मध्य प्रदेश ने जीती जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित किया  खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। हॉकी मध्य प्रदेश ने प्रतिष्ठित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को 4-2 से पराजित कर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीत ली। हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। हॉकी मध्य प्रदेश ने फाइनल में चंडीगढ़ को 4-2 .......

हॉकी का सचिन तेंदुलकर कहे जाते थे राजीव मिश्रा

मौत बनी रहस्य, अंतिम संस्कार देर रात हरिश्चंद्र घाट वाराणसी में हुआ खेलपथ संवाद वाराणसी। हॉकी की एक शख्सियत का असमय काल कवलित होना खेलजगत के लिए जहां बहुत बड़ा आघात है वहीं उनकी मौत क्यों और कैसे हुई यह हर खेलप्रेमी जानना चाहता है। हॉकी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव मिश्रा का घर में सड़ा-गला शव मिला है। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। राजीव रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात थे और वह वाराणसी तथा उनकी पत्नी और बच्चे आल.......

हॉकी में एशिया फतह करने वाली बेटियां सम्मानित

अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच ने निखारी प्रतिभा खेलपथ संवाद सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने शुक्रवार को ओल्ड इंडस्ट्रीज एरिया स्थित महिला हॉकी मैदान में पहुंचकर महिला जूनियर हॉकी एशिया कप-2023 में विजेता भारतीय टीम की कप्तान सोनीपत की बेटी प्रीति पांचाल व मंजू चौरसिया को सम्मानित किया। विधायक पंवार ने खिलाड़ियों के घरेलू मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए कहा कि सोनीपत वासियों के लिए बड़े ही गर्व का क्ष.......

डीपीएस का तैराकी प्रतियोगिता में दबदबा

जिला स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद यमुनानगर। हरियाणा तैराकी संघ द्वारा जिला स्तरीय तैराकी चैम्पियनशिप का आयोजन यमुनानगर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के लगभग सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दिल्ली पब्लिक विद्यालय (डीपीएस) के कक्षा बारहवीं ‘बी’ के छात्र सनप्रीत सिंह ने 50 मीटर बैक स्ट्राॅक में प्रथम, 100 मीटर बैक स्ट्राॅक में प्रथम एवं 100 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय स्थान हासिल किया। .......

हैंडबॉल को विश्व स्तर पर दिलाएंगे पहचान: दिग्विजय चौटाला

विश्व हैंडबॉल दिवस पर गांव धनाना में आयोजित हुआ सम्मान समारोह खेलपथ संवाद भिवानी। जजपा नेता एवं हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने विश्व हैंडबॉल दिवस पर गांव धनाना में आयोजित सम्मान समारोह में 21 लाख रुपये की राशि स्थानीय हैंडबॉल एसोसिएशन को देने की घोषणा की। इस अवसर पर चौटाला ने कहा कि वह हैंडबॉल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएंगे। इससे पहले भीम अवार्डी और हरियाणा हैंडबॉल के महासचिव संदीप कोटिया की अगुवाई म.......

फुटबाल में हरियाणा की बेटियों ने मणिपुर को किया परास्त

जीत से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद, सेमीफाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद फरीदाबाद। अमृतसर में चल रही सीनियर नेशनल महिला फुटबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला फुटबाल टीम ने 21 बार की राष्ट्रीय चैम्पियन मणिपुर को शिकस्त दी। इस शानदार जीत पर हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिखा, प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने खिलाड़ियों और उनके परिवार को बधाई दी है। इस अवसर पर अश्विनी त्रिखा ने कहा कि महिला टीम की इस जीत में खि.......

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा

पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश को मिला प्रवेश रोहित-कोहली की टी20 टीम से हो सकती है अनदेखी खेलपथ संवाद मुम्बई। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कर दी गई है। रोहित शर्मा ही दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करते दिखेंगे वहीं, अजिंक्य रहाणे टेस्ट में उप-कप्तान और हार्दिक पांड्या वनडे में उप-कप्तानी करते दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर अगले महीने से टीम इंडिया.......

बैजबॉल पर बंटा इंग्लैंड, कप्तान-कोच रणनीति पर कायम

बॉयकॉट बोले- मनोरंजन से ज्यादा एशेज जीतना जरूरी खेलपथ संवाद लंदन। लॉर्ड्स में 28 जून से होने वाले एशेज के दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की बैजबॉल रणनीति पर इंग्लैंड बंट गया है। ज्योफ बॉयकॉट, नासिर हुसैन, डेविड लॉयड जैसे दिग्गजों ने एजबेस्टन में अपनाई गई इंग्लैंड की आक्रामक क्रिकेट वाली बैजबॉल थ्योरी पर सवाल उठा दिए हैं। वहीं मैकुलम को इस रणनीति पर कप्तान स्टोक्स का समर्थन हासिल है।  इंग्लैंड.......

भारत के पास अच्छे गेंदबाज नहींः अहमद शहजाद

पाकिस्तान के खिलाड़ी का बेतुका बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पाकिस्तान के विराट कोहली कहे जाने वाले अहमद शहजाद ने भारतीय टीम को लेकर बेतुका बयान दिया है। शहजाद ने कहा है कि भारतीय टीम में अच्छे गेंदबाजों की कमी है, जबकि मौजूदा समय में टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज मोहम्मद सिराज भारत से ही हैं। भारत के रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में हैं। अहमद शह.......

भारत में पाकिस्तान विश्व कप खेलेगा या नहीं?

विदेश मंत्रालय ने पहली बार दिया बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में भारत में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत में चार महीने से भी कम समय बाकी है, लेकिन अब तक टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान की टीम के खेलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान ने ड्रॉफ्ट शेड्यूल में भी बदलाव की मांग की है। इसी वजह से अब तक विश्व कप का शेड्यूल नहीं जारी किया गय.......