पेरिस ओलम्पिक में गोल्ड का लक्ष्यः रवि

नवोदित पहलवानों को कड़ी मेहनत की सलाह खेलपथ संवाद सोनीपत। टोक्यो ओलम्पिक खेलों में रजत पदक विजेता रवि दहिया ने कहा कि कुछ दिन विश्राम करने के बाद वह पेरिस ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर अभ्यास के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि फाइनल में प्रतिद्वंदी ने उनसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।  अपने पहले ओलम्पिक में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है और कमियों को दू.......

ब्रांज मेडल से संतुष्ट नहीं बजरंग पूनिया

देश को पदक दिलाना सबसे बड़ी खुशी अपने अनुभव से तैयार करेंगे पहलवान खेलपथ संवाद सोनीपत। टोक्यो ओलम्पिक के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि वह ब्रांज मेडल से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन चोटिल होने के बाद भी देश को मेडल दिलाने से खुशी है। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलम्पिक में मेडल का रंग बदलने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।  ओलम्पिक में ब्रांज मेडल जीतकर आधी रात को सुजान सिंह पार्क स्थित आवास पर पहुंचने पर पहलवान बजरंग पून.......

नीरज की निगाहें विश्व चैम्पियनशिप पर

राष्ट्रीय शिविर करियर का टर्निंग प्वाइंट सात अगस्त काे मनेगा राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल 2018 में खिताब जीतने के बाद ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का लक्ष्य अब अगले वर्ष अमेरिका में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है।  विश्व चैम्पियनशिप अमेरिका के इयुगेन में इस वर्ष होनी थी लेकिन टोक्यो.......

कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट को किया निलम्बित

टोक्यो ओलम्पिक में अनुशासनहीनता की मामला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में स्टार पहलवान विनेश फोगाट को ‘अस्थायी रूप से निलम्बित' कर दिया है और साथ ही दुर्व्यवहार के लिए युवा सोनम मलिक को नोटिस जारी किया है। महासंघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार टोक्यो में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुई विनेश को नोटिस .......

नीरज चोपड़ा को चाहकर भी कमीशंड आफीसर नहीं बना सकती सेना

कमीशंड आफीसर बनने के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू अनिवार्य  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के लिए कमीशंड आफीसर के तौर पर प्रमोशन का रास्ता नहीं खोला जा सकता है। सेना में जेसीओ रैंक के अधिकारियों के लिए भी कमीशंड आफीसर बनने के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू अनिवार्य जरूरत है। इस लिहाज से सेना के पास नीरज चोपड़ा को फिलहाल सूबेदार मेजर या फिर मानद आनरे.......

खिलाड़ियों ने पदक ही नहीं, दिल भी जीता हैः अनुराग ठाकुर

आप सभी नए भारत के नए हीरो हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को टोक्यो ओलम्पिक से वापस आए भारतीय एथलीटों का अशोका होटल में सम्मान किया। ओलम्पिक पदक विजेताओं का स्वागत और सम्मान करने के बाद उन्होंने कहा कि इन्होंने सिर्फ पदक ही नहीं बल्कि देशवासियों का दिल भी जीता है। टोक्यो में ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले सात भारतीय एथलीटों का सोमवार को भारत सरकार द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय.......

अब हर साल सात अगस्त को देश भर में होगी भालाफेंक प्रतियोगिता

भारतीय एथलेटिक्स संघ ने किया ऐलान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स संघ ने एक बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि अगले साल से देश के हर जिले में सात अगस्त को भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एथलेटिक्स में भारत को ओलम्पिक में पहला गोल्ड मेडल जिताने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के सम्मान के रूप में ये फैसला किया गया है। टोक्यो ओलम्पिक में सात अगस्त को ही नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। भारतीय एथले.......

खिलाड़ियों को पेरिस में मस्ती की भी उम्मीद

टोक्यो। अपने संगी साथियों और दर्शकों के बिना टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभी से पेरिस ओलंपिक की कल्पना करने लग गये हैं और उन्हें उम्मीद है कि 2024 में परिस्थितियां पूरी तरह से बदली होंगी और उन्हें ओलंपिक माहौल में खुलकर जीने की छूट मिलेगी। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुई जटिलताओं के बीच निर्धारित समय से एक साल बाद किया गया।  खिलाड़ियों को अपने परिजनों और साथियों को जापान ले जाने से रोक दिया गया। उ.......

ओलम्पिक को अलग नजरिये से देखना होगा: दीपिका

मनोवैज्ञानिक की मौजूदगी देती मदद कोलकाता। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार को स्वीकार किया कि उन्हें ओलम्पिक खेलों में दबाव में आने से बचने की जरूरत है और भविष्य में वांछित नतीजे हासिल करने के लिए खेलों के सबसे बड़े मंच को अलग नजरिये से देखने की जरूरत है।  इस साल विश्व कप में कई पदक जीतने वाली दीपिका अच्छी फॉर्म में चल रही थी और 27 साल की इस खिलाड़ी से टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला ओलंपिक पदक जीतने.......

देश का मान बढ़ाने वालों का शान से स्वागत

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो में देश का मान और अभिमान बढ़ाने वालों का कल रात देश के दिल में शान से स्वागत किया गया। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ भारतीय ओलम्पिक दल का सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। देश के नायकों की झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के बाहर जमा भारी भीड़ से अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गयी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान की अध्य.......