेमीफाइनल में इटली के बैरेटिनी से मुकाबला मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छठी वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के माटेओ बैरेटिनी से होगा। दोनों के बीच यह ओवरऑल दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले नडाल और बैरेटिनी 2019 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भी भिड़ चुके हैं। तब नडाल ने इटैलियन खिलाड़ी को 7-6, 6-4, 6-1 से हराया था। बैरेटिनी नडाल से बदला लेने उतरेंगे.......

एक बड़ा सवाल है आनंदेश्वर पांडेय की मानद उपाधि भी!

खेलपथ संवाद लखनऊ। कोई दो साल पहले भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय को कॉमनवेल्थ वोकेशनल यूनिवर्सिटी बैंकाक द्वारा फिजिकल एजूकेशन के क्षेत्र में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। चापलूसों का कहना है कि यह उपाधि उन्हें खेल के क्षेत्र में किए गए असाधारण कामकाज को देखते हुए दी गई। किसी भारतीय को इस तरह की मानद उपाधि मिलना निःसंदेह खुशी की बात है लेकिन एक सवाल यह भी उठता है कि.......

इस साल चीन में होगा एशियाई खेलों का आयोजन

11 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी 40 खेलों में होगी प्रतिस्पर्धा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2022 का आयोजन इस साल 10 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होगा। यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 स्पर्धाएं होंगी। इसमें ओलम्पिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं। ई-स.......

नौकरशाहों की खातिरदारी में माहिर हैं आनंदेश्वर पांडेय

देश में खेल संस्कृति को बेहतर कर रहा आईओए खेलपथ संवाद लखनऊ। भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय यारों के यार हैं, यही वजह है कि उनके सारे गुनाह माफ होते रहते हैं। वह अपनी याराना छवि को बरकरार रखने के लिए अब तक छह बार जहां ओलम्पिक आयोजनों में शिरकत कर चुके हैं वहीं रियो ओलम्पिक में तो वह अपने साथ नौकरशाहों को भी तफरीह के लिए.......

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन

1964 ओलम्पिक में भारत को दिलाया था स्वर्ण खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का गुरुवार सुबह पांच बजे निधन हो गया। वे 92 साल के थे। ऊना में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। चरणजीत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चरणजीत के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने 1964 में टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीता था। चरणजीत अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। आज शाम चार बजे ऊना के स्वर्गधाम में.......

इंग्लैंड ने अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

जैकब-थॉमस के बीच शतकीय साझेदारी अण्डर 19 विश्व कप क्रिकेट त्रिनिडाड। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुपर लीग के खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इसके साथ ही इंग्लैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। साउथ अफीका टीम लीग राउंड के बाद ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी। इस ग्रुप में पहले स्थान पर भारत रहा था। वहीं इ.......

धोनी अपने पास नहीं रखते फोनः रवि शास्त्री

मेरे पास उनका नम्बर तक नहीं मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा किया है कि धोनी अपने पास फोन तक नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी का नंबर तक उनके पास नहीं है। शास्त्री ने यह दावा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर किया। शास्त्री और धोनी एक साथ काम कर चुके हैं। जब शास्त्री टीम के मैनेजर थे, तब धोनी टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। श.......

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा कप्तान

विराट वनडे और टी-20 दोनों खेलेंगे कुलदीप यादव की वापसी, 6 से 20 फरवरी के बीच खेले जाएंगे सभी मैच मुम्बई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं, 21 वर्षीय युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टी-20 और वनडे दोनों टीम का हिस्सा बनाया गया.......

गांगुली ने लड़ना और धोनी ने जीतना सिखाया

कोहली की कप्तानी में टेस्ट में बेस्ट बनने के बाद आई गिरावट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ टीम इंडिया का मुश्किल दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय टीम पहली बार इस मेगा इवेंट में पाकिस्तान से हारी। फिर सेमीफाइनल में भी पहुंचने में नाकाम रही। इसके बाद कप्तानी विवाद की शुरुआत हुई और साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज में हार मिली। वह भी तब जब हमारा सामना अब तक की सबसे कमजोर साउथ अफ्रीकी टीम .......